YouTube चैनल बनाना

Google खाते का इस्तेमाल करके, वीडियो देखे जा सकते हैं, उन्हें पसंद किया जा सकता है, और चैनलों की सदस्यता ली जा सकती है. वीडियो अपलोड करने, टिप्पणी करने या प्लेलिस्ट बनाने के लिए, आपका YouTube चैनल होना ज़रूरी है. इसके बिना, YouTube पर आपको सार्वजनिक तौर पर पहचान नहीं मिलती.

क्रिएटर के लिए ज़रूरी बातें: YouTube चैनल बनाने और उसे अपनी पसंद के मुताबिक बनाने का तरीका

निजी चैनल बनाना

अगर ऐसा चैनल बनाना है जिसे सिर्फ़ आप मैनेज कर सकें, तो इन निर्देशों का पालन करें.

  1. कंप्यूटर या मोबाइल से YouTube की साइट पर जाकर साइन इन करें.
  2. अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो इसके बाद सेटिंग पर क्लिक करें.
  3. खाता सेक्शन पर जाएं. इसके बाद, चैनल (चैनलों) को जोड़ें या मैनेज करें को चुनें.
  4. चैनल बनाएं पर क्लिक करें.
  5. कोई प्रोफ़ाइल फ़ोटो चुनें. इसके बाद, अपने चैनल का नाम और हैंडल टाइप करें.
  6. चैनल बनाएं पर क्लिक करें.

कारोबार के लिए या दूसरे किसी नाम से काम करने के लिए चैनल बनाना

अगर ऐसा चैनल बनाना है जिसे एक से ज़्यादा मैनेजर या मालिक मैनेज कर सकें, तो इन निर्देशों का पालन करें.

अगर आपको YouTube पर ऐसे नाम का इस्तेमाल करना है जो Google खाते के नाम से अलग हो, तो अपने चैनल को ब्रैंड खाते से जोड़ा जा सकता है. ब्रैंड खातों के बारे में ज़्यादा जानें.

  1. कंप्यूटर या मोबाइल से YouTube की साइट पर जाकर साइन इन करें.
  2. अपनी चैनल सूची पर जाएं.
  3. नया चैनल बनाने का विकल्प चुनें या पहले से मौजूद किसी ब्रैंड खाते का इस्तेमाल करें:
    • चैनल बनाने के लिए, नया चैनल बनाएं पर क्लिक करें.
    • अगर आपको किसी ऐसे ब्रैंड खाते के लिए YouTube चैनल बनाना है जिसे मैनेज करने की अनुमति आपके पास है, तो सूची से उस ब्रैंड खाते को चुनें. अगर उस ब्रैंड खाते के लिए पहले से कोई चैनल है, तो उसके लिए नया चैनल नहीं बनाया जा सकता. सूची से यह ब्रैंड खाता चुनने पर, आपको उस चैनल पर स्विच कर दिया जाएगा.
  4. प्रोफ़ाइल फ़ोटो, नाम, और हैंडल चुनें.
  5. चैनल बनाएं पर क्लिक करें. इससे एक नया ब्रैंड खाता बन जाता है.
  6. चैनल के मैनेजर और मालिकों को जोड़ने का तरीका जानें.
ध्यान दें: अगर माता-पिता की निगरानी में YouTube का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो शायद आपके पास चैनल बनाने का विकल्प न हो.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
11746670447824458360
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
59
false
false
false
false