कई बार आपको YouTube की सुविधाएं, अलग-अलग खातों पर अलग तरह की दिख सकती हैं. ऐसा इस वजह से हो सकता है कि आपने ऐप्लिकेशन को नए वर्शन में अपडेट नहीं किया हो. आपको एक ऐसी सुविधा भी दिख सकती है जो एक्सपेरिमेंट के तौर पर शुरू की गई हो या लॉन्च हो गई हो.
एक्सपेरिमेंट का क्या मतलब है?
प्रयोग ऐसी जांच है जिससे हम पता लगाते हैं कि आपको YouTube की नई और बेहतर बनाई गई सुविधाएं कैसी लगीं. इन सुविधाओं में खोजने, वीडियो शेयर करने, और विज्ञापन वगैरह शामिल हैं.
हमारी कोशिश है कि हम ऐसे और तरीके ढूंढ सकें जिससे आपके लिए मनपसंद वीडियो ढूंढना, देखना, और शेयर करना और आसान हो जाए. समय-समय पर आपको इस तरह के बदलाव दिख सकते हैं.
इन प्रयोगों के दौरान मिले आपके सुझावों के आधार पर ही हम सुविधाओं को बड़े पैमाने पर लॉन्च करने का फ़ैसला लेंगे.
रोल आउट का क्या मतलब है?
रोल आउट का मतलब है कि किसी नई सुविधा को कई चरणों में लॉन्च करना. किसी सुविधा को लॉन्च करने की प्रक्रिया आसान बनाने के लिए, कई बार हम अपने सभी उपयोगकर्ताओं को एक साथ नई सुविधा नहीं दिखाते. इसके बजाय, हम अपने कुछ ही दर्शकों और/या क्रिएटर्स को नई सुविधा दिखाना शुरू करते हैं और धीरे-धीरे यह दायरा बढ़ाते जाते हैं. हम यह दायरा तब तक बढ़ाते हैं, जब तक कि हमारे सभी दर्शकों को यह सुविधा न मिल जाए.
अगर आप किसी सुविधा पर प्रयोग के बारे में राय देना चाहते हैं, तो हमें अपने सुझाव भेजें.