YouTube और YouTube TV पर फ़ैमिली ग्रुप बनाने का तरीका
फ़ैमिली प्लान कैसे काम करता है
YouTube के फ़ैमिली प्लान खरीदकर, फ़ैमिली ग्रुप के पांच सदस्यों के साथ सदस्यता के फ़ायदे शेयर किए जा सकते हैं. इसके लिए, ज़रूरी है कि ग्रुप के सभी सदस्यों के घर का पता एक ही हो.
- फ़ैमिली मैनेजर:
- यह खाते का मुख्य मालिक होता है.
- यह Google फ़ैमिली ग्रुप बना सकता है और परिवार के सदस्यों को ग्रुप में शामिल होने का न्योता भेज सकता है.
- फ़ैमिली ग्रुप के सदस्य:
- ये अपने Google खाते से, वह सदस्यता ऐक्सेस कर सकते हैं जो उनके साथ शेयर की गई है.
- ये उन Primetime चैनलों का कॉन्टेंट देख सकते हैं जिनकी सदस्यता फ़ैमिली मैनेजर ने ली है. ये अपने हिसाब से भी अलग से किसी YouTube Primetime चैनल की सदस्यता खरीद सकते हैं. उसका ऐक्सेस, फ़ैमिली मैनेजर के साथ शेयर नहीं किया जाता.
- ये अपनी निजी लाइब्रेरी बना सकते हैं, सदस्यताएं ले सकते हैं, और वीडियो के लिए अलग से सुझाव पा सकते हैं. हम वीडियो देखने से जुड़ी उनकी पसंद की जानकारी या वीडियो देखने का उनका इतिहास, फ़ैमिली ग्रुप के बाकी सदस्यों के साथ शेयर नहीं करते.
- 18 साल से कम उम्र के सदस्यों के लिए, उम्र से जुड़ी पाबंदियां लागू होती हैं.
- फ़ैमिली ग्रुप में शामिल सदस्यों के पास इनका ऐक्सेस होता है:
- YouTube Premium
- YouTube Music Premium
- YouTube Primetime चैनल (यह सुविधा सिर्फ़ अमेरिका, जर्मनी, फ़्रांस, ऑस्ट्रेलिया, और यूनाइटेड किंगडम में उपलब्ध है)
- Google की अन्य सेवाएं. Google पर फ़ैमिली ग्रुप के बारे में ज़्यादा जानें.
YouTube Premium के फ़ैमिली प्लान
YouTube Music Premium के फ़ैमिली प्लान
फ़ैमिली ग्रुप बनाने के लिए ज़रूरी शर्तें
फ़ैमिली मैनेजर के लिए ज़रूरी शर्तें
फ़ैमिली मैनेजर के तौर पर, YouTube का फ़ैमिली प्लान खरीदने या फ़ैमिली ग्रुप में सदस्यता से जुड़े फ़ैसले लेने का विकल्प सिर्फ़ आपके पास होता है. आपको घर के पते की जानकारी भी जोड़नी होगी. आपके पास परिवार के किसी सदस्य को फ़ैमिली ग्रुप में शामिल होने का न्योता भेजने या ग्रुप से किसी सदस्य को हटाने का भी विकल्प होता है.
YouTube का फ़ैमिली प्लान, अपने फ़ैमिली ग्रुप के साथ शेयर करने के लिए इन शर्तों को पूरा करना ज़रूरी है:
- आपकी उम्र 18 साल या इससे ज़्यादा या आपके देश/इलाके में YouTube का इस्तेमाल करने के लिए तय की गई उम्र के बराबर या उससे ज़्यादा होनी चाहिए.
- आपके पास Google खाता होना चाहिए. अगर आपके पास Google Workspace खाता है, तो आपको सामान्य Google खाता बनाना होगा या उससे साइन इन करना होगा.
- आप जिस देश में हों वहां YouTube Premium, YouTube Music Premium या Primetime चैनलों की सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए.
- ध्यान दें:
- फ़ैमिली प्लान, कोरिया में उपलब्ध नहीं हैं.
- Primetime चैनलों की सुविधा सिर्फ़ अमेरिका, जर्मनी, फ़्रांस, ऑस्ट्रेलिया, और यूनाइटेड किंगडम में उपलब्ध है.
- ध्यान दें:
- आप किसी और फ़ैमिली ग्रुप में न हों.
- आपने पिछले 12 महीनों में फ़ैमिली ग्रुप न बदले हों.
फ़ैमिली ग्रुप के सदस्य के लिए ज़रूरी शर्तें
फ़ैमिली मैनेजर, परिवार के पांच सदस्यों को फ़ैमिली ग्रुप में शामिल होने का न्योता भेज सकता है. YouTube फ़ैमिली प्लान के किसी फ़ैमिली ग्रुप में शामिल होने के लिए ज़रूरी शर्तें:
- आपके पास Google खाता होना चाहिए. अगर आपके पास Google Workspace खाता है, तो आपको सामान्य Google खाता बनाना होगा या उससे साइन इन करना होगा.
- आपके और फ़ैमिली मैनेजर के घर का पता एक ही होना चाहिए.
- आप जिस देश या इलाके में हों वहां YouTube Premium, YouTube Music Premium या Primetime चैनलों की सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए.
- आप किसी और फ़ैमिली ग्रुप में न हों.
- आपने पिछले 12 महीनों में फ़ैमिली ग्रुप न बदले हों.