360 डिग्री में लाइव स्ट्रीम करने के लिए एन्कोडर सेटिंग

360 डिग्री वाले वीडियो से, दर्शकों को वीडियो देखने का बेहतरीन अनुभव मिलता है.

ध्यान दें: 360 डिग्री वाली लाइव स्ट्रीम इस्तेमाल न करने पर, आपकी स्ट्रीम अलग सेटिंग के हिसाब से चलेगी. फ़िलहाल, YouTube पर 360 डिग्री वाले वीडियो सिर्फ़ उसी तरह देखे जा सकते हैं जिस तरह गोल दुनिया का सपाट नक्शा (इक्विरेक्टैंग्यूलर) दिखता है.

360 डिग्री में वीडियो को लाइव स्ट्रीम करने के लिए, अपना एन्कोडर सेट अप करना

360 डिग्री में वीडियो को लाइव दिखाने पर, आपको एन्कोडिंग की सेटिंग बदलनी होंगी:

  1. YouTube Studio में जाएं.
  2. बनाएं इसके बाद लाइव जाएं .
  3. लाइव स्ट्रीम की जानकारी डालें.
  4. बाईं ओर मौजूद मेन्यू में जाकर, स्ट्रीम पर क्लिक करें.
  5. “अन्य सेटिंग” में जाकर, 360° वीडियो को टॉगल करके चालू या बंद करें.
  6. अपना एन्कोडर सेट अप करें:
    • इंटरनेट की रफ़्तार और डिवाइस के हिसाब से, वीडियो स्ट्रीम करने के लिए सबसे अच्छा रिज़ॉल्यूशन और बिटरेट चुनें.
    • लाइव स्ट्रीम में 360 डिग्री वाले वीडियो के लिए, 2160 पिक्सल या 1440 पिक्सल का रिज़ॉल्यूशन सही रहता है.
    • सबसे अच्छी वीडियो क्वालिटी के लिए, आसपेक्ट रेशियो (लंबाई-चौड़ाई का अनुपात) 16:9 रखें. आसपेक्ट रेशियो के बारे में ज़्यादा जानें.
  7. एन्कोडिंग की सेटिंग में बदलाव करने के बाद, वीडियो को लाइव दिखाएं.
ध्यान दें:
  • हमारी सलाह है कि आप सार्वजनिक लाइव स्ट्रीम शुरू करने से पहले, 360 डिग्री में वीडियो स्ट्रीम करके देखें. इससे आपको स्ट्रीम में अपने हिसाब से बदलाव करने में मदद मिलेगी. जांच करते समय, ऑडियो की क्वालिटी और वीडियो में आपकी मूवमेंट वैसी ही होनी चाहिए जैसी आपको स्ट्रीम में दिखानी है. लाइव स्ट्रीम के बीच में 360 डिग्री पर स्विच करने से, पूरा वीडियो 360 डिग्री वाले फ़ॉर्मैट में बदल जाएगा. लाइव स्ट्रीम के दौरान, ऑडियो और वीडियो की क्वालिटी पर लगातार नज़र रखें और गड़बड़ी के मैसेज की समीक्षा करें.
  • अगर आपके कैमरे में सीधे YouTube लाइव को चलाने की सुविधा है, तो कैमरा बनाने वाली कंपनी के दिए निर्देश अपनाएं.

इस्तेमाल किए जा सकने वाले प्लैटफ़ॉर्म

कंप्यूटर पर, YouTube में लाइव स्ट्रीम का डेटा डालने और 360 डिग्री वाले वीडियो चलाने की सुविधा सिर्फ़ इन ब्राउज़र पर मिलती है: Chrome, Firefox, MS Edge, और Opera. 360 डिग्री वाले वीडियो, YouTube ऐप्लिकेशन में भी चलाए जा सकते हैं.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
17572529876103704356
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
59
false
false
false
false
false