आपके पास अपने चैनल के कॉन्टेंट को कुछ समय के लिए छिपाने या चैनल को हमेशा के लिए मिटाने का विकल्प है.
How to hide or delete your YouTube channel
ताज़ा खबरें, अपडेट, और सलाह पाने के लिए, YouTube Viewers चैनल की सदस्यता लें.
अपने चैनल को कुछ समय के लिए छिपाना
आपके पास अपने YouTube चैनल के कॉन्टेंट को कुछ समय के लिए छिपाने और बाद में दिखाने का विकल्प है. चैनल को छिपाने पर, आपके चैनल का नाम, उसके वीडियो, पसंद किए जाने की संख्या, सदस्यताएं, और सदस्यों की संख्या सार्वजनिक नहीं रहेगी. इसके अलावा, हो सकता है कि इस दौरान आपके वीडियो के व्यू की संख्या भी सही न दिखे. चैनल को फिर से दिखाने पर, व्यू की संख्या अपडेट होने में करीब एक हफ़्ता लग सकता है.
अपने चैनल या उसके कॉन्टेंट को छिपाने के लिए, यह तरीका अपनाएं:
- YouTube Studio में साइन इन करें.
- बाईं ओर मौजूद साइडबार से, सेटिंग
को चुनें.
- चैनल
ऐडवांस सेटिंग को चुनें.
- सबसे नीचे, YouTube से कॉन्टेंट को हटाएं को चुनें.
- ध्यान दें: यह लिंक आपको एक ऐसे पेज पर ले जाएगा जहां से चैनल को मिटाया या छिपाया जा सकता है. आपसे साइन-इन करने के लिए कहा जा सकता है.
- मुझे अपना चैनल छिपाना है को चुनें.
- आपके चैनल पर क्या-क्या छिपाया जाएगा, यह तय करने के लिए उनके सामने मौजूद बॉक्स चुनें.
- मेरा चैनल छिपाएं चुनें.
अगर आपको अपना कॉन्टेंट सार्वजनिक करना है, वीडियो अपलोड करना है, टिप्पणी करनी है या प्लेलिस्ट का इस्तेमाल करना है, तो चैनल को फिर से शुरू किया जा सकता है.
अपना चैनल हमेशा के लिए मिटाना
YouTube चैनल को बंद करने से, आपका सारा कॉन्टेंट मिट जाएगा. इसमें वीडियो, टिप्पणियां, मैसेज, प्लेलिस्ट, और इतिहास शामिल है. ध्यान रखें कि फ़िलहाल फ़ोन या टैबलेट का इस्तेमाल करके, किसी भी चैनल को नहीं मिटाया जा सकता.
अपना YouTube चैनल मिटाने के लिए:
- YouTube Studio में साइन इन करें.
- बाईं ओर मौजूद साइडबार से, सेटिंग
को चुनें.
- चैनल
ऐडवांस सेटिंग को चुनें.
- सबसे नीचे, YouTube से कॉन्टेंट हटाएं को चुनें. अगर आपसे साइन-इन करने के लिए कहा जाए, तो साइन-इन करें.
- मुझे अपने कॉन्टेंट को हमेशा के लिए मिटाना है को चुनें.
- आपको अपना चैनल मिटाना है, यह पक्का करने के लिए बॉक्स चुनें.
- मेरे चैनल को मिटाएं को चुनें.
आपके चैनल को हमेशा के लिए मिटने में कुछ समय लग सकता है. इस दौरान, आपको YouTube पर अपने चैनल के वीडियो के थंबनेल दिख सकते हैं.
ध्यान दें: ऊपर बताए गए तरीके से सिर्फ़ आपका YouTube चैनल मिटेगा. इससे वह Google खाता नहीं मिटेगा जिसका इस्तेमाल करके आपने साइन इन किया है. अपना पूरा Google खाता मिटाने का तरीके जानें.
किसी चैनल को मिटाने के बाद, उसका यूआरएल और नाम, YouTube Analytics में न तो दिखेगा और न ही खोजा जा सकेगा. मिटाए गए चैनल का डेटा, जैसे कि कॉन्टेंट देखे जाने का कुल समय, अब भी पूरी रिपोर्ट का हिस्सा बना रहेगा. हालांकि, इस डेटा को मिटाए गए चैनल के नाम से नहीं जोड़ा जाएगा.