YouTube में आपके खाते पर बिना अनुमति के लगाए गए शुल्कों की शिकायत करना

अगर आपको अपने कार्ड के लिए या बैंक स्टेटमेंट में, YouTube पर की गई किसी ऐसी डिजिटल खरीदारी का शुल्क दिखता है जो आपने नहीं की है, तो हमारी सहायता टीम से इसकी शिकायत करें. आपको खरीदारी के 120 दिनों के अंदर ऐसा करना होगा.

डिजिटल खरीदारी में ये शामिल हो सकते हैं:

  • सुपर चैट, सुपर स्टिकर्स, सुपर थैंक्स या दान
  • पैसे चुकाकर ली जाने वाली चैनल की सदस्यताएं
  • टीवी शो और फ़िल्मों की खरीदारी
  • YouTube Premium / YouTube Music Premium की सदस्यताएं
  • पैसे चुकाकर देखे जाने वाले वर्चुअल इवेंट
  • कई और चीज़ें

पहला चरण: YouTube के शुल्कों की पहचान करना

YouTube पर की गई सभी खरीदारी, आपके बैंक स्टेटमेंट में GOOGLE*YouTube [सेवा का नाम] के तौर पर दिखेंगी. जैसे, YouTube Premium की सदस्यता का शुल्क, GOOGLE*YouTube Premium के तौर पर दिखेगा.

अगर आपसे लिया गया शुल्क ऊपर दिए गए फ़ॉर्मैट में नहीं है, तो वह शुल्क YouTube ने नहीं लिया है. ज़्यादा जानकारी के लिए, अपने बैंक या कार्ड जारी करने वाली कंपनी से संपर्क करें.

दूसरा चरण: अपने परिवार और दोस्तों से पता करना

अगर YouTube के लिए किया गया कोई पेमेंट आपको याद नहीं आ रहा, तो अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों से पूछें कि:

  • कहीं उन्होंने खरीदारी तो नहीं की या
  • ऐसा तो नहीं कि किसी बच्चे ने कोई गेम खेला हो, जिसकी वजह से अनजाने में शुल्क कट गया हो

अगर आपको पता चलता है कि यह शुल्क अनजाने में और आपकी अनुमति के बिना लगाया गया है, लेकिन यह धोखाधड़ी का मामला नहीं है, तो YouTube की वेबसाइट पर जाकर रिफ़ंड का अनुरोध करें.

सलाह: बिना अनुमति के लगाए गए शुल्कों से बचने के लिए, खरीदारी के लिए पुष्टि करने की सुविधा चालू करें.

तीसरा चरण: अपने दावे को सबमिट करना और उसे ट्रैक करना

अगर इस बात की पुष्टि हो जाती है कि यह शुल्क YouTube ने लिया है और आपके किसी जानने वाले व्यक्ति ने यह खरीदारी नहीं की है, तो 120 दिनों के अंदर हमारी सहायता टीम से इसकी शिकायत करें. अपना दावा ढूंढने के लिए, आपको उस ईमेल पते की ज़रूरत होगी जिससे दावा किया गया था. साथ ही, उस ईमेल पते पर भेजे गए दावा आईडी की भी ज़रूरत होगी.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
7423314567395212751
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
59
false
false
false
false
false