स्मार्ट टीवी या गेम कंसोल पर YouTube ऐप्लिकेशन में साइन इन करना

YouTube ऐप्लिकेशन में साइन इन करके, कई सुविधाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है. जैसे, पैसे चुकाकर वीडियो देखना, चैनलों की सदस्यता लेना, और अपनी लाइब्रेरी देखना.

साइन इन करने के बाद, अपने स्मार्ट टीवी या गेम कंसोल पर YouTube ऐप्लिकेशन के इस्तेमाल का तरीका देखा जा सकता है. साथ ही, डिवाइस को स्मार्ट टीवी से कनेक्ट करके, फ़ोन या टैबलेट को रिमोट की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है.

ध्यान दें:

अपने टीवी पर YouTube में साइन इन करने का तरीका

साइन इन करने का तरीका

ध्यान दें: अगर आपके डिवाइस पर YouTube ऐप्लिकेशन पहले से मौजूद नहीं है, तो सबसे पहले YouTube ऐप्लिकेशन डाउनलोड करें.

स्मार्ट टीवी या गेम कंसोल पर

  1. स्मार्ट टीवी या गेम कंसोल पर YouTube ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. इनमें से कोई विकल्प चुनें:
    • फ़ोन से साइन इन करें: क्यूआर कोड स्कैन करें या अपने फ़ोन/टैबलेट/कंप्यूटर में yt.be/activate पर जाएं. इसके बाद, स्क्रीन पर दिखने वाला कोड डालें.
    • रिमोट से साइन इन करें: रिमोट और ऑन-स्क्रीन कीबोर्ड का इस्तेमाल करके, अपने Google खाते की जानकारी डालें.

अगर इनमें से कोई विकल्प काम नहीं कर रहा है, तो दूसरा विकल्प आज़माएं. उदाहरण के लिए, अगर फ़ोन से साइन इन नहीं हो पा रहा है, तो रिमोट से साइन इन करके देखें.

स्मार्ट टीवी या गेम कंसोल पर अलग-अलग खातों का इस्तेमाल करना

स्मार्ट टीवी या गेम कंसोल पर, YouTube ऐप्लिकेशन में अलग-अलग खातों से साइन इन किया जा सकता है और एक खाते से दूसरे खाते पर आसानी से स्विच किया जा सकता है. आपके परिवार के सदस्य अपने खाते जोड़ सकते हैं. साथ ही, मेहमान साइन इन किए बिना (मेहमान मोड में) YouTube का इस्तेमाल कर सकते हैं. मेहमान मोड की मदद से, दूसरे लोग साइन इन किए बिना टीवी या गेम कंसोल पर, YouTube का इस्तेमाल कर सकते हैं. YouTube पर मेहमान मोड में साइन इन किए बिना कोई भी वीडियो देखने से, आपके खाते के लिए वीडियो के सुझावों पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

ध्यान दें: अपने बच्चे की प्रोफ़ाइल या YouTube Kids पर मेहमान प्रोफ़ाइल चुनने पर, आपको YouTube Kids पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा. इस सुविधा के बारे में ज़्यादा जानें.

स्मार्ट टीवी या गेम कंसोल पर कोई दूसरा Google खाता जोड़ना

स्मार्ट टीवी या गेम कंसोल पर, YouTube ऐप्लिकेशन में कोई दूसरा खाता जोड़ने के लिए:

  1. टीवी या गेम कंसोल पर YouTube ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. ऐप्लिकेशन खुलने के बाद, “कौन देख रहा है?” दिखने पर सही विकल्प चुनें:
    1. मेहमान: इससे आपको साइन इन किए बिना YouTube का इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है.
    2. YouTube Kids: इससे आपके बच्चे को साइन इन किए बिना YouTube Kids का इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है. यह विकल्प सिर्फ़ तब दिखेगा, जब आपने YouTube Kids पर मेहमान प्रोफ़ाइल सेट अप की होगी.
    3. खाता जोड़ें: इससे आपको अपने खाते से साइन इन करने की सुविधा मिलती है.
    4. YouTube Kids पर बनी प्रोफ़ाइल जोड़ें: इससे आपको YouTube Kids पर बनी प्रोफ़ाइल में साइन इन करने की सुविधा मिलती है.
  3. ऐप्लिकेशन में अगर पहले ही किसी खाते से साइन इन किया हुआ है, तो:
    1. बाईं ओर मौजूद नेविगेशन पर जाएं.
    2. सबसे ऊपर मौजूद अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो चुनें.
    3. 'खाते' टैब में जाकर, सही विकल्प चुनें:
      1. मेहमान: इससे आपको साइन इन किए बिना YouTube का इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है.
      2. खाता जोड़ें: इससे आपके परिवार के दूसरे सदस्यों को अपना खाता जोड़ने की सुविधा मिलती है. अपने टीवी या निजी डिवाइस का इस्तेमाल करके, YouTube में साइन इन किया जा सकता है.
      3. YouTube Kids सेट अप करें: इससे आपको YouTube Kids पर मेहमान प्रोफ़ाइल को सेट अप करने की सुविधा मिलती है. इस प्रोफ़ाइल का इस्तेमाल करके, आपका बच्चा साइन इन किए बिना YouTube Kids का इस्तेमाल कर सकता है.

स्मार्ट टीवी या गेम कंसोल पर, साइन इन किए हुए एक Google खाते से दूसरे खाते पर जाना

स्मार्ट टीवी या गेम कंसोल पर, साइन इन किए हुए एक खाते से दूसरे खाते पर आसानी से जाया जा सकता है.

ध्यान दें: स्मार्ट टीवी या गेम कंसोल पर खाता जोड़ने के बाद ही, खातों के बीच स्विच किया जा सकता है. अगर आपको खाता जोड़ना है, तो ऊपर दिए गए निर्देशों का पालन करें. इसके बाद, एक खाते से दूसरे पर जाने के लिए, यहां दिया गया तरीका अपनाएं.

स्मार्ट टीवी या गेम कंसोल पर, YouTube ऐप्लिकेशन में साइन इन किए हुए एक खाते से दूसरे खाते पर जाने के लिए:

  1. टीवी या गेम कंसोल पर YouTube ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. ऐप्लिकेशन के खुलने के बाद:
    1. “कौन देख रहा है?” दिखने पर:
      1. वह खाता चुनें जिसे आपको YouTube के लिए इस्तेमाल करना है.
    2. अगर आपने किसी खाते में पहले से साइन इन किया हुआ है, तो:
      1. बाईं ओर मौजूद नेविगेशन पर जाएं.
      2. सबसे ऊपर मौजूद प्रोफ़ाइल फ़ोटो चुनें.
      3. 'खाते' टैब में जाकर, उस खाते को चुनें जिसे आपको YouTube के लिए इस्तेमाल करना है 

साइन इन करने से जुड़ी समस्याएं हल करना

अगर आपको YouTube पर Google खाते से साइन इन करने में समस्या आ रही है, तो साइन इन करने के लिए सहायता पाएं.

अगर साइन इन करने के लिए फ़ोन का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो यह तरीका अपनाएं:

  1. पुष्टि करें कि आपका स्मार्ट टीवी और फ़ोन, दोनों एक ही वाई-फ़ाई नेटवर्क से कनेक्ट हों.
    • स्मार्ट टीवी पर “सेटिंग” सेक्शन में जाकर, यह देखा जा सकता है कि आपका टीवी किस नेटवर्क से कनेक्ट है.
  2. पक्का करें कि आपका फ़ोन, मोबाइल डेटा के बजाय वाई-फ़ाई से कनेक्ट हो.
    • अगर वह मोबाइल डेटा से कनेक्ट है, तो कुछ समय के लिए इसे बंद करें, ताकि पक्का किया जा सके कि वाई-फ़ाई कनेक्शन का इस्तेमाल किया जा रहा है.
  3. अगर ऐक्टिवेशन कोड का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो पक्का करें कि आपने yt.be/activate पर सही कोड डाला हो.

अगर आपको अब भी साइन इन करने में समस्या आ रही है, तो यह तरीका अपनाएं:

  • अपने डिवाइस को बंद करके फिर से चालू करें. इसके लिए, डिवाइस को अनप्लग करके 30 सेकंड तक छोड़ें. इसके बाद, डिवाइस को फिर से प्लग इन करें.
  • राऊटर को फिर चालू करें.
  • अपने फ़ोन या टैबलेट को फिर चालू करें.
ध्यान दें: पुराने Chromecast डिवाइसों पर, सीधे YouTube में साइन इन नहीं किया जा सकता. कास्ट सेशन को अपने फ़ोन से कंट्रोल किया जा सकता है. इसके लिए, वही खाता इस्तेमाल करना होता है जिससे आपने फ़ोन में साइन इन किया हो. रिमोट कंट्रोल से, साइन इन किए बिना ही YouTube ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल किया जा सकता है.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
16285399479599435252
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
59
false
false
false
false