अगर आप एक एजुकेटर हैं, तो शिक्षा से जुड़े YouTube वीडियो आपके लिए फ़ायदेमंद हो सकते हैं. यहां कुछ संसाधन दिए गए हैं. इनकी मदद से, आपको और आपके छात्र-छात्राओं को इंटरनेट पर सुरक्षित रहने में मदद मिलेगी.
दिलचस्प चैप्टर और शिक्षा से जुड़े संसाधन देखने के लिए, youtube.com/teachers, youtube.com/education, और youtube.com/schools पर जाएं.
क्लासरूम में वीडियो का इस्तेमाल करना
YouTube के पास साइट पर पोस्ट किए गए वीडियो का मालिकाना हक नहीं होता है. इसलिए, यह आपको इसका इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दे सकता. वीडियो का असली मालिक ही इसके इस्तेमाल की अनुमति दे सकता है. किसी वीडियो के मालिक से संपर्क करने के लिए, उसके चैनल पर क्लिक करें. कुछ क्रिएटर्स अपने चैनल पर यह जानकारी देते हैं कि उनसे कैसे संपर्क किया जा सकता है.
ऐसे वीडियो देखने से बचना जिनका कॉन्टेंट आपत्तिजनक हो सकता है
आपके पास पाबंदी मोड चालू करने का विकल्प मौजूद है. इस मोड को चालू करने के बाद, आपको ऐसे वीडियो नहीं दिखेंगे जिनमें आपत्तिजनक कॉन्टेंट हो सकता है
शिकायत करना
- आपत्तिजनक कॉन्टेंट: अगर आपको लगता है कि किसी वीडियो का कॉन्टेंट आपत्तिजनक है, तो उस वीडियो की शिकायत करें. इस तरह के किसी भी वीडियो को हमारी नज़र में लाने का यह सबसे तेज़ तरीका है. YouTube के नीति विशेषज्ञ, शिकायत किए गए वीडियो की समीक्षा करने में दिन-रात लगे रहते हैं.
- निजता: अगर आपको कोई ऐसा वीडियो दिखता है जिसकी वजह से किसी छात्र/छात्रा, साथी शिक्षक या स्कूल के किसी कर्मचारी की निजता का उल्लंघन हो रहा हो, तो आप उन्हें या उनके माता-पिता को हमारे निजता के दिशा-निर्देशों और निजता से जुड़ी शिकायत के तरीके के बारे में बताएं. निजता से जुड़ी शिकायतों के बाद, हम कॉन्टेंट को तभी हटाएंगे, जब वीडियो में दिखने वाले व्यक्ति या लोगों की पहचान साफ़ तौर पर हो रही हो. ज़्यादा जानने के लिए, हमारे सुरक्षा केंद्र के निजता सेक्शन में जाएं.
- उत्पीड़न: सिर्फ़ माता-पिता या कानूनी अभिभावक बच्चे की ओर से शिकायत कर सकते हैं. अगर कोई छात्र/छात्रा या शिक्षक, YouTube पर उत्पीड़न की वजह से परेशान है, तो हमारे उत्पीड़न और इंटरनेट पर मिलने वाली धमकी से जुड़े लेख में दी गई जानकारी के बारे में उसे बताया जा सकता है.