YouTube Partner Program का हिस्सा होने पर ही, आपको “सीमित विज्ञापन या कोई विज्ञापन नहीं” आइकॉन ( या
) दिखेगा.
इस आइकॉन का मतलब है कि आपने वीडियो के लिए कमाई करने की सुविधा चालू की है. हालांकि, हमारे ऑटोमेटेड सिस्टम (कार्रवाइयों को अपने-आप पूरा करने वाला सिस्टम) या नीति विशेषज्ञों को लगता है कि आपका वीडियो, विज्ञापन देने वालों के लिहाज़ से अच्छे वीडियो बनाने के हमारे दिशा-निर्देशों के मुताबिक नहीं है. आपको इस वीडियो से शायद कम रेवेन्यू मिले, क्योंकि इस पर कम विज्ञापन दिखाए जाएंगे. यह रेवेन्यू, उन वीडियो के मुकाबले कम हो सकता है जो विज्ञापन देने वाले सभी लोगों या कंपनियों के लिहाज़ से अच्छे हैं.
कुछ मामलों में, इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील की जा सकती है. अपील करने के बारे में सही फ़ैसला लेने के लिए, विज्ञापन देने वालों के लिहाज़ से अच्छे वीडियो बनाने के दिशा-निर्देशों में दिए गए उदाहरणों के हिसाब से अपने वीडियो की जांच करें. अगर आपको अब भी लगता है कि इसे “सीमित विज्ञापन या कोई विज्ञापन नहीं” वाली स्थिति में नहीं होना चाहिए, तो मैन्युअल तरीके से समीक्षा का अनुरोध किया जा सकता है.
इस बारे में ज़्यादा जानें कि आपके लिए, कमाई करने से जुड़े आइकॉन का क्या मतलब है.