लाइव स्ट्रीमिंग शुरू करना

लाइव स्ट्रीमिंग से आप रीयल टाइम में वीडियो फ़ीड, चैट, और अन्य सुविधाओं की मदद से दर्शकों से बातचीत कर सकते हैं.

YouTube पर लाइव स्ट्रीम करने के बारे में जानकारी

ताज़ा खबरें, अपडेट, और सलाह पाने के लिए, YouTube Creators चैनल की सदस्यता लें.

लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा चालू करना

लाइव स्ट्रीम करने के लिए ज़रूरी है कि आपके चैनल की पुष्टि हो चुकी हो. साथ ही, चैनल पर पिछले 90 दिनों में लाइव स्ट्रीम करने से जुड़ी कोई पाबंदी न लगी हो.

Note: You must be at least 16 years old to live stream. Live streams that do not follow the minimum age requirement will be taken down and the account may temporarily lose its ability to live stream. Additionally, live streams featuring 13-15 year olds who are not visibly accompanied by an adult may have their live chat disabled and the account may temporarily lose access to live chat or other features.

लाइव स्ट्रीम करने का तरीका चुनना

स्ट्रीम करने के कई तरीके हैं: मोबाइल, वेबकैम, एन्कोडर, और कंसोल. आपको क्या स्ट्रीम करना है, इसके हिसाब से इनमें से कोई एक तरीका चुनें.

मोबाइल

यह विकल्प, वीडियो ब्लॉग बनाने और फ़ोन या टैबलेट से तुरंत अपडेट देने के लिए सही है. मोबाइल से लाइव स्ट्रीम करने के लिए, आपको ज़रूरी शर्तें पूरी करनी होंगी.

मोबाइल से लाइव स्ट्रीम करने का तरीका जानें.

वेबकैम

वेबकैम का इस्तेमाल करके, अपने कंप्यूटर से फटाफट लाइव स्ट्रीम करें. इसके लिए, आपको वेबकैम की सुविधा वाले एक कंप्यूटर की ज़रूरत होगी.

वेबकैम से लाइव स्ट्रीम करने का तरीका जानें.

एन्कोडर

एन्कोडर से गेमप्ले और ओवरले स्ट्रीम किए जा सकते हैं. साथ ही, इससे प्रीएम्प्लफ़ायर, माइक, और कैमरे जैसे हार्डवेयर का इस्तेमाल किया जा सकता है. इस तरह की स्ट्रीम आम तौर पर गेमिंग, खेलों के इवेंट, कॉन्सर्ट, और कॉन्फ़्रेंस के लिए इस्तेमाल की जाती है.

एन्कोडर से लाइव स्ट्रीम करने का तरीका जानें.

गेम कंसोल

PlayStation, Xbox, और Nintendo के नए गेम कंसोल से सीधे स्ट्रीमिंग की जा सकती है. स्ट्रीम करने का तरीका जानने के लिए, कृपया कंसोल बनाने वाली हर कंपनी की, डिवाइस के इस्तेमाल से जुड़ी गाइड देखें.

वर्टिकल लाइव स्ट्रीम

दर्शक अब मोबाइल पर वर्टिकल लाइव स्ट्रीम (चौड़ाई के मुकाबले ज़्यादा लंबाई) को फ़ुल स्क्रीन मोड में देख पाएंगे. इसमें लाइव स्ट्रीम का एक फ़ीड भी दिखेगा, जिसे दर्शक स्क्रोल कर पाएंगे. इस फ़ीड में उन्हें फ़ैन फ़ंडिंग की सुविधाओं का ऐक्सेस भी मिलेगा. जैसे, सुपर चैट, सुपर स्टिकर्स, पैसे चुकाकर ली जाने वाली चैनल की सदस्यताएं, और तोहफ़े. इन सुविधाओं का ऐक्सेस, इनकी ज़रूरी शर्तों के आधार पर तय किया जाएगा. दर्शकों को YouTube Shorts ब्राउज़ करते समय भी ये लाइव स्ट्रीम दिख सकती हैं. इन दर्शकों में, चैनल के मौजूदा सदस्यों के अलावा अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं.

हॉरिज़ॉन्टल और वर्टिकल, दोनों फ़ॉर्मैट में स्ट्रीम करना

एक ही समय में हॉरिज़ॉन्टल (16:9 आसपेक्ट रेशियो) और वर्टिकल (9:16 आसपेक्ट रेशियो), दोनों फ़ॉर्मैट में लाइव स्ट्रीम की जा सकती है. चाहे दर्शक आपकी लाइव स्ट्रीम को कंप्यूटर पर देख रहे हों या फिर YouTube के मोबाइल ऐप्लिकेशन पर Shorts फ़ीड में, इस सेटिंग से उन्हें आपका कॉन्टेंट देखने के ज़्यादा तरीके मिलते हैं.

अपने चैनल पर हॉरिज़ॉन्टल और वर्टिकल, दोनों फ़ॉर्मैट में एक साथ लाइव स्ट्रीम करने के लिए:

  1. कंप्यूटर पर, YouTube Studio में जाएं.
  2. सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद, बनाएं इसके बाद लाइव जाएं पर क्लिक करें.
  3. लाइव कंट्रोल रूम में जाकर, स्ट्रीम पर क्लिक करें.
  4. 'स्ट्रीम से जुड़ी सेटिंग' टैब में जाकर, 'ड्यूअल स्ट्रीम' पर जाएं इसके बाद टॉगल बार को चालू करें.
    • ध्यान दें: “कुंजी चुनें” ड्रॉपडाउन में, पहले पक्ष का “अपने-आप” विकल्प डिफ़ॉल्ट रूप से चुना हुआ होता है. फ़िलहाल, तीसरे पक्ष के एन्कोडर का इस्तेमाल करने का विकल्प सभी क्रिएटर्स के लिए उपलब्ध नहीं है. आने वाले हफ़्तों में, इसे धीरे-धीरे सभी क्रिएटर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा.
    • तीसरे पक्ष के किसी एन्कोडर का इस्तेमाल करने के लिए, “कुंजी चुनें” ड्रॉपडाउन पर क्लिक करें और फिर एन्कोडर को चुनें. अगर आपको तीसरे पक्ष के लिए ड्यूअल स्ट्रीम करनी है, तो YouTube आरटीएमपी स्ट्रीमिंग प्रोटोकॉल इस्तेमाल करने का सुझाव देता है.
    • वर्टिकल स्ट्रीम के लिए, दूसरी स्ट्रीम कुंजी डालें. देखें कि वर्टिकल और हॉरिज़ॉन्टल, दोनों फ़ॉर्मैट में स्ट्रीम एक जैसी हों और उनकी स्ट्रीम कुंजियों को उनके हिसाब से सही फ़ॉर्मैट में भेजा गया हो.
  5. YouTube Studio से लाइव स्ट्रीम करें.
    • ध्यान दें: लाइव स्ट्रीम शुरू करने के बाद, वर्टिकल फ़ॉर्मैट को नहीं हटाया जा सकता.

“अपने-आप” विकल्प के साथ यह सेटिंग चुनने पर, आपकी हॉरिज़ॉन्टल लाइव स्ट्रीम से एक वर्टिकल स्ट्रीम अपने-आप बन जाएगी. वर्टिकल स्ट्रीम आपकी हॉरिज़ॉन्टल स्ट्रीम के बीच के हिस्से को क्रॉप करके बनाई जाती है.

Note: More cropping options for vertical layouts will come in future updates.

सदस्यों को आपके लाइव जाने की सूचना मिलेगी, जिसमें लाइव स्ट्रीम का एक यूआरएल भी होगा. जो दर्शक मोबाइल पर Shorts फ़ीड में आपकी स्ट्रीम देख रहे हैं उन्हें यह वर्टिकल फ़ॉर्मैट में दिखेगी. अन्य सभी दर्शकों को हॉरिज़ॉन्टल स्ट्रीम दिखेगी. हॉरिज़ॉन्टल और वर्टिकल, दोनों स्ट्रीम के दर्शकों को एक ही लाइव चैट दिखती है.

YouTube Studio के लाइव कंट्रोल रूम में जाकर, दोनों स्ट्रीम की मेट्रिक एक साथ देखी जा सकती हैं. इन्हें लाइव स्ट्रीम के दौरान और उसके बाद देखा जा सकता है. सिर्फ़ वर्टिकल स्ट्रीम की मेट्रिक, स्ट्रीम खत्म होने के 24 घंटों के बाद उपलब्ध होती हैं. स्ट्रीम की मेट्रिक देखने का तरीका जानें.

पैसे चुकाकर बने सदस्यों के लिए लाइव स्ट्रीम करना

पैसे चुकाकर बने सदस्यों के लिए की गई लाइव स्ट्रीम, अपने सबसे भरोसेमंद दर्शकों को खास कॉन्टेंट उपलब्ध कराने का एक बेहतरीन ज़रिया है. इससे सदस्यों के लिए ज़्यादा मज़बूत और अपनेपन की भावना वाली कम्यूनिटी बनाने में मिलती है. साथ ही, चैनल के सामान्य दर्शकों को भी आपके चैनल से जुड़ने के लिए बढ़ावा मिल सकता है. यह सुविधा कैसे काम करती है, इस बारे में ज़्यादा जानने के लिए पैसे चुकाकर बने सदस्यों के लिए लाइव स्ट्रीम करना पर जाएं.

सुविधा हॉरिज़ॉन्टल लाइव स्ट्रीम

वर्टिकल लाइव फ़ीड

Shorts फ़ीड में लाइव स्ट्रीम दिखना नहीं हां
ज़्यादा लाइव स्ट्रीम स्क्रोल करना नहीं हां
चैट और चैनल की जानकारी में, क्लिक किए जा सकने वाले लिंक दिखना हां नहीं
लाइव स्ट्रीम शुरू होने से पहले और उसके बीच में विज्ञापन दिखना हां नहीं
4K बिटरेट में स्ट्रीम (ब्रॉडकास्ट) करना हां नहीं (YouTube ऐप्लिकेशन पर)
प्रीमियर हां नहीं
लाइव रीडायरेक्ट हां नहीं
सदस्यताएं हां हां
उपहार में दी जाने वाली सदस्यताएं हां हां

क्या स्ट्रीम किया जा सकता है

लाइव स्ट्रीम का पूरा कॉन्टेंट हमारे कम्यूनिटी दिशा-निर्देशों और सेवा की शर्तों के मुताबिक होना चाहिए. अगर हमें पता चलता है कि आपका कॉन्टेंट हमारे कम्यूनिटी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर रहा है, तो हम आपकी लाइव स्ट्रीम हटा सकते हैं या उस पर उम्र से जुड़ी पाबंदी लगा सकते हैं. YouTube को अपनी समझ के हिसाब से, किसी क्रिएटर के लाइव स्ट्रीम करने पर पाबंदी लगाने का अधिकार भी है.

अगर आपको अपनी लाइव स्ट्रीम पर हमारे कम्यूनिटी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने की वजह से चेतावनी मिलती है, तो नीति से जुड़ी ट्रेनिंग ली जा सकती है. ट्रेनिंग लेने के 90 दिनों बाद चेतावनी हट जाएगी. हालांकि, अगर 90 दिनों की इस अवधि के दौरान उस नीति का दोबारा उल्लंघन किया जाता है, तो चेतावनी नहीं हटाई जाएगी और आपके चैनल पर स्ट्राइक भेजी जाएगी. अगर ट्रेनिंग पूरी करने के बाद किसी दूसरी नीति का उल्लंघन किया जाता है, तो आपको एक और चेतावनी मिलेगी. हम आने वाले समय में, बार-बार उल्लंघन करने वालों को नीति से जुड़ी ट्रेनिंग लेने से रोक सकते हैं.

अगर लाइव स्ट्रीम करने पर पाबंदी लगाई गई है, तो आपको अपने खाते पर स्ट्राइक मिल सकती है. ऐसा होने पर, 14 दिनों तक लाइव स्ट्रीमिंग नहीं की जा सकेगी. अगर आपके खाते से लाइव स्ट्रीमिंग करने पर पाबंदी लगी है, तो खाते से जुड़े किसी दूसरे चैनल का इस्तेमाल करके भी, YouTube पर लाइव स्ट्रीम नहीं की जा सकती. ऐसा तब तक होगा, जब तक आपके खाते से पाबंदी नहीं हट जाती. इस पाबंदी के उल्लंघन को हमारी सेवा की शर्तों को गच्चा देने की कोशिश माना जाता है. ऐसा करने पर, आपके खाते को बंद किया जा सकता है.

YouTube पर एक साथ कितनी लाइव स्ट्रीम ब्रॉडकास्ट की जा सकती हैं?

हर चैनल के लिए, एक साथ 10 स्ट्रीम चालू की जा सकती हैं. साथ ही, हर स्ट्रीम कुंजी के लिए, एक साथ 3 स्ट्रीम चालू की जा सकती हैं. ये सीमाएं एक साथ लागू होती हैं.
ध्यान दें: किसी भी सीमा तक पहुंचने के बाद, आपके पास अतिरिक्त स्ट्रीम शुरू करने का विकल्प नहीं होगा.

 

मैसेज पिन करना

लाइव चैट में अपना या किसी दर्शक का मैसेज पिन किया जा सकता है. पिन किए गए मैसेज, सुपर चैट के नीचे दिखते हैं. किसी मैसेज को पिन करने के लिए:

  1. मोबाइल पर YouTube ऐप्लिकेशन में साइन इन करें.
  2. बनाएं इसके बाद लाइव पर टैप करें.
  3. लाइव स्ट्रीम शुरू करें.
  4. लाइव चैट में अपने या किसी दर्शक के मैसेज को पिन करने के लिए ढूंढें. इसके बाद, ज़्यादा पर टैप करें.
  5. पिन करें पर टैप करें.
ध्यान दें: एक बार में सिर्फ़ एक मैसेज को पिन किया जा सकता है. पहले से पिन किए गए किसी मैसेज की जगह कोई दूसरा मैसेज पिन करने पर, पहला मैसेज अपने-आप अनपिन हो जाता है. सिर्फ़ चैनल के मालिक मैसेज को पिन कर सकते हैं. चैनल के मॉडरेटर या दर्शक ऐसा नहीं कर सकते. किसी मैसेज को अनपिन करने के लिए, पिन किए गए मैसेज पर मौजूद ज़्यादा इसके बाद अनपिन करें पर टैप करें.

लाइव पोल बनाना

  1. मोबाइल पर YouTube ऐप्लिकेशन में साइन इन करें.
  2. बनाएं इसके बाद लाइव पर टैप करें.
  3. लाइव स्ट्रीम शुरू करें.
  4. चैट विंडो में सबसे नीचे मौजूद, जोड़ें इसके बाद पोल बनाएं पर टैप करें.
  5. अपना पोल बनाएं.
  6. किसी पोल को खत्म करने और उसके नतीजे चैट में दिखाने के लिए, चैट में सबसे ऊपर बने बैनर में मौजूद, पोल खत्म करें पर टैप करें.

  7. अपनी कम्यूनिटी से पूछें को चुनें.

सवाल-जवाब का लाइव सेशन शुरू करना

अपनी लाइव स्ट्रीम में सवाल और जवाब वाला स्टिकर जोड़ने का तरीका 🤳

सवाल-जवाब के लाइव सेशन के दौरान, लाइव चैट में दर्शकों के ज़रूरी सवालों को ढूंढकर उनके जवाब दिए जा सकते हैं. सवाल-जवाब का लाइव सेशन शुरू करने के लिए:

  1. मोबाइल पर YouTube ऐप्लिकेशन में साइन इन करें.
  2. बनाएं इसके बाद लाइव पर टैप करें.
  3. लाइव स्ट्रीम शुरू करें.
  4. चैट विंडो में सबसे नीचे मौजूद, जोड़ें इसके बाद सवाल-जवाब का सेशन शुरू करें पर टैप करें.
  5. दर्शकों के लिए सवाल-जवाब का कोई विषय जोड़ें और फिर सवाल-जवाब का सेशन शुरू करें पर टैप करें.

चैट में पूछे गए सवालों के जवाब देना

सवाल-जवाब का लाइव सेशन शुरू करने के बाद, “सवालों की सूची” चैट विंडो में दिखेगी. किसी सवाल का जवाब देने के लिए:

  1. सवालों की सूची में से कोई सवाल चुनें.
  2. मेन्यू इसके बाद सवाल चुनें पर टैप करें. इस सवाल को चैट विंडो में सबसे ऊपर पिन किया जाएगा और यह आपके दर्शकों को दिखेगा.
  3. चैट विंडो से सवाल का बैनर हटाने के लिए, बंद करें पर टैप करें.

सवाल-जवाब का लाइव सेशन खत्म करना

  1. सवाल-जवाब का लाइव सेशन खत्म करने के लिए, चैट में सबसे ऊपर मौजूद सवाल-जवाब का सेशन खत्म करें पर टैप करें. इससे, सूची में शामिल ऐसे सभी सवाल मिटा दिए जाएंगे जिनके जवाब नहीं दिए गए हैं. इस सेशन की रिकॉर्डिंग को, चैट फिर से चलाने की सुविधा से दोबारा देखा जा सकता है.
    • अगर किसी ऐसे सवाल को मिटाना है जिसे पिन नहीं किया गया है, तो मेरी गतिविधि पर जाएं.
    • चैट विंडो में पिन किए गए सवालों को मिटाने के लिए, मेन्यू इसके बाद मिटाएं पर टैप करें.

सवाल और जवाब वाला स्टिकर बनाना

ध्यान दें:

  • फ़िलहाल, यह सुविधा सिर्फ़ YouTube के मोबाइल ऐप्लिकेशन पर उपलब्ध है.
  • लाइव स्ट्रीम के दौरान इस्तेमाल किए गए सवाल-जवाब वाले स्टिकर का कलेक्शन देखने के लिए, Google खाते से की गई मेरी गतिविधि सेक्शन पर जाएं.

आपके पास लाइव स्ट्रीम के दौरान सवाल और जवाब वाला स्टिकर जोड़कर, दर्शकों से सवाल पूछने का विकल्प है. जब दर्शक टिप्पणी करके किसी सवाल का जवाब देंगे, तो वह टिप्पणी सार्वजनिक तौर पर अन्य दर्शकों को भी दिखेगी.

  1. मोबाइल पर YouTube ऐप्लिकेशन में साइन इन करें.
  2. बनाएं इसके बाद लाइव पर टैप करें.
  3. लाइव स्ट्रीम शुरू करें.
  4. दाईं ओर मौजूद, स्टिकर इसके बाद सवाल और जवाब पर टैप करें.
  5. आपको दर्शकों से जो सवाल पूछना है उसे लिखें.
    • ध्यान दें: आपके पास लाइव स्ट्रीम शुरू करने से पहले, स्टिकर को पसंद के मुताबिक बनाने और उसकी झलक देखने का विकल्प है.
  6. स्टिकर तैयार हो जाने के बाद, सवाल-जवाब का सेशन शुरू करें पर टैप करें.

लाइव स्ट्रीम शुरू करने के बाद, आपको स्क्रीन पर सबसे नीचे मौजूद बैनर में, सवाल और जवाब वाले स्टिकर के सुझाव भी दिख सकते हैं.

ध्यान दें: यह सुविधा सिर्फ़ अंग्रेज़ी में उपलब्ध है.

सवाल और जवाब वाले सुझाए गए किसी स्टिकर का इस्तेमाल करने के लिए:

  1. बैनर पर, इसे आज़माएं पर टैप करें.
  2. आपके पास स्टिकर की झलक देखने और उसमें बदलाव करने का विकल्प होता है.
  3. स्टिकर तैयार हो जाने के बाद, सवाल-जवाब का सेशन शुरू करें पर टैप करें.

काउंटडाउन स्टिकर बनाना

तरीका: अपनी लाइव स्ट्रीम में काउंटडाउन जोड़ना

ध्यान दें: यह सुविधा सिर्फ़ मोबाइल से की जाने वाली वर्टिकल लाइव स्ट्रीम के लिए उपलब्ध है.

वर्टिकल लाइव स्ट्रीम में काउंटडाउन स्टिकर जोड़ा जा सकता है. इससे किसी खास पल के लिए, दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ाई जा सकती है. टाइमर खत्म होने पर, क्रिएटर को इसकी सूचना मिलती है. साथ ही, स्टिकर अपने-आप गायब होने से पहले एक ऐनिमेशन इफ़ेक्ट दिखाता है.

  1. मोबाइल पर YouTube ऐप्लिकेशन में साइन इन करें.
  2. बनाएं इसके बाद लाइव पर टैप करें.
  3. लाइव स्ट्रीम शुरू करें.
  4. दाईं ओर मौजूद, स्टिकर इसके बाद काउंटडाउन पर टैप करें.
  5. स्टिकर का नाम, रंग, और अवधि अपनी पसंद के मुताबिक बनाएं.
    • ध्यान दें: ज़्यादा से ज़्यादा 60 मिनट के लिए काउंटडाउन सेट किया जा सकता है. काउंटडाउन शुरू होने के बाद, उसकी अवधि में बदलाव नहीं किया जा सकता.
  6. आपके पास स्टिकर की झलक देखने और उसमें बदलाव करने का विकल्प होता है.
  7. स्टिकर तैयार हो जाने के बाद, काउंटडाउन शुरू करें पर टैप करें.
    • समय पूरा होने से पहले काउंटडाउन को मिटाने के लिए, स्टिकर को नीचे की ओर खींचकर ट्रैश आइकॉन पर छोड़ें.

प्रतिक्रियाएं देने की सुविधा चालू या बंद करना

लाइव स्ट्रीम के दौरान, प्रतिक्रियाएं देने की सुविधा को चालू या बंद किया जा सकता है. लाइव स्ट्रीम के दौरान, यह सेटिंग कभी भी बदली जा सकती है.

  1. मोबाइल पर YouTube ऐप्लिकेशन में साइन इन करें.
  2. बनाएं इसके बाद लाइव पर टैप करें.
  3. बदलाव करें इसके बाद ऐडवांस सेटिंग पर टैप करें.
  4. प्रतिक्रियाओं को अनुमति दें विकल्प को टॉगल करके चालू या बंद करें.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
6235387656397567961
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
59
false
false
false
false
false