आपको कॉन्टेंट देखने का और बेहतर अनुभव देने के लिए YouTube, कॉन्टेंट के विज़ुअल और/या ऑडियो की क्वालिटी को बेहतर बनाने वाले बदलाव अपने-आप लागू कर सकता है. इनसे वीडियो की क्वालिटी बेहतर हो सकती है या ऑडियो ज़्यादा साफ़ और बैलेंस हो सकता है. हालांकि, ये बदलाव हर वीडियो पर लागू नहीं होते.
वीडियो और ऑडियो क्वालिटी को बेहतर बनाने के बारे में जानकारी
विज़ुअल को बेहतर बनाने से, दर्शकों को कॉन्टेंट देखने का और बेहतर अनुभव मिल सकता है. इसके लिए ये काम किए जा सकते हैं:
- चमक या रंग में बदलाव करना
- वीडियो के विज़ुअल की बारीकियों और गहरेपन को और बेहतर करना
- सुपर रिज़ॉल्यूशन का इस्तेमाल करके वीडियो का रिज़ॉल्यूशन बढ़ाना. इसके लिए Google की बनाई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है. इससे, कम रिज़ॉल्यूशन वाले वीडियो भी एचडी क्वालिटी वाले वीडियो जैसे दिखते हैं
ऑडियो को बेहतर बनाने से, दर्शकों को ऑडियो सुनने का और बेहतर अनुभव मिल सकता है. इसके लिए ये काम किए जा सकते हैं:
- वॉल्यूम लेवल और साउंड मिक्स करने के लिए अपने-आप होने वाले बदलाव
- स्टेबल वॉल्यूम की सुविधा से, दर्शकों को ऑडियो सुनने का ज़्यादा आरामदायक अनुभव देना. यह सुविधा, वीडियो के ऑडियो की धीमी और तेज़ आवाज़ वाले हिस्सों के बीच के अंतर को बैलेंस करती है, जिससे आवाज़ में होने वाले उतार-चढ़ाव कम हो जाते हैं
आम तौर पर, हम ये बदलाव तब लागू करते हैं, जब हमें लगता है कि इनसे दर्शकों को कॉन्टेंट देखने का और बेहतर अनुभव मिलेगा. हालांकि, कुछ क्रिएटर्स की यह प्राथमिकता हो सकती है कि दर्शकों के लिए उनके कॉन्टेंट का ऑडियो-विज़ुअल वैसा ही रहे जैसा वह असल में है. इसलिए, ये सेटिंग आपको यह तय करने का विकल्प देती हैं कि आपके चैनल पर डिफ़ॉल्ट रूप से, दर्शकों को वीडियो देखने का कैसा अनुभव मिलेगा. यह पक्का करने के लिए कि हर दर्शक आपके कॉन्टेंट को देख और सुन सके, कुछ मामलों में उनकी निजी सुलभता सेटिंग को प्राथमिकता दी जा सकती है.
स्टेबल वॉल्यूम या सुपर रिज़ॉल्यूशन जैसी कुछ सुविधाओं को दर्शक अपनी पसंद के मुताबिक कंट्रोल कर सकते हैं. अगर आपने अपने चैनल के लिए, वीडियो और ऑडियो की क्वालिटी को और बेहतर बनाने की सेटिंग बंद की है, तो हो सकता है कि दर्शक इन सुविधाओं का इस्तेमाल न कर पाएं.
विज़ुअल और ऑडियो क्वालिटी को बेहतर बनाने की सेटिंग का इस्तेमाल करके, यह मैनेज किया जा सकता है कि चैनल पर अपलोड किए जाने वाले नए वीडियो के लिए ये बदलाव लागू किए जाएं या नहीं. विज्ञापनों या पहले से अपलोड किए गए वीडियो पर इनका कोई असर नहीं पड़ता है.
विज़ुअल और ऑडियो की क्वालिटी को और बेहतर बनाने की सेटिंग चालू या बंद करना
- अपने कंप्यूटर पर, YouTube Studio में साइन इन करें.
- सेटिंग
चैनल
ऐडवांस सेटिंग पर क्लिक करें.
- YouTube को विज़ुअल क्वालिटी और बेहतर बनाने की अनुमति दें के आगे बने चेकबॉक्स पर सही का निशान लगाएं या हटाएं.
- YouTube को ऑडियो क्वालिटी और बेहतर बनाने की अनुमति दें के आगे बने चेकबॉक्स पर सही का निशान लगाएं या हटाएं.
- सेव करें पर क्लिक करें.