YouTube Studio में कमाई करने से जुड़े आइकॉन की जानकारी देने वाली गाइड

Shorts पर विज्ञापनों से मिलने वाले रेवेन्यू का बंटवारा 1 फ़रवरी, 2023 से शुरू हो चुका है. अगर अब भी आपके शॉर्ट वीडियो के बगल में स्लेटी रंग के आइकॉन दिखते हैं, तो इसका मतलब है कि आपने YouTube Studio में Shorts से कमाई करने का मॉड्यूल स्वीकार नहीं किया है.

वीडियो की कमाई करने की स्थिति के बारे में जानने और कमाई करने से जुड़े हर आइकॉन का मतलब समझने के लिए, इस लेख को पढ़ें. इस लेख में यह जानकारी भी दी गई है कि वीडियो के बगल में मौजूद कमाई करने से जुड़े आइकॉन के बदलने का मतलब क्या होता है.

ध्यान दें: किसी वीडियो से कमाई होगी या नहीं, यह कई बातों पर निर्भर करता है. जैसे, वीडियो पर कॉपीराइट दावे, रेवेन्यू का बंटवारा, और विज्ञापन देने वालों के लिहाज़ से वीडियो ठीक है या नहीं. विज्ञापन दिखाकर कमाई करने के लिए वीडियो अपलोड करते समय ध्यान रखने वाली बातों के बारे में ज़्यादा जानें.

वीडियो से कमाई करने की स्थिति जानना

10 मार्च, 2025 से हम विज्ञापन दिखाने के लिहाज़ से वीडियो की समीक्षा करने की प्रोसेस को बेहतर बना रहे हैं. इसके चलते, जिन वीडियो की जांच की जा रही है उनकी अतिरिक्त समीक्षा की जा सकती है. इनमें निजी वीडियो भी शामिल हैं. ऐसा हो सकता है कि यह समीक्षा कोई व्यक्ति करे. कुछ मामलों में, वीडियो से कमाई करने से जुड़े फ़ैसले लेने में 24 घंटे लग सकते हैं. इस अपडेट का मकसद, कमाई करने की स्थिति से जुड़े ज़्यादा सटीक फ़ैसले लेना और चैनल पर होने वाली कुल कमाई को बढ़ाने में आपकी मदद करना है. ज़्यादा जानें.

अपने वीडियो की कमाई करने की स्थिति जानने के लिए:

  1. YouTube Studio में साइन इन करें.
  2. बाएं मेन्यू से, कॉन्टेंट को चुनें.
  3. कमाई करें कॉलम में जाकर, कमाई करने की स्थिति बताने वाले आइकॉन देखें. किसी आइकॉन का मतलब जानने के लिए, उस पर कर्सर घुमाएं.

कमाई करने की स्थिति के हिसाब से वीडियो की सूची को फ़िल्टर करने के लिए:

  1. फ़िल्टर बार इसके बाद कमाई करना पर क्लिक करें.
  2. हरे रंग के आइकॉन वाले वीडियो देखने के लिए, कमाई हो रही है को चुनें. लाल और स्लेटी रंग के आइकॉन वाले वीडियो देखने के लिए, वीडियो से कमाई नहीं हाे रही है को चुनें. पीले रंग के आइकॉन वाले वीडियो देखने के लिए, सीमित को चुनें.
  3. लागू करें पर क्लिक करें.

कमाई करने से जुड़े आइकॉन की जानकारी देने वाली गाइड

कमाई करने से जुड़े हर आइकॉन का मतलब समझने के लिए, इस टेबल को देखें.

आइकॉन और उसकी जानकारी

आइकॉन कब दिखता है

वीडियो की कमाई करने की स्थिति के लिए आइकॉन का क्या मतलब है कमाई करने की इस स्थिति के बारे में सलाह
जांच की जा रही है जब हमारे सिस्टम यह जांच कर रहे होते हैं कि विज्ञापन दिखाने के लिहाज़ से कोई वीडियो ठीक है या नहीं, तब यह आइकॉन उस वीडियो के बगल में दिखता है. विज्ञापन दिखाने के लिहाज़ से वीडियो ठीक है या नहीं, इसकी जांच के दौरान हम आपके वीडियो पर विज्ञापन नहीं दिखाते हैं.

वीडियो अपलोड करने की प्रोसेस के दौरान, YouTube के सिस्टम यह जांच करते हैं कि विज्ञापन दिखाने के लिहाज़ से वीडियो ठीक है या नहीं. आम तौर पर, जांच में 20 मिनट से कम समय लगता है. हालांकि, कभी-कभी इसमें एक घंटा भी लग सकता है.

जांच पूरी होने पर आइकॉन का रंग हरा, पीला या लाल हो जाता है.

आपको ज़्यादा से ज़्यादा रेवेन्यू मिले, इसके लिए हमारा सुझाव है कि पहले वीडियो की जांच पूरी होने दें और इसके बाद ही उसे सार्वजनिक के तौर पर सेट करें.

चालू है जब कोई वीडियो, विज्ञापन देने वालों के लिहाज़ से अच्छे वीडियो बनाने के दिशा-निर्देशों का पालन करता है, तब यह आइकॉन उस वीडियो के बगल में दिखता है. वीडियो पर ज़्यादातर विज्ञापन दिखाए जा सकते हैं. ध्यान दें, ऐसा हो सकता है कि आपको इस वीडियो के लिए विज्ञापनों से जनरेट हुआ रेवेन्यू पूरा न मिले. कभी-कभी आपके रेवेन्यू को कॉपीराइट विवाद या अमान्य ट्रैफ़िक की वजह से कुछ समय के लिए रोका जा सकता है.
अपवाद जब किसी वीडियो के लिए दर्शकों की कैटगरी 'बच्चों के लिए' के तौर पर सेट होती है, तब यह आइकॉन उस वीडियो के बगल में दिखता है. इस वीडियो पर सिर्फ़ ऐसे विज्ञापन दिखाए जाएंगे जो दर्शकों की पसंद के मुताबिक न हों. -
रेवेन्यू शेयर किया जा रहा है जब किसी गाने के कवर वर्शन वाले वीडियो को अपलोड किया गया हो और उस पर किसी म्यूज़िक पब्लिशर ने दावा कर दिया हो, तब यह आइकॉन दिखता है. पहले इस म्यूज़िक पब्लिशर ने गाने के कवर वर्शन बनाने वाले क्रिएटर्स के साथ, YPP में रेवेन्यू शेयर करने की सहमति दी थी. संगीत के अधिकार रखने वाले लोगों या कंपनियों के साथ, वीडियो से मिलने वाले रेवेन्यू का बंटवारा किया जाता है. आपको इस वीडियो से मिलने वाले रेवेन्यू का कुछ हिस्सा ही मिलेगा, पूरा नहीं. रेवेन्यू के बंटवारे और कवर वर्शन वाले वीडियो से कमाई करने के बारे में ज़्यादा जानें.
एस्क्रो जब Content ID वाले दावे के ख़िलाफ़ विरोध की प्रोसेस के दौरान, वीडियो से मिलने वाले रेवेन्यू को रोक दिया जाता है, तब यह आइकॉन वीडियो के बगल में दिखता है. विवाद सुलझ जाने के बाद, यह रेवेन्यू उसे दिया जाएगा जिसके पक्ष में फ़ैसला आएगा. अगर स्थिति के ब्यौरे में “कॉपीराइट दावा” लिखा हो: इसका मतलब है कि वीडियो में कॉपीराइट वाला कॉन्टेंट था. साथ ही, कॉपीराइट का मालिक उस वीडियो से जुड़े विवाद या अपील की समीक्षा कर रहा है. Content ID वाले विवादों के दौरान कमाई करने के बारे में ज़्यादा जानें.
सीमित जब कोई वीडियो विज्ञापन देने वालों के लिहाज़ से अच्छे वीडियो बनाने के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करता, तब यह आइकॉन उस वीडियो के बगल में दिखता है. ब्रैंड ऐसे वीडियो पर विज्ञापन दिखाने से ऑप्ट आउट कर सकते हैं जो विज्ञापन देने वालों के लिहाज़ से अच्छे वीडियो बनाने के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करते. इसलिए, इस तरह के वीडियो से मिलने वाला रेवेन्यू, इन दिशा-निर्देशों का पालन करने वाले वीडियो के रेवेन्यू से कम हो सकता है.

अगर स्थिति के ब्यौरे में “विज्ञापन दिखाने के लिहाज़ से वीडियो ठीक है या नहीं” लिखा हो, तो इसका मतलब है कि ऑटोमेटेड सिस्टम (कार्रवाइयों को अपने-आप पूरा करने वाले सिस्टम) ने इस वीडियो की जांच कर ली है. फिर से समीक्षा कराने के लिए अनुरोध किया जा सकता है. ऐसा करने पर कोई नीति विशेषज्ञ, वीडियो की दोबारा जांच करेगा. अगर आपका वीडियो दिशा-निर्देशों का पालन करता है, तो वह वीडियो से कमाई करने की स्थिति को बदल सकता है.

अगर स्थिति के ब्यौरे में “विज्ञापन दिखाने के लिहाज़ से वीडियो ठीक है या नहीं - समीक्षा की जा रही है” लिखा हो, तो इसका मतलब है कि कोई नीति विशेषज्ञ, वीडियो की समीक्षा कर रहा है. वह कमाई करने की स्थिति को बरकरार रख सकता है या उसे बदल सकता है. उसका फ़ैसला अंतिम होगा.

अगर स्थिति के ब्यौरे में “विज्ञापन दिखाने के लिहाज़ से वीडियो ठीक है या नहीं - समीक्षा की गई” लिखा हो, तो इसका मतलब है कि हमारे नीति विशेषज्ञों ने वीडियो की समीक्षा कर ली है और उन्हें लगता है कि यह विज्ञापन देने वालों के लिहाज़ से अच्छे वीडियो बनाने के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करता. पीले आइकॉन वाली स्थिति को बदला नहीं जा सकता.

ध्यान दें: पीले रंग का आइकॉन दिखने की वजह अमान्य ट्रैफ़िक नहीं है. यह सिर्फ़ उन वीडियो पर दिखता है जो विज्ञापन देने वालों के लिहाज़ से अच्छे वीडियो बनाने के दिशा-निर्देश का पालन नहीं करते.

कमाई नहीं की जा सकती आम तौर पर, यह आइकॉन वीडियो के बगल में तब दिखता है, जब उस वीडियो पर कॉपीराइट दावा किया गया हो. वीडियो से कमाई नहीं की जा सकती. अगर स्थिति के ब्यौरे में “कॉपीराइट” लिखा हो, तो इसका मतलब है कि कॉपीराइट के मालिक ने Content ID से आपके वीडियो पर दावा किया है या कॉपीराइट उल्लंघन के आधार पर वीडियो हटाने का अनुरोध सबमिट किया है. ऐसा तब होता है, जब कॉपीराइट वाले कॉन्टेंट का इस्तेमाल, उसकी अनुमति के बिना किया गया हो. इसलिए, वीडियो से कमाई नहीं की जा सकती.
बंद है इसका मतलब है कि आपने इस वीडियो के लिए, विज्ञापनों से कमाई करने की सुविधा चालू नहीं की है. इसलिए, इस वीडियो के वॉच पेज पर विज्ञापन नहीं दिखेंगे. अगर आपको अपने शॉर्ट वीडियो पर यह आइकॉन दिखता है, तो इसका मतलब है कि आपने YouTube Studio में, Shorts से कमाई करने के मॉड्यूल को स्वीकार नहीं किया है. वीडियो से कमाई करने की सुविधा चालू नहीं की गई है. अगर स्थिति के ब्यौरे में “कॉपीराइट” लिखा हो, तो इसका मतलब है कि आपके वीडियो के कॉन्टेंट का कॉपीराइट किसी और के पास है. वीडियो पर दिखाए जा रहे विज्ञापनों का रेवेन्यू, कॉपीराइट के मालिक को मिलता है. अच्छी बात यह है कि कॉपीराइट का मालिक आपके साथ रेवेन्यू का बंटवारा करने के लिए तैयार है. कमाई करने की स्थिति को बदलकर “चालू है” करने पर, आपको इस वीडियो के रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलेगा.

'कमाई करना' आइकॉन का रंग, हरा से पीला क्यों हो जाता है

कभी-कभी वीडियो के लिए, कमाई करने की स्थिति बताने वाले आइकॉन का रंग हरे से पीला हो जाता है. यह बदलाव इसलिए होता है, क्योंकि हमारे सिस्टम आपके वीडियो को लगातार स्कैन करते रहते हैं. इससे यह जानकारी मिलती है कि वीडियो, विज्ञापन देने वालों के लिहाज़ से अच्छे वीडियो बनाने के दिशा-निर्देशों का पालन करता है या नहीं. हम इस प्रोसेस को ज़्यादा तेज़ और बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं.

आइकॉन में होने वाले बदलावों को लेकर आपको क्या करना चाहिए

वीडियो को सार्वजनिक तौर पर पब्लिश करने से पहले

हमारा सुझाव है कि वीडियो अपलोड करते समय आप उसे 'निजी' या 'सबके लिए मौजूद नहीं' के तौर पर सेट करके जल्द से जल्द अपलोड कर दें, ताकि विज्ञापन दिखाने के लिहाज़ से वीडियो ठीक है या नहीं, यह तय करने वाली समीक्षा की प्रोसेस पूरी करके वीडियो को समय पर पब्लिश किया जा सके.

वीडियो सार्वजनिक करने के बाद

कभी-कभी ऐसा हो सकता है कि वीडियो अपलोड करने के थोड़ी देर बाद कमाई करने की स्थिति बदल जाए. आम तौर पर 24 घंटों के अंदर यह स्थिति, स्थिर हो जाती है. हालांकि, कुछ मामलों में यह 24 घंटे बाद भी बदल सकती है. यह इस पर निर्भर करता है कि दर्शक आपके वीडियो से किस तरह इंटरैक्ट कर रहे हैं.

अगर आपको लगता है कि आपके वीडियो को गलती से पीले रंग वाला आइकॉन मिला है, तो आपके पास मैन्युअल तरीके से समीक्षा कराने का अनुरोध सबमिट करने का विकल्प है. ऐसा करने पर, जब कोई नीति विशेषज्ञ आपके वीडियो के कमाई करने की स्थिति को लेकर फ़ैसला लेता है, तो वह आखिरी फ़ैसला होता है. आइकॉन का रंग बदलेगा या नहीं, यह उसके फ़ैसले पर निर्भर करता है.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
10267675864097970110
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
59
false
false
false
false