प्लेलिस्ट शेयर करना

आप मोबाइल डिवाइस या कंप्यूटर का इस्तेमाल करके, अपनी या YouTube इस्तेमाल करने वाले दूसरे लोगों की प्लेलिस्ट शेयर कर सकते हैं. किसी प्लेलिस्ट को शेयर करने पर उसका एक लिंक बन जाता है. इस लिंक को किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शेयर किया जा सकता है. साथ ही, इसे Facebook और X (पहले इसका नाम Twitter था) जैसे सोशल नेटवर्क पर शेयर किया जा सकता है.

याद रखें कि अगर आपकी प्लेलिस्ट में निजी वीडियो मौजूद हैं, तो पहले आपको उन वीडियो को अपने दोस्तों को दिखाने का न्योता देना होगा.

YouTube प्लेलिस्ट शेयर करने का तरीका

YouTube ऐप्लिकेशन या मोबाइल साइट से प्लेलिस्ट शेयर करने के लिए, यहां दिए गए निर्देशों का पालन करें.

YouTube ऐप्लिकेशन

  1. YouTube ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. किसी चैनल पेज पर जाएं.
  3. सबसे ऊपर, प्लेलिस्ट पर टैप करें.
  4. आपको जो प्लेलिस्ट शेयर करनी है उसके बगल में, ज़्यादा पर टैप करें.
  5. अगर आपको ईमेल, मैसेज या किसी अन्य सोशल नेटवर्क का इस्तेमाल करके प्लेलिस्ट शेयर करनी है, तो शेयर करें पर टैप करें.

लिंक कॉपी करें पर टैप करके भी प्लेलिस्ट का यूआरएल शेयर किया जा सकता है.

मोबाइल साइट

YouTube की मोबाइल साइट पर सिर्फ़ वीडियो शेयर किए जा सकते हैं. m.youtube.com पर प्लेलिस्ट के लिए और भी सुविधाएं जल्द ही उपलब्ध होंगी.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
11584974014713368526
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
59
false
false
false
false