एक्सटेंडेड रिएलिटी (एक्सआर) एक ऐसा शब्द है जिसका इस्तेमाल उन टेक्नोलॉजी के लिए किया जाता है जो असल और डिजिटल दुनिया को एक साथ जोड़ती हैं. इसमें वर्चुअल रिएलिटी (वीआर), ऑगमेंटेड रिएलिटी (एआर), और मिक्स्ड रिएलिटी (एमआर) शामिल है. इसका मकसद है डिजिटल एलिमेंट और इमर्सिव एक्सपीरियंस के ज़रिए, असल दुनिया को देखने का नज़रिया बेहतर बनाना या उसे एक नया रूप देना.
Android XR प्लैटफ़ॉर्म पर YouTube ऐप्लिकेशन से, YouTube का कॉन्टेंट खोजा और देखा जा सकता है. साथ ही, इसमें कुछ ऐसी अतिरिक्त सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं जिनसे वीडियो देखने का इमर्सिव और स्पेशल एक्सपीरियंस मिलता है.
साइन इन करना
कॉन्टेंट देखना
Android XR पर YouTube में किस तरह का कॉन्टेंट देखा जा सकता है
वीडियो ब्राउज़ करने का तरीका
वीडियो ब्राउज़ करने के लिए, खोज बार चुनें. इससे कीबोर्ड खुल जाएगा. अपने नेविगेशन बार का इस्तेमाल करके, होम पेज, शॉर्ट वीडियो, सदस्यताएं, फ़िल्में, और डाउनलोड किए गए वीडियो ब्राउज़ किए जा सकते हैं.
स्पेशल वीडियो खोजने का तरीका
कॉन्टेंट से इंटरैक्ट करने का तरीका
कॉन्टेंट अपलोड करना
Android XR वाले डिवाइसों पर YouTube में कॉन्टेंट अपलोड करने का तरीका
मोड
एनवायरमेंट स्विच करना
होम स्पेस
Android XR ऐप्लिकेशन खोलने पर, यह डिफ़ॉल्ट स्पेस होता है. होम स्पेस में, एक साथ कई ऐप्लिकेशन चलाए जा सकते हैं. ऐप्लिकेशन, आपके रोज़मर्रा के कामों के साथ इंटिग्रेट होते हैं और अन्य ऐप्लिकेशन के साथ काम करते हैं. होम स्पेस में मौजूद हर ऐप्लिकेशन 2D में होता है.
फ़ुल स्पेस
इसमें एक ऐप्लिकेशन को मुख्य स्क्रीन पर दिखाया जाता है और अन्य ऐप्लिकेशन को छोटा कर दिया जाता है.
Android XR पर YouTube में फ़ुल स्पेस चालू करने के लिए:
- वह YouTube वीडियो चुनें जिसे देखना है
- वीडियो के सबसे ऊपर दाएं कोने में मौजूद, “फ़ुल स्पेस”
को चुनें
Android XR पर YouTube में फ़ुल स्पेस से बाहर निकलने और होम स्पेस पर वापस जाने के लिए:
- “होम स्पेस”
बटन को चुनें
YouTube पर पैसे चुकाकर खरीदा गया कॉन्टेंट देखना
Android XR पर फ़िल्में देखना
कोई फ़िल्म खरीदने के लिए, आपको अपने ब्राउज़र में YouTube.com या मोबाइल पर YouTube ऐप्लिकेशन पर जाना होगा. इनमें से किसी भी प्लैटफ़ॉर्म से, अपना पसंदीदा कॉन्टेंट खरीदा जा सकता है. खरीदारी के बाद, इसे Android XR पर YouTube में देखा जा सकता है. खरीदी गई फ़िल्में, नेविगेशन बार के 'फ़िल्में' टैब में दिखेंगी.
YouTube पर फ़िल्में और टीवी शो खरीदने के बारे में ज़्यादा जानें.Android XR पर NFL Sunday Ticket में शामिल गेम ऐक्सेस करना
NFL Sunday Ticket वाले ऐसे गेम जो आपके इलाके में ब्रॉडकास्ट नहीं होते, वे आपकी जगह की जानकारी की सेटिंग के आधार पर उपलब्ध होंगे. इस बारे में ज़्यादा जानें कि NFL Sunday Ticket में कौन-कौनसे गेम उपलब्ध हैं.
साइन अप करने के लिए, आपको YouTube ऐप्लिकेशन बंद करना होगा. इसके बाद, अपने ब्राउज़र में YouTube.com या मोबाइल पर YouTube ऐप्लिकेशन पर जाएं.
YouTube पर NFL Sunday Ticket के लिए साइन अप करने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानें.Android XR पर जगह की जानकारी शेयर करने की सुविधा चालू करने का तरीका
YouTube ऐप्लिकेशन में, जगह की जानकारी शेयर करने की सुविधा चालू करने के लिए:
- वह वीडियो चुनें जिसे देखना है. आपकी जगह की जानकारी के आधार पर, कुछ खास तरह के कॉन्टेंट को ऐक्सेस करने पर पाबंदी लगाई गई है.
- आपको YouTube ऐप्लिकेशन में एक सूचना मिल सकती है. इसमें आपसे अपनी जगह की जानकारी की पुष्टि करने के लिए कहा जाएगा.
- पक्का करें कि आपने “सिर्फ़ ऐप्लिकेशन इस्तेमाल करते समय अनुमति दें” या “हर बार पूछें” विकल्प चुना हो.
Android XR पर, अपनी जगह की जानकारी शेयर करने की सुविधा को मैनेज करने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानें.
निजता और सुरक्षा
YouTube के कम्यूनिटी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वाले कॉन्टेंट की शिकायत करने के लिए, YouTube पर आपत्तिजनक वीडियो, चैनलों, और अन्य कॉन्टेंट की शिकायत करना लेख पढ़ें.
डिवाइस से जुड़ी सहायता
Android XR का इस्तेमाल करने के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, support.google.com/android-xr पर जाएं. Samsung Galaxy XR डिवाइस से जुड़ी सहायता पाने के लिए, www.samsung.com/support/contact/ पर जाएं.