पहले, जिन Google खातों पर कम्यूनिटी दिशा-निर्देशों के उल्लंघन की स्ट्राइक, Content ID के दावे या कॉपीराइट उल्लंघन की स्ट्राइक होती थी वे खाते कुछ सुविधाओं और प्रोग्राम का ऐक्सेस खो देते थे.
इसलिए, हमने कम्यूनिटी दिशा-निर्देशों के उल्लंघन की स्ट्राइक, कॉपीराइट उल्लंघन की स्ट्राइक, और Content ID के दावों से जुड़े कुछ बदलाव किए हैं. इन बदलावों का आपके Google खाते पर क्या असर पड़ सकता है यह जानने के लिए, नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें.
स्ट्राइक से जुड़े दिशा-निर्देश
अगर आपके चैनल पर कॉपीराइट उल्लंघन की स्ट्राइक या कम्यूनिटी दिशा-निर्देशों के उल्लंघन की स्ट्राइक है, तब भी आपके पास YouTube की ज़्यादातर सुविधाओं और प्रोग्राम का ऐक्सेस बना रहेगा. हालांकि, आपके चैनल को मिली स्ट्राइक की वजह से चैनल से कमाई करने में परेशानी हो सकती है. अगर आपके पास कुछ सुविधाओं का ऐक्सेस नहीं है, तो हो सकता है कि आपको अपने खाते की पुष्टि करनी पड़े.
इन दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखें:
- अगर किसी चालू लाइव स्ट्रीम या संग्रहित लाइव स्ट्रीम पर स्ट्राइक भेजी जाती है, तो आपके लाइव स्ट्रीम के इस्तेमाल पर रोक लगाई जा सकती है. लाइव स्ट्रीम से जुड़ी रोक के बारे में और जानें.
- अगर आपके YouTube चैनल को तीन स्ट्राइक मिलती हैं, तो उसे बंद किया जा सकता है.
- वीडियो मिटाने से चैनल पर मौजूद स्ट्राइक नहीं हटेंगी. कॉपीराइट उल्लंघन की स्ट्राइक से जुड़ी समस्या हल करने या कम्यूनिटी दिशा-निर्देशों के उल्लंघन की स्ट्राइक के ख़िलाफ़ अपील करने के बारे में जानें.
- किसी वीडियो पर एक से ज़्यादा कॉपीराइट दावे या वीडियो हटाने के अनुरोध मिल सकते हैं. हालांकि, उस वीडियो पर एक बार में कॉपीराइट उल्लंघन की सिर्फ़ एक स्ट्राइक भेजी जा सकती है.
अगर आपकी कोई समस्या है, तो YouTube क्रिएटर के लिए सहायता पाने का तरीका देखें.