टीवी के लिए YouTube ऐप्लिकेशन पर अपना खाता और निजता मैनेज करना

टीवी को अक्सर घर के सभी लोग इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में, हम आपकी निजता को मैनेज करने में मदद करने के लिए, कुछ सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं. इनसे परिवार के सदस्यों के बीच शेयर किए जा रहे डिवाइसों पर, अपने खाते और वीडियो देखने के इतिहास पर ज़्यादा कंट्रोल मिलता है.

खाता लॉक करने की सुविधा का इस्तेमाल करके, अपने खाते को सुरक्षित रखना

खाता लॉक करने की सुविधा, परिवार के सदस्यों के बीच शेयर किए जा रहे टीवी पर आपकी YouTube खाते को निजी रखती है. इसके लिए, आपको उस डिवाइस के लिए सेट किया गया चार अंकों वाला एक कोड डालना होता है.

खाता लॉक करने की सुविधा चालू करना

खाता लॉक करने की सुविधा चालू करने के लिए, यहां दिया गया तरीका अपनाएं:

1. बाईं ओर मौजूद नेविगेशन में जाकर, अपने खाते को ऐक्सेस करें.

2. अपने खाते में मौजूद, सेटिंग बटन को चुनें.

3. खाता लॉक करने की सुविधा चालू करने के लिए, निर्देशों का पालन करें.

चार अंकों वाला कोड रीसेट करना

अगर आपको खाते को लॉक करने के लिए सेट किया गया कोड याद नहीं है, तो अपने Google खाते के क्रेडेंशियल से साइन इन करके, इस सुविधा को बंद किया जा सकता है.

अपने Google खाते का इस्तेमाल करके, खाते को लॉक करने की सुविधा बंद करने के लिए:

1. लॉक स्क्रीन पर, क्या आपको कोड याद नहीं है? पर क्लिक करें.

2. साइन इन करने के तरीके को अपनाएं.

3. साइन इन करने के बाद, इस डिवाइस के लिए खाता लॉक करने की सुविधा बंद हो जाएगी

ध्यान दें: खाता लॉक करने की सुविधा, खाते को पासवर्ड से सुरक्षित करने के तौर पर इस्तेमाल नहीं की जा सकती. साथ ही, इससे Google के किसी प्रॉडक्ट की पुष्टि नहीं होती.

फ़ैमिली ग्रुप के सदस्यों की प्रोफ़ाइलें

टीवी पर YouTube ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करते समय, 'कौन देख रहा है' स्क्रीन पर, आपके Google फ़ैमिली ग्रुप के सभी सदस्यों की प्रोफ़ाइलें अपने-आप दिखेंगी. आपके खाते की निजता बनाए रखने के लिए, परिवार के सदस्यों को साइन-आउट की गई प्रोफ़ाइलों के तौर पर दिखाया जाता है. किसी प्रोफ़ाइल का इस्तेमाल करने के लिए, परिवार के सदस्य को उसे चुनना होगा. इसके बाद, उसे अपने Google खाते के क्रेडेंशियल से साइन इन करना होगा.यह सुविधा सिर्फ़ उन खातों के लिए उपलब्ध है जिनके लिए पासवर्ड सेट किया गया है. अगर किसी खाते के लिए पासवर्ड सेट नहीं किया गया है, तो उसमें अपने-आप साइन इन हो जाएगा.

मेहमान के तौर पर देखें

अगर आपको किसी खाते में साइन इन किए बिना YouTube देखना है, तो मेहमान के तौर पर देखें को चुनें. आपने साइन इन किए बिना इस डिवाइस पर जो वीडियो देखे हैं उनके आधार पर आपको वीडियो के सुझाव दिए जाते हैं.

निजता और खाते से जुड़े विकल्पों के बारे में ज़्यादा जानें

क्या ये सुविधाएं सभी डिवाइसों पर उपलब्ध होंगी?

खाता लॉक करने की सुविधा, दुनिया भर में ज़्यादातर स्मार्ट टीवी, स्ट्रीमिंग डिवाइसों, और गेम कंसोल के लिए रोल आउट की जा रही है. “मेहमान के तौर पर देखें” सुविधा, सभी डिवाइसों पर उपलब्ध है.

मैं उस टीवी, स्ट्रीमिंग डिवाइस या गेम कंसोल से कैसे साइन आउट करूं जिसका ऐक्सेस अब मेरे पास नहीं है?

स्मार्ट टीवी, स्ट्रीमिंग डिवाइस या गेम कंसोल पर, YouTube से साइन आउट करने या उससे कोई खाता हटाने के लिए, इस लेख में दिए गए निर्देशों का पालन करें.

वीडियो देखने के इतिहास को सेव होने से कैसे रोकूं या मिटाऊं?

वीडियो देखने के इतिहास को मिटाकर या बंद करके, इसे कंट्रोल किया जा सकता है. इसका तरीका जानने के लिए, यह लेख पढ़ें.

मैं उस सुविधा को कैसे बंद करूं जिसमें मेरे परिवार के सदस्यों की प्रोफ़ाइलें दिखती हैं?

इस सुविधा को सीधे तौर पर अपने टीवी पर मैनेज किया जा सकता है. साइन आउट किए गए सदस्य पर क्लिक करके, फ़ैमिली ग्रुप के सदस्यों को न दिखाने की सेटिंग को बंद किया जा सकता है. यह सेटिंग, हर टीवी डिवाइस के हिसाब से तय होती है.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
12380031013758266826
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
59
false
false
false
false
false