YouTube सहायता केंद्र
आप बिलकुल सही जगह पर हैं. यहां आपको YouTube से जुड़ी हर समस्या का हल मिलेगा. YouTube के किसी भी पेज पर सबसे नीचे, बाईं ओर मौजूद मेन्यू में सबसे नीचे या support.google.com/youtube पर आपको सहायता बटन दिखेगा.
YouTube सहायता टीम के वीडियो चैनल
हमारे YouTube Viewers चैनल पर जाएं, ताकि आपको वे सभी वीडियो मिल सकें जो आपको अप-टू-डेट रखें और हमारे प्रॉडक्ट को इस्तेमाल करने के तरीके की जानकारी भी दें.
YouTube सहायता समुदाय
TeamYouTube की मदद से काम करने वाले YouTube सहायता समुदाय पर अपने सवालों के जवाब पाएं. TeamYouTube के नए अपडेट पाने के लिए, उनकी खास पोस्ट देखी जा सकती हैं.
@TeamYouTube का X हैंडल
X (पहले इसका नाम Twitter था) पर @TeamYouTube को फ़ॉलो करें और YouTube पर ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा पाने के लिए, रीयल-टाइम अपडेट और समस्या हल करने से जुड़ी सलाह पाएं.
हमारी टीम, अपडेट और आपके सवालों के जवाब को अंग्रेज़ी, फ़्रेंच, जैपनीज़, कोरियन, पॉर्चुगीज़, और स्पेनिश में देती है.
कॉपीराइट से जुड़े सवाल
- कॉपीराइट और अधिकारों का मैनेजमेंट: अगर आपके चैनल पर कॉपीराइट का दावा किया गया है, तो इससे जुड़ी जानकारी और इस समस्या को हल करने में मदद पाएं. साथ ही, यह भी जानें कि ऐसे मामलों में आगे क्या किया जाना चाहिए.
- कानूनी नीतियां: जानें कि ये कानूनी समस्याएं क्या हैं और ऐसे मामलों में शिकायत कैसे दर्ज की जाती है.
नीति से जुड़े सवाल
YouTube की नीतियों, सुरक्षा के तरीकों, और बुरे बर्ताव की शिकायत करने वाले सुरक्षा टूल को समझने के लिए, इनका इस्तेमाल करें:
- सुरक्षा से जुड़े टूल और संसाधन: YouTube के टूल और संसाधनों के बारे में जानें. साथ ही, कई विषयों के बारे में सलाह पाएं.
- कम्यूनिटी दिशा-निर्देश: इनसे, YouTube को सभी के लिए मज़ेदार और दिलचस्प प्लैटफ़ॉर्म बनाए रखने में मदद मिलती है.
- शिकायत करने और नीतियां लागू करने वाले टूल: YouTube पर मौजूद किसी वीडियो के बारे में शिकायत करने और कम्यूनिटी दिशा-निर्देश को लागू करने के तरीकों के बारे में जानें.
ध्यान दें: कुछ संसाधन चुनिंदा भाषाओं में ही उपलब्ध हैं.