यह देखना कि आपने किस खाते से साइन इन किया है
- खाते के आइकॉन
पर जाएं.
- खाता बदलें
पर टैप करें
- आपको वह खाता दिखेगा जिसमें आपने साइन इन किया है. अगर आपने उस खाते के लिए सूचना सेटिंग सेट नहीं की हैं, तो वह खाता चुनें जिससे आपको साइन इन करना है या फिर किसी दूसरे खाते से साइन इन करने के लिए खाता जोड़ें को चुनें.
ऐप्लिकेशन की सूचना सेटिंग देखना
- स्क्रीन पर सबसे नीचे मौजूद, खाते के आइकॉन
पर जाएं.
- सेटिंग
पर टैप करें.
- सूचनाएं पर टैप करें.
- चुनें कि आपको किस तरह की सूचनाएं चाहिए:
- सदस्यताएं: आपने जिन चैनलों की सदस्यता ली है उन सभी से जुड़े अपडेट के बारे में मनमुताबिक सूचनाएं पाएं.
- सुझाए गए वीडियो: जिस तरह के वीडियो देखने में आपकी दिलचस्पी है उनके आधार पर, वीडियो के सुझावों की सूचनाएं पाएं.
- वीडियो बनाने के तरीकों से जुड़े सुझाव पाने की सुविधा: ट्रेंड में चल रहे वीडियो और उन्हें बनाने के तरीकों से जुड़ी सूचनाएं पाएं.
- चैनल पर की जाने वाली गतिविधि: अपने चैनल या वीडियो पर की गई टिप्पणियों और दूसरी गतिविधियों की सूचनाएं पाएं.
- टिप्पणियों पर मिले जवाब: टिप्पणियों पर मिले जवाबों की सूचनाएं पाएं.
- टैग किए जाने पर: जब दूसरे लोग आपके चैनल को टैग करें, तब सूचनाएं पाएं.
- शेयर किया गया कॉन्टेंट: जब दूसरे लोग आपका कॉन्टेंट अपने चैनल पर शेयर करें, तब सूचनाएं पाएं.
- प्रॉडक्ट से जुड़े अपडेट: प्रॉडक्ट से जुड़े नए अपडेट और सूचनाएं पाएं.
- प्रमोशनल कॉन्टेंट और ऑफ़र: प्रमोशनल कॉन्टेंट और ऑफ़र की सूचनाएं पाएं. जैसे, पैसे चुकाकर बने सदस्यों को मिलने वाले फ़ायदों की सूचनाएं.
अपने डिवाइस की सेटिंग देखना
- Android का सेटिंग ऐप्लिकेशन
खोलें.
- सूचनाएं
ऐप्लिकेशन की सूचनाएं पर टैप करें.
- जिन ऐप्लिकेशन को आपने सूचनाएं भेजने की अनुमति दी है उनकी सूची में, YouTube
ढूंढें. इसके बाद, उसकी सेटिंग को टॉगल करके चालू करें.