प्रोफ़ाइल कार्ड में, किसी चैनल के बारे में ऐसी अहम जानकारी दिखती है जो YouTube पर पहले से ही सार्वजनिक होती है. प्रोफ़ाइल कार्ड में ये चीज़ें शामिल हो सकती हैं:
- चैनल की बुनियादी जानकारी, जैसे कि उसका नाम, फ़ोटो, हैंडल, सर्वनाम
- आपके देखे जा रहे चैनल पर की गई उसकी नई टिप्पणियां
- चैनल की सदस्यताएं. हालांकि, ये तभी दिखेंगी, जब उन्हें सार्वजनिक करने का विकल्प चुना गया होगा
किसी प्रोफ़ाइल कार्ड को देखने के लिए, वीडियो, शॉर्ट वीडियो या पोस्ट पर की गई टिप्पणी के बगल में मौजूद प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर टैप करे.
अपनी निजता सेटिंग कंट्रोल करना
YouTube पर दूसरों के साथ अपनी जानकारी शेयर करके, नए वीडियो खोजने में दूसरों की मदद की जा सकती है. जैसे- सबको उन चैनलों के नाम दिखाना जिनकी आपने सदस्यता ली है. निजता सेटिंग में जाकर, कभी भी यह देखा और तय किया जा सकता है कि टिप्पणियों के साथ इनमें से कौनसी जानकारी दिखे:
- आपका नाम
- आपका हैंडल
- आपकी प्रोफ़ाइल फ़ोटो
- आपकी नई टिप्पणियां/जवाब
- आपकी सदस्यता की जानकारी
यह ज़रूरी है कि YouTube पर हर कोई सुरक्षित महसूस करे. टिप्पणी करने वाले किसी व्यक्ति के बुरे बर्ताव की शिकायत करने के लिए, इन निर्देशों का पालन करें और चैनल की शिकायत करें.