YouTube का इस्तेमाल करते समय, आपकी मौजूदा जगह की जानकारी का इस्तेमाल किया जाता है. इससे आपको ज़्यादा काम का कॉन्टेंट दिखाया जाता है. उदाहरण के लिए, अगर आपने कॉफ़ी शॉप के बारे में खोजा है, तो हो सकता है कि आपको आस-पास की कॉफ़ी शॉप की जानकारी दिखे. आपकी जगह की जानकारी से आस-पास के नतीजे दिखाने में मदद मिलती है. भले ही, आपने खोज में जगह की जानकारी न डाली हो. आपकी जगह की जानकारी का इस्तेमाल, YouTube पर आपको सुझाव देने के लिए भी किया जाता है. जैसे, होम फ़ीड, शॉर्ट वीडियो या YouTube Music पर.
YouTube आपकी जगह की जानकारी का पता कैसे लगाता है
YouTube का इस्तेमाल करने पर, आपकी मौजूदा जगह की जानकारी का अनुमान कई सोर्स से लगाया जाता है. हालांकि, यह उन सोर्स की उपलब्धता के आधार पर तय होता है. इन सोर्स में आपका आईपी पता, सेव किया गया घर या ऑफ़िस का पता या आपके डिवाइस की जगह की जानकारी शामिल हो सकती है.
अहम जानकारी: जगह की जानकारी देने वाले इनमें से ज़्यादातर सोर्स, डिवाइस की अनुमतियों या खाते की सेटिंग में जाकर कंट्रोल किए जा सकते हैं. इस बारे में ज़्यादा जानें कि YouTube, जगह की जानकारी का इस्तेमाल कैसे करता है और यहां दिए गए सोर्स कैसे काम करते हैं.
जगह की जानकारी का पता लगाने वाले सोर्स
सेटिंग
निजता
आपकी जगह की जानकारी पर क्लिक करके, इस बारे में जानें कि आपकी जगह की जानकारी का अनुमान लगाने के लिए, फ़िलहाल किस तरीके का इस्तेमाल किया जा रहा है.
आपके इंटरनेट कनेक्शन का आईपी पता
आईपी पते, देश/इलाके की जानकारी के आधार पर तय किए जाते हैं. इसका मतलब है कि आपके इस्तेमाल किए गए ऐप्लिकेशन को आपके सामान्य इलाके के बारे में कुछ जानकारी मिल सकती है. इन ऐप्लिकेशन में YouTube भी शामिल है.
अहम जानकारी: आईपी पतों के बिना, इंटरनेट काम नहीं करता. इसका मतलब है कि आपके इस्तेमाल किए गए ऐप्लिकेशन, जैसे कि YouTube को आपकी जगह की कुछ जानकारी मिल सकती है.
आपके Google खाते से, आपके घर या काम करने की जगह का पता
आपके डिवाइस की जगह की जानकारी
अपने डिवाइस की जगह की जानकारी की सेटिंग मैनेज करना
पक्का करें कि आपका डिवाइस YouTube को जगह की जानकारी भेजता हो. अगर आपके डिवाइस की जगह की जानकारी की सेटिंग चालू नहीं है, तो YouTube को इसका इस्तेमाल करने की अनुमति देने के लिए, यहां दिया गया तरीका अपनाएं.
अपने डिवाइस की जगह की जानकारी की सेटिंग मैनेज करना
आपका फ़ोन या टैबलेट किसी भी ऐप्लिकेशन को जगह की जानकारी भेज सकता है. ऐसा तब होगा, जब आपके डिवाइस में जगह की जानकारी की सेटिंग चालू हो और आपने ऐप्लिकेशन को इसके इस्तेमाल की अनुमति दी हो. आपके पास जगह की जानकारी की अनुमतियां बदलने का विकल्प होता है. इससे यह कंट्रोल किया जा सकता है कि आपके डिवाइस से जगह की जानकारी, किसी ऐप्लिकेशन को भेजी जाए या नहीं. इसमें YouTube भी शामिल है.
अहम जानकारी: अपने ऐप्लिकेशन की अनुमतियों को मैनेज करने से पहले, देख लें कि आपके फ़ोन में जगह की जानकारी की सेटिंग चालू है या नहीं. अपने Android डिवाइस की जगह की जानकारी की सेटिंग मैनेज करने का तरीका जानें.
ऐप्लिकेशन की अनुमतियां मैनेज करना
आपके पास यह कंट्रोल करने का विकल्प होता है कि YouTube ऐप्लिकेशन पर खोज करने पर ऐप्लिकेशन, आपके फ़ोन की जगह की जानकारी का इस्तेमाल करे या नहीं. इसके लिए, आपको फ़ोन की जगह की जानकारी की अनुमतियों का इस्तेमाल करना होगा.
- अपने Android डिवाइस पर, सेटिंग
ऐप्लिकेशन खोलें.
- जगह की जानकारी
ऐप्लिकेशन के लिए जगह की जानकारी की अनुमति पर क्लिक करें.
- YouTube ऐप्लिकेशन
पर क्लिक करें.
- अनुमति दें या अनुमति न दें पर क्लिक करके इस ऐप्लिकेशन के लिए, जगह की जानकारी का ऐक्सेस चुनें.
जगह की जानकारी की सेटिंग और आपकी निजता की सुरक्षा
YouTube का इस्तेमाल करने पर, YouTube हमेशा आपके सामान्य इलाके का अनुमान लगाएगा. आपके सामान्य इलाके का अनुमान लगाकर, YouTube आपको काम के खोज नतीजे दिखा सकता है. साथ ही, YouTube किसी नए शहर से खाते में साइन इन करने जैसी असामान्य गतिविधि का पता लगाकर, आपके खाते को सुरक्षित रखता है.
सामान्य इलाका तीन वर्ग किलोमीटर से बड़ा होता है और इसमें कम से कम 1,000 उपयोगकर्ता होते हैं. इसलिए, सामान्य इलाके के आधार पर आपकी पहचान नहीं की जा सकती. इससे आपकी निजता को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है. इसका मतलब है शहरों के बाहर एक सामान्य इलाका, आम तौर पर तीन वर्ग किलोमीटर से काफ़ी ज़्यादा बड़ा होता है. सामान्य इलाके का अनुमान, इस लेख में बताए गए, जगह की जानकारी के सोर्स के आधार पर लगाया जाता है.
अगर आपने अपने डिवाइस पर YouTube ऐप्लिकेशन को जगह की जानकारी इस्तेमाल करने की अनुमतियां दी हैं, तो YouTube आपके डिवाइस की जगह की जानकारी का इस्तेमाल करेगा, ताकि आपको ज़्यादा काम के नतीजे मिल सके. iOS और Android डिवाइसों पर, यह चुना जा सकता है कि जगह की अनुमानित जानकारी शेयर करनी है या सटीक जानकारी. iOS और Android पर, जगह की अनुमानित जानकारी आम तौर पर तीन वर्ग किलोमीटर2 या इससे बड़े इलाके की होती है. हालांकि, सटीक इलाके का पता आपके डिवाइस से चलता है. इस बारे में ज़्यादा जानने के लिए, आपको अपने डिवाइस के दस्तावेज़ देखने चाहिए. जगह की सटीक जानकारी का मतलब है, ठीक उस जगह की जानकारी जहां आप मौजूद हैं, जैसे कि कोई खास पता.
अगर आपने Google खाते में घर या ऑफ़िस के पते सेट किए हैं और हमारे अनुमान के मुताबिक, आप घर या ऑफ़िस में हैं, तो उस पते का इस्तेमाल किया जाएगा.