YouTube अपने प्लैटफ़ॉर्म पर, कथित तौर पर कॉपीराइट का उल्लंघन करने वाले कॉन्टेंट को ढूंढने और हटाने में, कॉपीराइट का अधिकार रखने वाले व्यक्ति और कंपनी की पूरी मदद करता है. Enterprise Copyright Match Tool की मदद से, कॉपीराइट मालिक ऐसे कॉन्टेंट को आसानी से ढूंढ सकते हैं और उसे हटवाने के लिए, YouTube के साथ इसकी पूरी जानकारी शेयर कर सकते हैं.
इस टूल की मदद से ये काम किए जाते हैं: कॉपीराइट के मालिकों ने अब तक जिन वीडियो को कॉपीराइट का उल्लंघन करने की वजह से हटवाया है उनसे मिलते-जुलते वीडियो की ऑटोमैटिक तरीके से पहचान की जाती है. इसके अलावा, कॉपीराइट उल्लंघन के चलते YouTube से हटावाए गए वीडियो की किसी भी कॉपी को दोबारा अपलोड किए जाने से रोकने का अनुरोध किया जाता है.
Enterprise Copyright Match Tool को खास तौर पर, कॉपीराइट का अधिकार रखने वाली कंपनियों के लिए बनाया गया है, ताकि वे चाहें, तो एक से ज़्यादा वीडियो हटाने का अनुरोध कर सकें. अगर कॉपीराइट का अधिकार रखने वाले किसी व्यक्ति को वीडियो हटाने का अनुरोध करना है, तो वह इन निर्देशों का पालन कर सकता है.
आपकी ज़रूरतों के हिसाब से कौनसा कॉपीराइट मैनेजमेंट टूल सबसे अच्छा है, यह जानने के लिए इस फ़ॉर्म को भरें.