iOS पर, YouTube के इन-ऐप्लिकेशन ब्राउज़र का इस्तेमाल करने का तरीका मैनेज करना

iOS के लिए YouTube के इन-ऐप्लिकेशन ब्राउज़र की मदद से, YouTube ऐप्लिकेशन से बाहर निकले बिना वेबसाइटों को आसानी से ब्राउज़ किया जा सकता है. इसके अलावा, सीधे ऐप्लिकेशन से भी ब्राउज़िंग इतिहास को ऐक्सेस किया जा सकता है और ब्राउज़र की सेटिंग मैनेज की जा सकती हैं.

YouTube के इन-ऐप्लिकेशन ब्राउज़र का इस्तेमाल करने का तरीका मैनेज करना

वेबपेज को किसी बाहरी ब्राउज़र पर खोलना

अपने डिवाइस के डिफ़ॉल्ट ब्राउज़र पर कोई वेबपेज देखने के लिए:

  1. सबसे ऊपर दाएं कोने में मौजूद, मेन्यू पर टैप करें.
  2. बाहरी ब्राउज़र में खोलें को चुनें.

लिंक का इतिहास देखना

YouTube पर वेबसाइटों को ब्राउज़ करते समय, आपकी गतिविधि के डेटा को आपके खाते में सेव किया जा सकता है. ऐसा वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि की सेटिंग के आधार पर किया जाता है. इस डेटा का इस्तेमाल, आपको ज़्यादा काम के विज्ञापन दिखाने और आपकी दिलचस्पी के हिसाब से ज़्यादा बेहतर अनुभव देने के लिए किया जा सकता है.

साइन-इन किए हुए उपयोगकर्ताओं के लिए:

  • इन-ऐप्लिकेशन ब्राउज़र खोलने के लिए, YouTube ऐप्लिकेशन में कोई लिंक खोलें.
  • सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद, मेन्यू इसके बाद लिंक का इतिहास देखें पर टैप करें.
  • यहां आपको इन-ऐप्लिकेशन ब्राउज़र में की गई गतिविधि का इतिहास दिखेगा. साथ ही, YouTube पर वीडियो खोजने और देखने का इतिहास दिखेगा. अपनी गतिविधि के डेटा को ऐक्सेस करने के लिए:
    • दिन और समय के मुताबिक व्यवस्थित की गई, अपनी गतिविधि का डेटा ब्राउज़ करें
    • किसी गतिविधि का डेटा ढूंढने के लिए, सबसे ऊपर दिए गए फ़िल्टर और खोज बार का इस्तेमाल करें.

गतिविधि का डेटा मिटाना

लिंक का इतिहास देखते समय, आपके पास सभी गतिविधियों का डेटा एक साथ मिटाने या एक-एक करके मिटाने का विकल्प होता है.

एक साथ डेटा मिटाने के लिए:

  • गतिविधि का डेटा दिखाने वाली स्क्रीन के ऊपर मिटाएं पर टैप करें.
  • अब तक का कुल डेटा पर टैप करें.
  • आगे बढ़ें इसके बाद मिटाएं पर टैप करें.

एक-एक करके डेटा मिटाने के लिए:

  • नीचे की ओर स्क्रोल करके गतिविधि पर जाएं.
  • उस आइटम पर जाएं जिसे आपको मिटाना है. किसी आइटम को ढूंढने के लिए ये तरीके अपनाए जा सकते हैं:
    • दिन के हिसाब से ब्राउज़ करें.
    • खोजें या फ़िल्टर इस्तेमाल करें.
  • आपको जिस गतिविधि का डेटा मिटाना है उसके आगे मिटाएं पर टैप करें.

अपना डेटा मैनेज करना

आपके पास यह बदलने का विकल्प होता है कि किस तरह की गतिविधि का डेटा सेव किया जाए.

साइन-इन किए हुए उपयोगकर्ताओं के लिए:

  • इन-ऐप्लिकेशन ब्राउज़र खोलने के लिए, YouTube ऐप्लिकेशन में कोई लिंक खोलें.
  • सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद, मेन्यू इसके बाद 'मेरी गतिविधि' मैनेज करें पर टैप करें.
  • वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि की सेटिंग चालू होने पर, आपको अपनी दिलचस्पी के हिसाब से अनुभव और काम के विज्ञापन मिल सकते हैं.
  • वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि की सेटिंग बंद करने के लिए:
    • बंद करें इसके बाद बंद करें या बंद करें और गतिविधि का डेटा मिटाएं को चुनें.
    • बंद करें और गतिविधि का डेटा मिटाएं विकल्प चुनने पर, दिए गए निर्देशों का पालन करके पुष्टि करें कि आपको किस गतिविधि का डेटा मिटाना है.

गुप्त मोड में ब्राउज़ करना

फ़ोन या टैबलेट पर गुप्त मोड में YouTube ब्राउज़ करते समय, YouTube ऐप्लिकेशन ऐसे काम करता है जैसे आपने खाते में साइन इन ही न किया हो. इस दौरान, इन-ऐप्लिकेशन ब्राउज़र में की गई आपकी गतिविधि का, YouTube इस्तेमाल करने के आपके अनुभव पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

इस सेशन में की गई आपकी गतिविधि को आपके खाते से नहीं जोड़ा जाएगा. डेटा का इस्तेमाल, Google की निजता नीति के मुताबिक किया जाता है. गुप्त मोड बंद करने के बाद, आपका खाता ठीक वैसे ही काम करने लगेगा जैसा गुप्त मोड चालू करने से पहले कर रहा था. साथ ही, अगर गुप्त मोड में 90 मिनट से ज़्यादा समय तक कोई गतिविधि नहीं की जाती, तो यह मोड बंद हो जाएगा. इसके बाद, आपका खाता ठीक वैसे ही काम करने लगेगा जैसा गुप्त मोड चालू करने से पहले कर रहा था. अगली बार YouTube खोलने पर आपको एक मैसेज दिखेगा. इसमें आपको बताया जाएगा कि अब गुप्त मोड का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है.

लिंक का इतिहास ऐक्सेस करने की कोशिश करने पर, आपको साइन इन करने के लिए कहा जाएगा, ताकि आप कार्रवाई पूरी कर सकें.

आपको आपके डेटा के बारे में पूरी जानकारी देना और उसे कंट्रोल करने के विकल्प उपलब्ध कराना, हमारी ज़िम्मेदारी है. इस बारे में ज़्यादा जानें कि Google, सेव की गई गतिविधि के डेटा का इस्तेमाल कैसे करता है और उसे निजी रखने में किस तरह मदद करता है.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
5867083845425934339
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
59
false
false
false
false
false