वीडियो रिज़ॉल्यूशन और आसपेक्ट रेशियो (लंबाई-चौड़ाई का अनुपात)

प्लैटफ़ॉर्म और वीडियो फ़ॉर्मैट के हिसाब से, YouTube अलग-अलग आसपेक्ट रेशियो में वीडियो दिखाता है. YouTube वीडियो प्लेयर, वीडियो के साइज़ के हिसाब से अपना साइज़ अपने-आप छोटा-बड़ा कर लेता है.

कंप्यूटर AndroidiPhone और iPad

आपका वीडियो कैसा दिखेगा

कंप्यूटर पर YouTube वीडियो के लिए, स्टैंडर्ड आसपेक्ट रेशियो (लंबाई-चौड़ाई का अनुपात) 16:9 है. अगर आपके वीडियो का आसपेक्ट रेशियो इससे अलग है, तो वीडियो के साइज़ और दर्शक के डिवाइस के हिसाब से, प्लेयर का साइज़ अपने-आप बदल जाएगा.

वीडियो और डिवाइस के कुछ खास आसपेक्ट रेशियो के हिसाब से वीडियो को बेहतर तरीके से दिखाने के लिए, YouTube इनमें ज़्यादा पैडिंग (जगह) जोड़ सकता है. उदाहरण के लिए, कंप्यूटर ब्राउज़र से 9:16 आसपेक्ट रेशियो वाले वर्टिकल वीडियो चलाते समय ऐसा किया जा सकता है. पैडिंग डिफ़ॉल्ट रूप से सफ़ेद होती है, जबकि गहरे रंग वाली थीम चालू होने पर यह गहरे स्लेटी रंग की रहती है.

दर्शकों को वीडियो देखने का बेहतर अनुभव देने के लिए, पैडिंग या काले रंग के बार सीधे उस पर न जोड़ें. पैडिंग होने पर YouTube, वीडियो के साइज़ और दर्शक के डिवाइस के हिसाब से, प्लेयर का साइज़ नहीं बदल पाता.

सुझाए गए रिज़ॉल्यूशन और आसपेक्ट रेशियो

वीडियो को 16:9 वाले डिफ़ॉल्ट आसपेक्ट रेशियो में रखने के लिए, उसे इन रिज़ॉल्यूशन में एन्कोड करें:

  • 4320 पिक्सल (8K): 7680x4320
  • 2160 पिक्सल (4K): 3840x2160
  • 1440 पिक्सल (4K): 2560x1440
  • 1080 पिक्सल (एचडी): 1920x1080
  • 720 पिक्सल (एचडी): 1280x720
  • 480 पिक्सल (एसडी): 854x480
  • 360 पिक्सल (एसडी): 640x360
  • 240 पिक्सल (एसडी): 426x240
ध्यान दें: हमने 2022 में, 4K से 8K के बीच वाले रिज़ॉल्यूशन में वीडियो चलाने की सुविधा को बंद करना शुरू कर दिया था. उदाहरण के लिए, हो सकता है कि अब आप 5K में वीडियो न चला पाएं.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

18026678481851933770
true
खोज मदद केंद्र
true
true
true
true
true
59
false
false
false
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू