वीडियो के अपने-आप चलने की सुविधा

YouTube पर वीडियो के अपने-आप चलने की सुविधा चालू करने के बाद, यह चुनने की ज़रूरत नहीं पड़ती कि अगला वीडियो कौनसा देखना है. इस सुविधा के चालू होने पर, एक वीडियो के खत्म होने के बाद उससे मिलता-जुलता दूसरा वीडियो अपने-आप चलने लगता है.

How to Autoplay Videos on YouTube

ताज़ा खबरें, अपडेट, और सलाह पाने के लिए, YouTube Viewers चैनल की सदस्यता लें.

ध्यान रखें:

  • YouTube पर वीडियो अपने-आप चलने की सुविधा, 13 से 17 साल के किशोरों के लिए डिफ़ॉल्ट रूप से बंद होती है. हालांकि, वे इस सुविधा को चालू या बंद कर सकते हैं. अगर कोई किशोर निगरानी में रखा गया खाता इस्तेमाल करता है और उसके माता-पिता या अभिभावक ने यह सुविधा बंद की है, तो हो सकता है कि वह इस सुविधा को चालू न कर पाए. निगरानी में रखे गए खातों के लिए, माता-पिता के कंट्रोल वाली सुविधा के बारे में ज़्यादा जानें.
  • हर डिवाइस पर इस सेटिंग को अपने हिसाब से सेट किया जा सकता है. उदाहरण के लिए, उपयोगकर्ता चाहे, तो फ़ोन या टैबलेट पर YouTube ऐप्लिकेशन में इस सुविधा को "चालू" पर और कंप्यूटर पर इसे "बंद" पर सेट कर सकता है.
  • मोबाइल नेटवर्क से वीडियो चलाने पर, 30 मिनट और वाई-फ़ाई से वीडियो चलाने पर चार घंटों तक, अगर आपने YouTube पर कोई गतिविधि नहीं की, तो वीडियो अपने-आप नहीं चलेंगे.

फ़ोन या टैबलेट पर, वीडियो अपने-आप चलने की सुविधा

वीडियो खत्म होने पर, आपको वीडियो प्लेयर पर दिखेगा कि अगला वीडियो कौनसा चलेगा. हालांकि, वीडियो प्लेयर के नीचे की तरफ़ स्क्रोल करने, टिप्पणी करने या खोजने के लिए टाइप करने पर, अगला वीडियो अपने-आप नहीं चलेगा.

किसी वीडियो पर जाकर, अपने-आप चलने की सुविधा को चालू या बंद करना

  1. किसी भी वीडियो की वाॅच स्क्रीन पर जाएं.
  2. वीडियो प्लेयर में सबसे ऊपर, 'अपने-आप चलाएं' सुविधा के स्विच पर टैप करके, उसे चालू करें या बंद करें .

Android डिवाइस पर सेटिंग में जाकर, वीडियो अपने-आप चलने की सुविधा को चालू या बंद करना

  1. अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर टैप करें.
  2. स्क्रीन पर सबसे ऊपर दाईं ओर, सेटिंग पर टैप करें.
  3. अपने-आप चलाएं पर टैप करें.
  4. वीडियो अपने-आप चलने की सुविधा को चालू या बंद करें.

iOS डिवाइस पर सेटिंग में जाकर, वीडियो अपने-आप चलने की सुविधा को चालू या बंद करना

  1. अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर टैप करें.
  2. स्क्रीन पर सबसे ऊपर दाईं ओर, सेटिंग पर टैप करें.
  3. अपने-आप चलाएं पर टैप करें.
  4. वीडियो अपने-आप चलने की सुविधा को चालू या बंद करें.
सलाह: अगर यह सुविधा चालू है, लेकिन आपको अगला वीडियो नहीं देखना है, तो वीडियो के खत्म होने पर दिखने वाले अभी नहीं बटन पर टैप करें.

कंप्यूटर पर, वीडियो के अपने-आप चलने की सुविधा का इस्तेमाल करना

वीडियो खत्म होने पर, आपको वीडियो प्लेयर पर दिखेगा कि अगला वीडियो कौनसा चलेगा. हालांकि, वीडियो प्लेयर के नीचे की तरफ़ स्क्रोल करने, टिप्पणी करने या खोजने के लिए टाइप करने पर, अगला वीडियो अपने-आप नहीं चलेगा.

वीडियो अपने-आप चलने की सुविधा को चालू या बंद करना

  1. किसी भी वीडियो की वाॅच स्क्रीन पर जाएं.
  2. वीडियो प्लेयर में सबसे नीचे, अपने-आप चलने की सुविधा के स्विच पर क्लिक करके, उसे चालू करें या बंद करें .
सलाह: अगर यह सुविधा चालू है, लेकिन आपको अगला वीडियो नहीं देखना है, तो वीडियो के खत्म होने पर दिखने वाले अभी नहीं बटन पर टैप करें.

अपने स्मार्ट टीवी या गेम कंसोल पर, वीडियो अपने-आप चलने की सुविधा का इस्तेमाल करना

टीवी पर YouTube ऐप्लिकेशन में, वीडियो अपने-आप चलने की सुविधा का इस्तेमाल करना

टीवी पर इस सुविधा की सेटिंग में बदलाव करने के लिए:

  1. टीवी पर YouTube ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. सेटिंग पर जाएं.
  3. अपने-आप चलाएं पर जाएं.
  4. वीडियो अपने-आप चलने की सुविधा को चालू या बंद करने का विकल्प चुनें.

टीवी पर वीडियो को कास्ट करते समय, अपने-आप चलने की सुविधा का इस्तेमाल करना

अगर आपने टीवी को फ़ोन या टैबलेट से कनेक्ट किया है, तो उस डिवाइस से वीडियो अपने-आप चलने की सुविधा कंट्रोल की जा सकती है.

  1. फ़ोन या टैबलेट को टीवी से कनेक्ट करें और कोई वीडियो चलाएं.
  2. सूची को बड़ा करने और वीडियो अपने-आप चलने की सेटिंग को देखने के लिए, स्क्रीन पर नीचे मौजूद कंट्रोल बार पर टैप करें.
  3. वीडियो अपने-आप चलने की सुविधा को बंद करने के लिए, स्विच का इस्तेमाल करें.

वीडियो अपने-आप चलने की सुविधा का स्विच, चुने गए वीडियो के नीचे दिखेगा

Google Assistant की सुविधा वाले स्मार्ट डिसप्ले पर, वीडियो अपने-आप चलने की सुविधा का इस्तेमाल करना

वीडियो अपने-आप चलने की सुविधा को चालू या बंद करना

स्मार्ट डिसप्ले पर YouTube इस्तेमाल करते समय इस सुविधा को चालू या बंद करने के लिए:

  1. अपने फ़ोन या टैबलेट पर Home ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. उस स्मार्ट डिसप्ले पर टैप करें जिसके लिए आपको बदलाव करना है.
  3. सेटिंग पर टैप करें.
  4. सूचनाएं और डिजिटल वेलबीइंग पर टैप करें.
  5. YouTube सेटिंग पर टैप करें.
  6. स्मार्ट डिसप्ले पर वीडियो अपने-आप चलने की सुविधा को कंट्रोल करने के दो तरीके हैं:
    • अगर उपयोगकर्ता की आवाज़ मैच होती है, तो वह डिवाइस से इस सुविधा को चालू या बंद करने के लिए कह सकता है.
    • अन्य लोगों को इसे मैन्युअल तौर पर चालू या बंद करना होगा.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
1521273361724091377
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
59
false
false
false
false