हम YouTube की पैसे चुकाकर ली जाने वाली सदस्यता के कई विकल्प देते हैं. सदस्यता को अपग्रेड करने या एक प्लान से दूसरे प्लान पर जाने के बाद, शायद आपको लगे कि आपसे दो बार पैसे लिए जा रहे हैं. हमारी पैसे चुकाकर ली जाने वाली कुछ सदस्यताओं के साथ आपको दूसरी सदस्यताओं का ऐक्सेस भी अपने-आप मिल जाता है. ऐसे में, अलग से ली गई सदस्यता को रद्द करके पैसे बचाए जा सकते हैं.
जानें कि पैसे चुकाकर ली जाने वाली सदस्यताएं एक-दूसरे से कैसे जुड़ी होती हैं. साथ ही, डुप्लीकेट सदस्यता की समस्या को हल करने या इससे बचने का तरीका भी जानें.
सदस्यता के विकल्प और बिलिंग
YouTube Premium:
- इसमें आपको YouTube Premium और YouTube Music Premium के सभी फ़ायदे मिलते हैं.
- इसका बिल YouTube या Apple (अगर आपने iOS पर साइन अप किया था) की सदस्यता के शुल्क में शामिल किया जाता है
YouTube Music Premium:
- इसमें आपको YouTube Music Premium के सभी फ़ायदे मिलते हैं
- इसका बिल YouTube या Apple (अगर आपने iOS पर साइन अप किया था) की सदस्यता के शुल्क में शामिल किया जाता है
- इसमें आपको YouTube Premium Lite के सभी फ़ायदे मिलते हैं
- इसका बिल YouTube या Apple (अगर आपने iOS पर साइन अप किया था) की सदस्यता के शुल्क में शामिल किया जाता है
Google One के प्लान:
- AI Plus: इस प्लान के साथ, YouTube Premium का व्यक्तिगत प्लान ऐड-ऑन के तौर पर छूट वाली कीमत पर मिलता है. यह सुविधा इन देशों में उपलब्ध है.
- AI Ultra: इस प्लान में, इन देशों में YouTube Premium का व्यक्तिगत प्लान बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के शामिल है.
- AI Pro: इस प्लान में, इन देशों में YouTube Premium Lite का व्यक्तिगत प्लान बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के शामिल है.
- AI Pro के साथ YouTube Premium का छात्र-छात्राओं वाला बंडल: इस प्लान में, इन देशों में छात्र-छात्राओं के लिए, YouTube Premium का व्यक्तिगत प्लान एक ही बंडल में छूट वाली कीमत पर शामिल है.
डुप्लीकेट सदस्यता की समस्या हल करने का तरीका
अगर आपने गलती से YouTube Premium और YouTube Music Premium, दोनों के लिए साइन अप किया है, तो YouTube Music की सदस्यता रद्द करके पैसे बचाए जा सकते हैं. ऐसा इसलिए, क्योंकि YouTube Premium की सदस्यता लेने पर, YouTube Music का ऐक्सेस भी मिलता है. अगर आपने Apple से YouTube Music Premium के लिए साइन अप किया है, तो अपनी सदस्यता को Apple के ज़रिए रद्द करें. अगर आपने YouTube से साइन अप किया है, तो सदस्यता रद्द करने का तरीका जानें.
YouTube Premium और Google One
अगर आपके पास Google One का ऐसा प्लान है जिसमें YouTube Premium शामिल है या आपने इसे ऐड-ऑन के तौर पर जोड़ा है, तो हो सकता है कि आपको YouTube Premium की डुप्लीकेट सदस्यता दिखे. इन प्लान में शामिल होने पर, स्टैंडअलोन सदस्यताएं अपने-आप रद्द नहीं होती हैं. आपको इन्हें मैन्युअल तरीके से मैनेज करना पड़ सकता है, ताकि आपसे दो बार शुल्क न लिया जाए.
अगर आपने Google AI Pro की सदस्यता ली है और:
- YouTube Premium या YouTube Premium Lite की सदस्यता पहले से न ली गई हो: YouTube Premium Lite प्लान की सुविधाएं अपने-आप चालू हो जाती हैं.
- अगर आपने पहले से YouTube Premium की सदस्यता ली हुई है, तो:
- YouTube Premium की आपकी पैसे चुकाकर ली गई सदस्यता चालू रहती है.
- YouTube Premium की सदस्यता रद्द करने पर, Google AI Pro के साथ मिलने वाला YouTube Premium Lite प्लान अपने-आप चालू हो जाता है. इसके बाद, YouTube पर इसके फ़ायदे इस्तेमाल किए जा सकते हैं.
- अगर आपने पहले से YouTube Premium Lite की सदस्यता ली हुई है, तो:
- पैसे चुकाकर ली गई YouTube Premium Lite की आपकी सदस्यता चालू रहती है.
- अगर आपने YouTube Premium Lite की सदस्यता रद्द करने का विकल्प चुना है, तो Google AI Pro के साथ मिलने वाला YouTube Premium Lite प्लान अपने-आप चालू हो जाएगा. इसके बाद, YouTube पर इस प्लान के फ़ायदे मिलते रहेंगे.
- अगर आपने पहले से छात्र-छात्राओं के लिए उपलब्ध YouTube Premium प्लान की सदस्यता ली हुई है, तो:
- पैसे चुकाकर ली गई YouTube Premium Student की आपकी सदस्यता चालू रहती है.
- अगर आपने छात्र-छात्राओं के लिए उपलब्ध, AI Pro के साथ YouTube Premium की सदस्यता के बंडल प्लान के लिए साइन अप किया है, तो आपके पास दो सदस्यताएं होंगी.
- अगर आपने Google AI Pro का छात्र-छात्राओं के लिए उपलब्ध प्लान खरीदा है, तो YouTube Premium की पैसे चुकाकर ली गई आपकी सदस्यता चालू रहेगी. इस प्लान में, कुछ देशों में YouTube Premium Lite की सदस्यता भी शामिल है. YouTube Premium की छात्र-छात्राओं के लिए उपलब्ध सदस्यता रद्द करने पर, Google AI Pro के साथ मिलने वाला YouTube Premium Lite प्लान अपने-आप चालू हो जाता है. इसके बाद, YouTube पर इसके फ़ायदे इस्तेमाल किए जा सकते हैं.
अगर आपको YouTube Premium या YouTube Music Premium का अलग से प्लान खरीदने में समस्या आ रही है, तो हो सकता है कि आपने हाल ही में कोई सदस्यता रद्द की हो. यह सदस्यता, बिलिंग साइकल के खत्म होने तक चालू रहेगी. YouTube Premium या YouTube Music Premium की पिछली सदस्यता की बिलिंग अवधि खत्म होने के बाद ही, व्यक्तिगत या फ़ैमिली प्लान के लिए साइन अप किया जा सकता है. मौजूदा फ़ायदे खत्म होने के बाद, YouTube की वेबसाइट या ऐप्लिकेशन से अपनी पसंद के नए प्लान के लिए साइन अप किया जा सकता है.
डुप्लीकेट सदस्यताएं मैनेज करना
दो सदस्यताओं के लिए पेमेंट रोकना है, तो यह तरीका अपनाएं:
- खरीदारी और सदस्यताएं पेज पर जाएं.
- YouTube Premium या Premium Lite की वह सदस्यता ढूंढें जिसे आपको रद्द करना है.
- सदस्यता मैनेज करें को चुनें.
- सदस्यता रद्द करने के लिए, बंद करें को चुनें.
Google One प्लान रद्द करने पर, उस प्लान के साथ शामिल किया गया YouTube Premium का कोई भी ऐड-ऑन या फ़ायदा, बिलिंग साइकल के खत्म होने पर खत्म हो जाएगा.
- Apple या Google Play: अगर आपको Apple या Google Play से बिल मिलता है, तो YouTube Premium या YouTube Music Premium की सदस्यता रद्द करने का तरीका यहां जानें.
- तीसरे पक्ष के अन्य पार्टनर: अगर आपने YouTube की सदस्यता, YouTube के तीसरे पक्ष के पार्टनर से खरीदी है, तो सदस्यता रद्द करने के लिए, सीधे उस पार्टनर से संपर्क करें.