YouTube Analytics में मौजूद अलग-अलग मेट्रिक से, YouTube से मिलने वाला रेवेन्यू और चैनल की परफ़ॉर्मेंस देखी जा सकती है. कुछ मेट्रिक एक जैसी दिख सकती हैं, लेकिन YouTube पर विज्ञापनों से मिलने वाले रेवेन्यू को समझने के लिए, इन मेट्रिक के बीच का फ़र्क़ जानना ज़रूरी है.
आरपीएम
चैनल को मिले हर 1,000 व्यू के हिसाब से रेवेन्यू (आरपीएम) से पता चलता है कि आपके किसी वीडियो को मिले हर 1,000 व्यू पर, आपकी कितनी कमाई हुई. आरपीएम का हिसाब, रेवेन्यू के कई सोर्स के आधार पर लगाया जाता है. इनमें विज्ञापनों, पैसे चुकाकर ली जाने वाली चैनल की सदस्यताओं, YouTube Premium, सुपर चैट, और सुपर स्टिकर्स से मिलने वाला रेवेन्यू शामिल है.
शॉर्ट वीडियो के लिए आरपीएम का हिसाब, जुड़ाव वाले हर 1,000 व्यू के हिसाब से लगाया जाता है. इस मेट्रिक का इस्तेमाल, अलग-अलग शॉर्ट वीडियो के बीच दिखने वाले विज्ञापनों से मिलने वाले रेवेन्यू के बंटवारे के लिए किया जाता है. शॉर्ट वीडियो को मिले व्यू की गिनती करने के तरीके में हुए बदलावों के बारे में जानें.
मेरे चैनल का आरपीएम, सीपीएम से कम क्यों है?
- आरपीएम का हिसाब, कुल रेवेन्यू में से YouTube के साथ शेयर किए गए हिस्से को निकालकर लगाया जाता है.
- आरपीएम में सभी व्यू गिने जाते हैं. इनमें ऐसे व्यू भी शामिल होते हैं जिनसे कमाई न हुई हो.
आरपीएम और सीपीएम में क्या अंतर है?
|
आरपीएम |
सीपीएम |
|
|
आरपीएम ज़रूरी क्यों है?
मैं अपने चैनल का आरपीएम कैसे बढ़ाऊं?
- सभी वीडियो पर कमाई करने की सुविधा चालू करें.
- वीडियो के बीच में दिखने वाले विज्ञापन की सुविधा चालू करें.
- रेवेन्यू बढ़ाने के लिए कमाई करने की दूसरी सुविधाएं चालू करें. जैसे, पैसे चुकाकर ली जाने वाली चैनल की सदस्यताएं और सुपर चैट की सुविधा.
ध्यान रखें कि हर सुविधा की अपनी ज़रूरी शर्तें और दिशा-निर्देश होते हैं.
अगर मेरे चैनल का आरपीएम बढ़ या घट रहा है, तो इसका क्या मतलब है?
आरपीएम, रेवेन्यू के बारे में कौनसी जानकारी नहीं देता?
आरपीएम से क्रिएटर्स यह समझ सकते हैं कि उनकी कमाई कैसे हो रही है, लेकिन यह रेवेन्यू की पूरी जानकारी नहीं देता. आरपीएम में यह जानकारी नहीं होती:
- मर्चंडाइज़ या मर्च शेल्फ़ से मिलने वाला रेवेन्यू.
- ब्रैंड डील और स्पॉन्सरशिप से मिलने वाला रेवेन्यू (इसमें YouTube BrandConnect शामिल नहीं है).
- कोई अन्य रेवेन्यू, जो सीधे YouTube से जनरेट न हुआ हो, जैसे- खास तरह की सेवाओं, बातचीत, और सलाह के लिए लिया जाने वाला शुल्क.
आरपीएम यह नहीं बता सकता कि आपका रेवेन्यू, किस सोर्स की वजह से बढ़ता या घटता है
आरपीएम में कई तरह की मेट्रिक होती हैं. इसलिए, इससे यह पता नहीं चलता कि आपका रेवेन्यू किस सोर्स की वजह से बढ़ता या घटता है.
जैसे, आपके वीडियो के व्यू बढ़ने पर भी आरपीएम घट सकता है. ऐसा इसलिए है, क्योंकि ज़रूरी नहीं कि सभी व्यू पर विज्ञापन दिखे हों. इसके अलावा, अगर आपके दर्शक पैसे चुकाकर ली जाने वाली चैनल की सदस्यता ले रहे हैं, तो वीडियो के व्यू में बदलाव हुए बिना भी आपका आरपीएम बढ़ सकता है.
हमारा सुझाव है कि YouTube के अलग-अलग आंकड़ों को देखें. इससे आपको अपने आरपीएम में होने वाले बदलावों को पूरी तरह समझने में मदद मिलेगी.
सीपीएम
हर 1,000 इंप्रेशन पर आने वाली लागत को सीपीएम कहते हैं. इस मेट्रिक से पता चलता है कि विज्ञापन देने वाले लोग या कंपनियां, YouTube पर विज्ञापन दिखाने के लिए कितना पैसा खर्च कर रही हैं. आपको YouTube Analytics में अलग-अलग तरह की सीपीएम मेट्रिक दिखेंगी:
- सीपीएम: वह रकम जो विज्ञापन देने वाला व्यक्ति या कंपनी, हर 1,000 विज्ञापन इंप्रेशन के लिए खर्च करती है. YouTube पर जब भी कोई विज्ञापन दिखाया जाता है, तो उसे एक विज्ञापन इंप्रेशन गिना जाता है.
- वीडियो चलाने पर आधारित सीपीएम: वह रकम जो विज्ञापन देने वाला व्यक्ति या कंपनी, किसी ऐसे वीडियो को 1,000 बार चलाए जाने पर खर्च करती है जिसमें विज्ञापन दिखाया गया हो.
सीपीएम और वीडियो चलाने पर आधारित सीपीएम में क्या अंतर है?
सीपीएम क्यों ज़रूरी है?
मेरे चैनल का सीपीएम क्यों बदलता रहता है?
- पूरे साल के बीच आने वाले अलग-अलग सीज़न: विज्ञापन देने वाले लोग या कंपनियां, साल के अलग-अलग सीज़न के हिसाब से विज्ञापन पर कम या ज़्यादा रकम खर्च करती हैं. उदाहरण के लिए, विज्ञापन देने वाले कई लोग या कंपनियां छुट्टियों से पहले ज़्यादा खर्च करती हैं.
- दर्शकों के देश या इलाके में बदलाव: विज्ञापन देने वाले लोग या कंपनियां यह कंट्रोल कर सकती हैं कि विज्ञापन किन देशों या इलाकों में दिखाए जाएं. अलग-अलग देशों या इलाकों में, विज्ञापनों को लेकर कॉम्पिटिशन का लेवल अलग-अलग रहता है. इसलिए, देश या इलाके के हिसाब से सीपीएम भी अलग-अलग होंगे. आपके विज्ञापन जिस देश या इलाके में सबसे ज़्यादा देखे जाते हैं, अगर उसमें कोई बदलाव आता है, तो आपको सीपीएम में भी बदलाव दिख सकते हैं. उदाहरण के लिए, पहले ज़्यादा सीपीएम वाले देशों या इलाकों से ज़्यादा व्यू आते थे, लेकिन अब कम सीपीएम वाले देशों या इलाकों से ज़्यादा व्यू आ रहे हैं, तो आपको अपने सीपीएम में कमी दिख सकती है.
- उपलब्ध विज्ञापन फ़ॉर्मैट के बंटवारे में बदलाव: विज्ञापन के अलग-अलग टाइप के लिए अलग-अलग सीपीएम दिख सकते हैं. उदाहरण के लिए, अगर विज्ञापन इन्वेंट्री में ऐसे विज्ञापनों की संख्या ज़्यादा है जिन्हें स्किप नहीं किया जा सकता, तो ऐसे में सीपीएम ज़्यादा हो सकता है.
अनुमानित रेवेन्यू और विज्ञापन से मिलने वाले रेवेन्यू में फ़र्क़
- अनुमानित रेवेन्यू: इसमें रेवेन्यू के सभी सोर्स शामिल होते हैं. इनमें पैसे चुकाकर ली जाने वाली चैनल की सदस्यताओं, YouTube Premium, और सुपर चैट से मिलने वाला रेवेन्यू शामिल है. इस मेट्रिक को 'रेवेन्यू' टैब पर देखा जा सकता है.
- विज्ञापन से मिलने वाला अनुमानित रेवेन्यू: इसमें आपके वीडियो में दिखने वाले विज्ञापनों से मिलने वाला रेवेन्यू शामिल होता है. आपको यह मेट्रिक, रेवेन्यू के सोर्स की रिपोर्ट में दिखती है.
व्यू, विज्ञापन इंप्रेशन, और कमाई के लिहाज़ से वीडियो चलाए जाने की अनुमानित संख्या
- व्यू: वह संख्या जिससे पता चलता है कि आपका वीडियो कितनी बार देखा गया है.
- विज्ञापन इंप्रेशन: वह संख्या जिससे पता चलता है कि आपके वीडियो पर अलग-अलग विज्ञापन कितनी बार दिखे.
- कमाई के लिहाज़ से वीडियो चलाए जाने की अनुमानित संख्या: वह संख्या जिससे पता चलता है कि आपके वीडियो को विज्ञापनों के साथ कितनी बार देखा गया है.
अगर आपके वीडियो को 10 बार देखा गया है और उनमें से 8 व्यू में विज्ञापन शामिल थे, तो आपके व्यू की संख्या 10 और कमाई के हिसाब से वीडियो चलाए जाने की अनुमानित संख्या 8 होगी. अगर कमाई वाले उन व्यू में से किसी एक में दो विज्ञापन थे, तो आपके विज्ञापन इंप्रेशन की संख्या 9 होगी.
YouTube पर सभी व्यू में विज्ञापन शामिल हों, ऐसा ज़रूरी नहीं है. ऐसा हो सकता है कि किसी वीडियो पर विज्ञापन दिखाई न दे. इसकी ये वजहें हो सकती हैं:
- वीडियो विज्ञापन देने वाले के हिसाब से सही नहीं हो.
- उस वीडियो के लिए विज्ञापन दिखाने की सुविधा बंद है.
- किसी खास दर्शक को दिखाने के लिए कोई विज्ञापन उपलब्ध नहीं है. विज्ञापन देने वालों के पास कुछ खास डिवाइस, डेमोग्राफ़िक्स (उम्र, लिंग, आय, शिक्षा वगैरह), और दर्शक की पसंद को टारगेट करने का विकल्प होता है. हालांकि, ऐसा हो सकता है कि आपका दर्शक टारगेट करने के लिए मौजूद विकल्पों के दायरे में न आता हो. वीडियो विज्ञापनों के लिए उपलब्ध, टारगेट करने के तरीकों के बारे में ज़्यादा जानें.
- दूसरी बहुत सी वजहें, जैसे कि दर्शक किस देश/इलाके का है, उसने हाल ही में विज्ञापन कब देखा, क्या उसके पास Premium की सदस्यता है वगैरह.
इन अलग तरह के व्यू की वजह से, आपके चैनल पर व्यू की संख्या, कमाई करने वाले वीडियो की अनुमानित संख्या से ज़्यादा हो सकती है.