YouTube पर ज़्यादा फ़्रेम रेट में वीडियो देखना

ज़्यादा फ़्रेम रेट पर वीडियो देखने का तरीका

YouTube वीडियो को ज़्यादा फ़्रेम रेट पर चलाने के लिए, उसे 720 पिक्सल या 1080 पिक्सल की क्वालिटी में देखें.

क्वालिटी मेन्यू में, रिज़ॉल्यूशन के आगे ज़्यादा फ़्रेम रेट लिखा होगा. उदाहरण के लिए, 120 फ़्रेम प्रति सेकंड (एफ़पीएस) पर चलने वाले 1080p रिज़ॉल्यूशन के वीडियो को 1080p60 के तौर पर लिखा जाएगा.

कम फ़्रेम रेट पर वीडियो चलाना

कम फ़्रेम रेट पर वीडियो चलाने के लिए, वीडियो की क्वालिटी 480p या इससे कम पर सेट करें.

ज़्यादा फ़्रेम रेट से जुड़ी ज़रूरी बातें

ज़्यादा फ़्रेम रेट पर वही वीडियो चलाए जा सकते हैं जिन्हें ज़्यादा फ़्रेम रेट के साथ अपलोड या लाइव स्ट्रीम किया गया हो.

ज़्यादा फ़्रेम रेट वाले वीडियो, Android पर उपलब्ध हैं:

  • Android 4.1 या इसके बाद के वर्शन वाले डिवाइस, जिनमें YouTube ऐप्लिकेशन के v10.18 या इसके बाद के वर्शन में 720p वाले वीडियो चलाए जा सके.

इन प्लैटफ़ॉर्म पर भी ज़्यादा फ़्रेम रेट वाले वीडियो चलाए जा सकते हैं:

  • Apple TV.
  • PS3 और PS4 ऐप्लिकेशन.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
9915418421772435152
true
खोज मदद केंद्र
true
true
true
true
true
59
false
false