YouTube pe *Mid-roll Ads* ka use karna
कमाई करने की सुविधा वाले जो वीडियो आठ मिनट या उससे लंबी अवधि के हैं उनके लिए "वीडियो के बीच में विज्ञापन दिखाने की सुविधा" चालू की जा सकती है.
किसी भी वीडियो के लिए, वीडियो के बीच में दिखने वाले विज्ञापन मैनेज किए जा सकते हैं. इस बात से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता कि अपलोड किए गए वीडियो के लिए, चैनल लेवल पर डिफ़ॉल्ट सेटिंग क्या है. अगर आपका चैनल ज़रूरी शर्तें पूरी करता है, तो लाइव स्ट्रीम के बीच में भी विज्ञापन दिखाए जा सकते हैं.
YouTube Studio से विज्ञापन स्लॉट तय करने के तरीके
- मैन्युअल तरीके से विज्ञापन के स्लॉट जोड़ना: किसी वीडियो में मैन्युअल तरीके से विज्ञापन स्लॉट जोड़ने का मतलब हमारे सिस्टम को यह बताना है कि उस वीडियो में किस जगह पर विज्ञापन दिखाए जा सकते हैं. इसके बाद, हमारे सिस्टम यह फ़ैसला लेते हैं कि किन विज्ञापन स्लॉट पर विज्ञापन दिखाए जा सकते हैं. यह फ़ैसला कई पहलुओं को ध्यान में रखकर लिया जाता है. जैसे, दर्शकों को वीडियो देखने का बेहतरीन अनुभव मिले, क्रिएटर्स ज़्यादा से ज़्यादा कमाई कर पाएं, और विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों को भी फ़ायदा मिल सके. वीडियो के नैचुरल ब्रेकपॉइंट पर विज्ञापन स्लॉट सेट करने पर, विज्ञापन दिखाए जाने की संभावना ज़्यादा होती है. जैसे, वीडियो में ऐसी जगह जहां कोई वाक्य खत्म हो रहा हो या विज़ुअल बदल रहा हो. ऐसा इसलिए, क्योंकि हमारे सिस्टम के हिसाब से, इन ब्रेकपॉइंट पर विज्ञापन दिखाने से वीडियो में दर्शकों के बने रहने की संभावना ज़्यादा होती है. वीडियो के बीच में दिखने वाले विज्ञापन के ऐसे स्लॉट जो दर्शकों का अनुभव खराब कर सकते हैं, वहां विज्ञापन दिखाने की संभावना कम होती है. जैसे- किसी वाक्य के बीच में या किसी कार्रवाई के बीच में.
- विज्ञापन स्लॉट अपने-आप तय होना: आप चाहें, तो वीडियो के बीच में अपने-आप विज्ञापन दिखने की सुविधा चालू कर लें. इससे हमारे सिस्टम, वीडियो में विज्ञापन दिखाने के लिए नैचुरल ब्रेकपॉइंट ढूंढ पाएंगे.
- विज्ञापन दिखाने के लिए मैन्युअल तरीके के साथ-साथ अपने-आप स्लॉट चुनने वाली सुविधा का इस्तेमाल: वीडियो के बीच में विज्ञापन दिखाने के लिए ये दोनों सुविधाएं साथ में इस्तेमाल की जा सकती हैं. इससे हमारे विज्ञापन सिस्टम को आपके वीडियो पर विज्ञापन दिखाने के ज़्यादा विकल्प मिलते हैं. साथ ही, इससे आपको विज्ञापन दिखाने के ज़्यादा से ज़्यादा मौके मिलेंगे.
वीडियो के बीच में सेट किए गए विज्ञापनों के स्लॉट की क्वालिटी के बारे में सुझाव
इस सुविधा की मदद से, यह देखा जा सकता है कि वीडियो के बीच में दिखने वाले किन विज्ञापन स्लॉट में विज्ञापन दिखाए जाने की संभावना कम है. इस सुझाव के आधार पर, विज्ञापन स्लॉट को ज़्यादा नैचुरल ब्रेकपॉइंट पर अडजस्ट किया जा सकता है, ताकि विज्ञापन दिखाने की संभावनाएं बढ़ें.
पहली बार वीडियो अपलोड करने और वीडियो के बीच में मैन्युअल तरीके से विज्ञापन स्लॉट सेट करने पर, आम तौर पर एक घंटे में शुरुआती सुझाव मिल जाता है. हालांकि, लंबी अवधि के वीडियो के लिए, इसमें ज़्यादा समय लग सकता है.
शुरुआती सुझाव मिलने के बाद, वीडियो के बीच में दिखने वाले विज्ञापन स्लॉट में बदलाव करने पर, आपको बदलाव से जुड़ी नई जानकारी तुरंत दिखेगी. आम तौर पर, यह जानकारी दिखने में एक मिनट से कम समय लगता है.
वीडियो के बीच में दिखने वाले विज्ञापन के स्लॉट मैनेज करना
नए वीडियो के बीच में विज्ञापन दिखाने के लिए स्लॉट जोड़ना
- डेस्कटॉप पर YouTube Studio में साइन इन करें.
- सबसे ऊपर दाएं कोने में मौजूद, बनाएं
वीडियो अपलोड करें
पर क्लिक करें.
- वह वीडियो चुनें जिसे अपलोड करना है.
- कमाई करना टैब में जाकर, विज्ञापनों और YouTube Premium के लिए, चालू करें को चुनें.
- “मेरे वीडियो के बीच में विज्ञापन दिखाएं” के बगल में मौजूद बॉक्स पर सही का निशान लगाएं.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, जारी रखें
सेव करें पर क्लिक करें.
डिफ़ॉल्ट रूप से, आपके वीडियो के बीच में दिखने वाले विज्ञापनों के स्लॉट अपने-आप पहले से तय होते हैं. अगर आपको इनमें बदलाव करना है या मैन्युअल तरीके से स्लॉट जोड़ने हैं, तो यह तरीका अपनाएं:
- विज्ञापन स्लॉट मैनेज करें को चुनें.
- कोई विज्ञापन स्लॉट जोड़ना:
विज्ञापन स्लॉट जोड़ें पर क्लिक करें. विज्ञापन के शुरू होने का समय डालें या वर्टिकल बार को खींचकर मनचाहे समय तक लाएं और छोड़ें.
- कोई विज्ञापन स्लॉट मिटाना: विज्ञापन स्लॉट के बगल में मौजूद, मिटाएं
पर क्लिक करें.
- कोई विज्ञापन स्लॉट जोड़ना:
- सबसे ऊपर दाईं ओर, जारी रखें
सेव करें पर क्लिक करें.
बदलावों को सेव करने के बाद, हम मैन्युअल तरीके से जोड़े गए विज्ञापन स्लॉट की जांच करेंगे. इससे यह पता चल पाएगा कि विज्ञापनों से, वीडियो के बीच में कोई रुकावट तो नहीं आ रही. अगर कोई रुकावट आती है, तो स्लॉट के बार लाल रंग में दिखेंगे. इसके बाद, वीडियो के बीच में दिखने वाले विज्ञापन स्लॉट को टाइमलाइन में आगे/पीछे करके या एडिटर में टाइमस्टैंप अपडेट करके, उसमें बदलाव किया जा सकता है.
मौजूदा वीडियो के बीच में विज्ञापन दिखाने के लिए स्लॉट जोड़ना
- डेस्कटॉप पर YouTube Studio में साइन इन करें.
- बाईं ओर दिए गए मेन्यू में जाकर, कॉन्टेंट चुनें.
- कोई वीडियो चुनें और फिर कमाई करना
को चुनें.
- अगर आपने वीडियो के लिए कमाई करने की सुविधा चालू नहीं की है, तो उसे चालू करें.
- “मेरे वीडियो के बीच में विज्ञापन दिखाएं” के बगल में मौजूद बॉक्स पर सही का निशान लगाएं.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, जारी रखें
सेव करें पर क्लिक करें.
डिफ़ॉल्ट रूप से, आपके वीडियो के बीच में दिखने वाले विज्ञापनों के स्लॉट अपने-आप पहले से तय होते हैं. अगर आपको इनमें बदलाव करना है या मैन्युअल तरीके से स्लॉट जोड़ने हैं, तो यह तरीका अपनाएं:
- विज्ञापन स्लॉट मैनेज करें को चुनें.
- कोई विज्ञापन स्लॉट जोड़ना:
विज्ञापन स्लॉट जोड़ें पर क्लिक करें. विज्ञापन के शुरू होने का समय डालें या वर्टिकल बार को खींचकर मनचाहे समय तक लाएं और छोड़ें.
- कोई विज्ञापन स्लॉट मिटाना: विज्ञापन स्लॉट के बगल में मौजूद, मिटाएं
पर क्लिक करें.
- कोई विज्ञापन स्लॉट जोड़ना:
- सबसे ऊपर दाईं ओर, जारी रखें
सेव करें पर क्लिक करें.
बदलावों को सेव करने के बाद, हम मैन्युअल तरीके से जोड़े गए विज्ञापन स्लॉट की जांच करेंगे. इससे यह पता चल पाएगा कि विज्ञापन से वीडियो के बीच में कोई रुकावट तो नहीं आ रही. अगर ऐसा है, तो आपको अपने वीडियो के 'कमाई करना' टैब में यह दिखेगा. ऐसी स्थिति में स्लॉट को आगे/पीछे करके या वीडियो एडिटर में टाइमस्टैंप बदलकर, विज्ञापनों को नैचुरल ब्रेकपॉइंट पर जोड़ें.
चैनल के लेवल पर, वीडियो के बीच में विज्ञापन दिखने की सुविधा को डिफ़ॉल्ट रूप से चालू करने का तरीका
- अपने कंप्यूटर पर, YouTube Studio में साइन इन करें.
- सेटिंग
पर क्लिक करें.
- अपलोड की डिफ़ॉल्ट सेटिंग चुनें.
- इसके बाद, कमाई करना को चुनें.
- विज्ञापन प्राथमिकताएं में जाकर, मेरे वीडियो के बीच में विज्ञापन दिखाएं के बगल में मौजूद बॉक्स पर सही का निशान लगाएं.
- सेव करें पर क्लिक करें.
आपने चैनल के लेवल पर, वीडियो के बीच में विज्ञापन दिखने की सुविधा को डिफ़ॉल्ट रूप से चालू कर दिया है.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि विज्ञापन, वीडियो के बीच में दिखने वाले विज्ञापन स्लॉट में ही दिखे. हमारे सिस्टम यह फ़ैसला लेते हैं कि किन विज्ञापन स्लॉट पर विज्ञापन दिखाए जा सकते हैं. यह फ़ैसला लेते समय कई बातों का ध्यान रखा जाता है. जैसे, दर्शकों को वीडियो देखने का बेहतरीन अनुभव मिले, क्रिएटर्स ज़्यादा से ज़्यादा कमाई कर पाएं, और विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों को भी फ़ायदा मिल सके.
YouTube Studio में मौजूद सुझाव देने की सुविधा, कुछ विज्ञापन स्लॉट को लाल रंग से मार्क करती है. इससे यह पता चलता है कि उन स्लॉट पर विज्ञापन दिखाए जाने की संभावना कम है. हमारा सुझाव है कि आप इस सुविधा का इस्तेमाल करके, वीडियो के बीच में दिखने वाले विज्ञापनों के मैन्युअल स्लॉट में बदलाव करें. इन स्लॉट को वीडियो के उन हिस्सों में सेट करें जहां विज्ञापन दिखाने की संभावना ज़्यादा हो.
अगर मैंने वीडियो में विज्ञापन दिखाने के लिए अपने-आप स्लॉट चुनने वाली सुविधा चालू की है, लेकिन फिर भी वीडियो में अपने-आप विज्ञापन स्लॉट नहीं जोड़े गए हैं, तो मुझे क्या करना चाहिए?
क्या वीडियो के बीच में दिखने वाले विज्ञापन के स्लॉट से यह गारंटी मिलती है कि वीडियो के बीच में विज्ञापन दिखेगा?
मैं कैसे पता करूं कि मुझे वीडियो के बीच में विज्ञापन दिखाने चाहिए या नहीं?
वीडियो के बीच में विज्ञापन दिखाने के लिए अपने-आप स्लॉट चुनने की सुविधा कैसे काम करती है?
वीडियो के बीच में विज्ञापन दिखाने के लिए अपने-आप स्लॉट चुनने की सुविधा का मकसद, वीडियो के बीच में रुकावट पैदा करने वाले विज्ञापनों की संख्या कम करना है. इससे वीडियो पर ज़्यादा व्यू और क्रिएटर्स को ज़्यादा रेवेन्यू जनरेट करने के मौके मिलते हैं. YouTube की बेहतर मशीन लर्निंग टेक्नोलॉजी, कई वीडियो की जांच करके पता लगाती है कि वीडियो के बीच में विज्ञापन दिखाने के लिए कौनसी जगह सबसे सही रहेगी. इससे क्रिएटर्स ज़्यादा कमाई कर पाते हैं और दर्शकों को बेहतर अनुभव मिलता है. इसके लिए, वीडियो में ऐसी जगहों का आकलन किया जाता है जहां कोई वाक्य खत्म हो रहा हो या विज़ुअल बदल रहा हो.
वीडियो के बीच में मैन्युअल तरीके से डाले गए विज्ञापन स्लॉट की समीक्षा में कितना समय लगता है?
पहली बार वीडियो अपलोड करने और वीडियो के बीच में दिखने वाले विज्ञापनों के स्लॉट मैन्युअल तरीके से सेट करने पर, आम तौर पर वीडियो प्रोसेस होने के एक घंटे के अंदर शुरुआती सुझाव मिल जाता है. शुरुआती सुझाव मिलने के बाद, वीडियो के बीच में दिखने वाले विज्ञापनों के स्लॉट में बदलाव करने पर, आपको यह जानकारी कुछ ही मिनटों में दिखेगी.