Android के लिए YouTube ऐप्लिकेशन की बीटा टेस्टिंग

'Android बीटा कार्यक्रम' सभी Android ऐप्लिकेशन डेवलपर के अलावा, Android डिवाइस का इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों के लिए उपलब्ध है. YouTube बीटा टेस्टर के तौर पर, YouTube ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल सामान्य तरीके से किया जा सकता है. इससे हमें YouTube को सभी उपयोगकर्ताओं और क्रिएटर्स के लिए बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.

बीटा टेस्टिंग कार्यक्रम में शामिल होने का तरीका

YouTube Android बीटा टेस्टर बनने के लिए:
  1. बीटा टेस्टिंग कार्यक्रम के ऑप्ट इन पेज पर जाएं. इसके लिए, आपको अपने Google खाते में साइन इन करना पड़ सकता है.
  2. टेस्टर बनें को चुनें.
  3. बीटा वर्शन का इस्तेमाल शुरू करने के लिए स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों के हिसाब से आगे बढ़ें.

ऑप्ट-आउट कैसे करें

बीटा टेस्टिंग कार्यक्रम को छोड़ने के लिए:
  1. बीटा टेस्टिंग कार्यक्रम के ऑप्ट-आउट पेज पर जाएं. इसके लिए, आपको अपने Google खाते में साइन इन करना पड़ सकता है.
  2. कार्यक्रम छोड़ें को चुनें.
ध्यान दें: कार्यक्रम छोड़ने पर, आपको अपने YouTube ऐप्लिकेशन को सामान्य वर्शन में अपडेट करना पड़ सकता है.

हमें शिकायत, सुझाव या राय भेजना

बीटा टेस्टिंग कार्यक्रम में आपके शामिल होने और सुझाव, शिकायत या राय भेजने से, हमें ऐप्लिकेशन का बेहतर वर्शन बनाने में मदद मिलेगी. आपने जिन सुविधाओं को टेस्ट किया है उनके बारे में, कृपया हमें सुझाव, शिकायत या राय भेजें.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या ऐप्लिकेशन के बीटा और सामान्य वर्शन, दोनों रखे जा सकते हैं?

नहीं, अपने Android डिवाइस पर YouTube ऐप्लिकेशन का सिर्फ़ एक वर्शन इंस्टॉल किया जा सकता है.

क्या बीटा वर्शन पर स्विच करने से मेरा डेटा गायब हो जाएगा?

बीटा वर्शन पर स्विच करना एक सामान्य अपडेट की तरह ही है. इसलिए, आपका डेटा या सेटिंग गायब नहीं होंगी. 

क्या YouTube के बीटा प्रोग्राम में चुनिंदा लोगों को शामिल किया जा रहा है?

हां, YouTube ने चुनिंदा लोगों को ही बीटा प्रोग्राम में शामिल होने की अनुमति दी है. जगह खाली न होने पर, मैसेज दिखाकर यह बताया जाएगा कि जगह भर चुकी है. अगर कार्यक्रम को मौजूदा टेस्टर छोड़ते हैं, तो आने वाले समय में जगह मिल सकती है.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
12919106347049770168
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
59
false
false
false
false