Facebook और X पर मौजूद वीडियो के मेटाडेटा को सही करना

ऐसा हो सकता है कि जब आप Facebook या X (पहले इसका नाम Twitter था) पर किसी YouTube वीडियो का यूआरएल डालें, तो उसका टाइटल, ब्यौरा या थंबनेल गलत या पुराना दिखे.

वीडियो के टाइटल या ब्यौरे को तुरंत अपडेट करने का तरीका

Facebook

लोग आपके वीडियो को Facebook पर शेयर कर सकते हैं. अगर आपको लगता है कि Facebook पर दिख रहे वीडियो का टाइटल या ब्यौरा गलत या पुराना है, तो वीडियो के यूआरएल को Facebook के डीबग टूल में डालें. इससे कैश मेमोरी में मौजूद टाइटल और ब्यौरा तुरंत अपडेट हो जाएगा.

अगर आपको कोई और समस्या आती है, तो Facebook से समस्या की शिकायत करें.

X

लोग आपके वीडियो को X पर शेयर कर सकते हैं. अगर आपको लगता है कि X पर दिख रहे वीडियो का टाइटल या ब्यौरा गलत या पुराना है, तो वीडियो के यूआरएल को X के कार्ड वैलिडेटर में डालें. इससे कैश मेमोरी में मौजूद टाइटल और ब्यौरा तुरंत अपडेट हो जाएगा.

इस समस्या से बचने का तरीका

किसी अन्य वेबसाइट या ऐप्लिकेशन पर वीडियो का लिंक चिपकाने से पहले यह पक्का करें कि आपका वीडियो प्रोसेस हो चुका हो और 'सार्वजनिक' के तौर पर सेट हो. साथ ही, यह भी पक्का करें कि YouTube पर वीडियो का मेटाडेटा सेट कर दिया गया हो. लिंक चिपकाने पर, वीडियो की जानकारी उसी समय कैश मेमोरी में सेव हो जाएगी. YouTube पर मेटाडेटा अपडेट करने के बाद भी आपको किसी अन्य वेबसाइट या ऐप्लिकेशन पर वीडियो की पुरानी जानकारी दिख सकती है. ऐसा तब होता है, जब कोई व्यक्ति कैश मेमोरी अपडेट होने से पहले ही वीडियो का यूआरएल उस वेबसाइट या ऐप्लिकेशन पर चिपका देता है.

ज़्यादा जानें

यह समस्या तब आती है, जब किसी YouTube वीडियो को, पूरी तरह प्रोसेस होने से पहले ही पोस्ट में जोड़ दिया जाता है. यह समस्या तब भी हो सकती है, जब वीडियो को 'निजी' के तौर पर सेट किया गया हो या थंबनेल/मेटाडेटा अपडेट होने से पहले ही पोस्ट शेयर कर दी हो.

वीडियो प्रोसेस होने और उसे 'सार्वजनिक' के तौर पर सेट करने के बाद भी कभी-कभी पुराना टाइटल, ब्यौरा या थंबनेल दिख सकता है. Facebook या X की कैश मेमोरी अपडेट करने पर यह समस्या अपने-आप ठीक हो जाएगी.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
6365915478593945167
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
59
false
false
false
false