कंप्यूटर, YouTube ऐप्लिकेशन या मोबाइल ब्राउज़र का इस्तेमाल करके, YouTube ऐप्लिकेशन पर अपनी पसंदीदा भाषा और जगह चुनी जा सकती है.
भाषा की सेटिंग से, वीडियो के मेटाडेटा में बदलाव होता है. जैसे, चैनल का नाम और वीडियो का टाइटल. इसके अलावा, वॉइस सर्च से मिलने वाले नतीजों की भाषा पर भी इसका असर पड़ता है. आपकी चुनी गई जगह का असर, इनमें दिखने वाले वीडियो पर पड़ता है:
- सुझाव
- ट्रेंडिंग
- खबरें
YouTube पर, पसंद के मुताबिक भाषा और कॉन्टेंट चुना जा सकता है. ऐसा उन सभी देशों, इलाकों, और भाषाओं में किया जा सकता है जिनमें YouTube उपलब्ध है. हम लगातार अपनी सुविधाओं का दायरा बढ़ा रहे हैं, ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग YouTube का इस्तेमाल कर पाएं. अगर सूची में आपकी भाषा, देश या इलाका नहीं है, तो ऐसा विकल्प चुनें जो आपकी पसंद और ज़रूरतों के हिसाब से सबसे सही हो.
अगर YouTube की सूची में आपका देश या इलाका उपलब्ध नहीं है, तो आपकी जगह की डिफ़ॉल्ट जानकारी में अमेरिका दिखता है.
वेब या YouTube ऐप्लिकेशन पर अपनी भाषा बदलना
- अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर क्लिक करें.
- भाषा या जगह की जानकारी पर क्लिक करें.
- आपको जो भाषा या जगह चुननी है उस पर क्लिक करें.
YouTube पर उपलब्ध भाषा की सेटिंग पूरी साइट पर लागू होती है, लेकिन वीडियो अपनी मूल भाषा में ही रहते हैं. भाषा की सेटिंग, ब्राउज़र में सेव की जाती हैं. कैश मेमोरी और कुकी मिटाने पर, आपको फिर से भाषा को सेट करना होगा.
How to change the language and location on YouTube from your computer
ईमेल सूचनाओं के लिए भाषा बदलना
YouTube से आपको भेजे जाने वाले ईमेल, आपके देश/इलाके की डिफ़ॉल्ट भाषा में भेजे जाते हैं. अगर आपने YouTube पर भाषा की सेटिंग बदली है, तो ईमेल के लिए भी उसी भाषा को सेट किया जा सकता है:
- ईमेल की सेटिंग पर जाएं.
- ईमेल सूचना की भाषा बदलने के लिए, स्क्रोल करके "भाषा" पर जाएं.
स्मार्ट टीवी, स्ट्रीमिंग डिवाइसों, और गेम कंसोल पर अपनी भाषा या जगह की जानकारी बदलना
डिफ़ॉल्ट रूप से, स्मार्ट टीवी, स्ट्रीमिंग डिवाइसों, और गेम कंसोल पर मौजूद YouTube ऐप्लिकेशन, डिवाइस की भाषा और जगह की जानकारी की सेटिंग के हिसाब से काम करेगा. YouTube के लिए ये सेटिंग कभी भी बदली जा सकती हैं. ये सेटिंग बदलने के लिए:
- अपने डिवाइस पर YouTube ऐप्लिकेशन खोलें.
- सेटिंग चुनें.
- कोई दूसरी भाषा चुनने के लिए, भाषा पर टैप करें.
- कोई दूसरी जगह चुनने के लिए, जगह की जानकारी पर टैप करें.
कीबोर्ड से क्वेरी टाइप करने के लिए भाषा की सेटिंग बदलना
खोज के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कीबोर्ड से क्वेरी टाइप करने के लिए, भाषा की सेटिंग भी बदली जा सकती है. इसके लिए, यह तरीका अपनाएं:
- स्मार्ट टीवी, स्ट्रीमिंग डिवाइस या गेम कंसोल पर YouTube ऐप्लिकेशन खोलें.
- खोजें को चुनें. इसके बाद, किसी भाषा को चुनें.
खोज के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला कीबोर्ड, इन भाषाओं में काम करता है:
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|