YouTube सहायता केंद्र
आप बिलकुल सही जगह पर हैं. यहां आपको YouTube की हर समस्या का हल मिलेगा. YouTube के किसी भी पेज पर सबसे नीचे, बाईं ओर के मेन्यू में सबसे नीचे या support.google.com/youtube पर आपको सहायता बटन दिख सकता है.
YouTube सहायता टीम के वीडियो चैनल
हमारे YouTube Viewers चैनल पर जाएं, ताकि आपको वे सभी वीडियो मिल सकें जो आपको अप-टू-डेट रखें और हमारे प्रॉडक्ट को इस्तेमाल करने के तरीके की जानकारी भी दें.
YouTube सहायता कम्यूनिटी
TeamYouTube की YouTube सहायता कम्यूनिटी पर अपने सवालों के जवाब पाएं. TeamYouTube के नए अपडेट पाने के लिए, उनकी खास पोस्ट देखी जा सकती हैं.
@TeamYouTube का X हैंडल
X (पहले इसका नाम Twitter था) पर @TeamYouTube को फ़ॉलो करें और YouTube पर ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा पाने के लिए, रीयल-टाइम अपडेट और समस्या हल करने से जुड़ी सलाह पाएं.
हमारी टीम सवालों के जवाब और अपडेट को अंग्रेज़ी, स्पैनिश, पॉर्चुगीज़, जर्मन, फ़्रेंच, रशियन, जैपनीज़, इंडोनेशियन, ऐरेबिक, और हिन्दी भाषा में शेयर करती है.
TeamYouTube के बारे में ज़्यादा जानें.
कॉपीराइट से जुड़े सवाल
- कॉपीराइट और अधिकारों का मैनेजमेंट: अगर आपके चैनल पर कॉपीराइट का दावा किया गया है, तो इससे जुड़ी जानकारी और इस समस्या को हल करने में मदद पाएं. साथ ही, यह भी जानें कि ऐसे मामलों में आगे क्या किया जाना चाहिए.
- कानूनी नीतियां: जानें कि ये कानूनी समस्याएं क्या हैं और ऐसे मामलों में शिकायत कैसे दर्ज की जाती है.
नीति से जुड़े सवाल
YouTube की नीतियों, सुरक्षा के तरीकों, और बुरे बर्ताव की शिकायत करने वाले सुरक्षा टूल को समझने के लिए, इनका इस्तेमाल करें:
- सुरक्षा से जुड़े टूल और संसाधन: YouTube के टूल और संसाधनों के बारे में जानें. साथ ही, कई विषयों के बारे में सलाह पाएं.
- कम्यूनिटी दिशा-निर्देश: इनसे, YouTube को सभी के लिए मज़ेदार और दिलचस्प प्लैटफ़ॉर्म बनाए रखने में मदद मिलती है.
- शिकायत करने और नीतियां लागू करने वाले टूल: YouTube पर मौजूद किसी वीडियो के बारे में शिकायत करने और कम्यूनिटी दिशा-निर्देश को लागू करने के तरीकों के बारे में जानें.
ध्यान दें: कुछ संसाधन सीमित भाषाओं में ही उपलब्ध हैं.