शॉर्ट वीडियो को और बेहतर बनाना

शानदार शॉर्ट वीडियो बनाएं. शॉर्ट वीडियो रिकॉर्ड करते समय, उसमें संगीत, फ़िल्टर, और बैकग्राउंड जोड़ें. इससे आपका शॉर्ट वीडियो शानदार और इंटरैक्टिव बन जाएगा. इसके लिए, शॉर्ट वीडियो बनाने के टूल इस्तेमाल करें. शॉर्ट वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद, उसमें स्टिकर, लिखे गए शब्दों को सुनने की सुविधा, वॉइसओवर वगैरह जोड़कर उसे दिलचस्प बनाएं. क्या आपको समझ नहीं आ रहा है कि कहां से शुरू करना है? शॉर्ट वीडियो बनाने का तरीका जानें.

Shorts पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए सबसे ज़रूरी सलाह: यूनाइटेड किंगडम के लोकप्रिय क्रिएटर्स के विचार 🔥

रिकॉर्ड किए जा रहे शॉर्ट वीडियो को बेहतर बनाना

संगीत या कोई दूसरा ऑडियो जोड़ना

शॉर्ट वीडियो में कोई गाना या ऑडियो क्लिप भी जोड़ी जा सकती है. इसके लिए, हमारी लाइब्रेरी में मौजूद संगीत और साउंड का इस्तेमाल बिना किसी शुल्क के किया जा सकता है. हालांकि, इन्हें सिर्फ़ निजी और गैर-व्यावसायिक मकसद के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. व्यावसायिक मकसद से इन्हें इस्तेमाल करने के लिए, आपके पास ज़रूरी लाइसेंस होने चाहिए.
शॉर्ट वीडियो रिकॉर्ड करने के दौरान ऑडियो लाइब्रेरी में जाने के लिए साउंड जोड़ें पर टैप करें इसके बाद अपना पसंदीदा संगीत या साउंड चुनें.
ध्यान दें कि अगर आपने YouTube पर शॉर्ट वीडियो बनाने के टूल की मदद से वीडियो नहीं बनाया है और उसमें कॉपीराइट वाले कॉन्टेंट का इस्तेमाल किया है, तो उस वीडियो पर Content ID वाला दावा किया जा सकता है. इसके अलावा, कॉपीराइट उल्लंघन के आधार पर वीडियो हटाने का अनुरोध किए जाने पर उसे हटाया भी जा सकता है.

रिकॉर्डिंग की स्पीड में बदलाव करना

रिकॉर्डिंग की स्पीड को कम या ज़्यादा करने के लिए, स्पीड पर टैप करें.

टाइमर की मदद से रिकॉर्ड करना

डिवाइस को हाथ में पकड़े बिना शॉर्ट वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए, टाइमर पर टैप करके काउंटडाउन सेट करें. साथ ही, स्टॉप पॉइंट भी सेट करें, ताकि तय किए गए समय पर रिकॉर्डिंग अपने-आप बंद हो जाए.

फ़िल्टर लगाना

अपने शॉर्ट वीडियो को अलग लुक देने के लिए, पैनल में मौजूद ढेर सारे क्रिएटिव और कंट्रास्ट फ़िल्टर में से, अपना पसंदीदा फ़िल्टर चुनें. इसके लिए, फ़िल्टर पर टैप करें. रिकॉर्ड करते समय हर सेगमेंट के लिए, अलग-अलग फ़िल्टर जोड़े जा सकते हैं. साथ ही, वीडियो एडिट करने के दौरान भी फ़िल्टर जोड़े जा सकते हैं.

इफ़ेक्ट इस्तेमाल करना

डिवाइस से जुड़ी ज़रूरी शर्तें: इन इफ़ेक्ट का इस्तेमाल करने के लिए, पक्का करें कि आपके डिवाइस में ज़रूरी ऑपरेटिंग सिस्टम और YouTube ऐप्लिकेशन का नया वर्शन हो. अपने स्मार्टफ़ोन पर YouTube ऐप्लिकेशन का नया वर्शन डाउनलोड करें.
  • Android के लिए: Android 8.0 या इसके बाद का वर्शन और YouTube ऐप्लिकेशन का 18.06 या इसके बाद का वर्शन होना ज़रूरी है.
  • iOS के लिए: iOS 14 या इसके बाद का वर्शन और YouTube ऐप्लिकेशन का 17.47 या इसके बाद का वर्शन होना ज़रूरी है.
अपने शॉर्ट वीडियो को बेहतर बनाने के लिए, अलग-अलग तरह के मज़ेदार इफ़ेक्ट चुनें. इसके लिए, इफ़ेक्ट पर टैप करें. नए कॉन्सेप्ट एक्सप्लोर करें, अपना लुक बदलें या ज़बरदस्त बदलाव के लिए एआई वाले किसी इफ़ेक्ट का इस्तेमाल करें. अपनी पसंद के इफ़ेक्ट सेव करने के लिए बुकमार्क करें पर टैप करें और जब चाहें इन्हें इस्तेमाल करें.
इन इफ़ेक्ट को YouTube और ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले क्रिएटर्स बनाते हैं. क्रिएटर्स के बनाए गए इफ़ेक्ट पर उनका हैंडल दिखता है.

बैकग्राउंड जोड़ना

अपने शॉर्ट वीडियो में बैकग्राउंड के तौर पर, डिवाइस की गैलरी में मौजूद किसी फ़ोटो या वीडियो का इस्तेमाल करने के लिए रिकॉर्ड स्क्रीन में ग्रीन स्क्रीन पर टैप करें.

कॉन्टेंट बनाने के लिए, जेन एआई टूल इस्तेमाल करना

YouTube पर जेन एआई टूल की मदद से कॉन्टेंट बनाना

YouTube Shorts पर एआई प्लेग्राउंड में, शॉर्ट वीडियो बनाने के लिए मौजूद जेन एआई की सभी सुविधाओं को देखें और आज़माएं. इन्हें इस्तेमाल करने के लिए, YouTube ऐप्लिकेशन खोलें. इसके बाद, सबसे ऊपर दाएं कोने में मौजूद बनाएं इसके बाद जेन एआई टूल पर टैप करें. इन टूल से, वीडियो क्लिप, बैकग्राउंड, और ट्रैक बनाए जा सकते हैं. साथ ही, अलग-अलग इफ़ेक्ट लागू किए जा सकते हैं.

फ़्रेम अलाइन करना

कैप्चर किए गए आखिरी फ़्रेम के पारदर्शी ओवरले का इस्तेमाल करके, अपनी अगली क्लिप को पिछली क्लिप पर सेट करने के लिए, अलाइन करें पर टैप करें.

सेगमेंट में बदलाव करना

शॉर्ट वीडियो की शुरुआत सबसे अच्छे विज़ुअल से करने या वीडियो के सेगमेंट में काट-छांट करने के लिए, काट-छांट करें पर टैप करें.​

सेगमेंट इंपोर्ट करना

रिकॉर्ड स्क्रीन पर सबसे नीचे बाएं कोने में मौजूद, गैलरी बटन पर टैप करके शॉर्ट वीडियो में क्लिप इंपोर्ट की जा सकती हैं. इसी तरह, लंबी अवधि के किसी वीडियो को इंपोर्ट करके भी उसे 60 सेकंड या उससे कम अवधि का बनाया जा सकता है.

इंपोर्ट करने की प्रोसेस आसान है:

  • 60 सेकंड से ज़्यादा लंबे वीडियो में अपने मनचाहे पल पर तुरंत जाने के लिए, स्लाइडर का इस्तेमाल करें.
  • वीडियो के शुरू और खत्म होने का समय चुनने के लिए, वीडियो की फ़िल्मस्ट्रिप पर मौजूद हैंडल पर टैप करके खींचें और छोड़ें.
  • अपने शॉर्ट वीडियो की अवधि बदलने के लिए, ऊपर दाएं कोने में मौजूद अवधि (15 सेकंड या 60 सेकंड) पर टैप करें.

शॉर्ट वीडियो को रिकॉर्ड करने के बाद बेहतर बनाना

साउंड जोड़ना

शॉर्ट वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद, उसमें कोई गाना या साउंड क्लिप जोड़ने के लिए, साउंड पर टैप करें इसके बाद अपना पसंदीदा गाना या साउंड क्लिप चुनें.
संगीत, वीडियो के ओरिजनल ऑडियो, और वॉइसओवर के ऑडियो लेवल को अडजस्ट करने के लिए, वॉल्यूम का इस्तेमाल करें.
ध्यान दें कि अगर आपने YouTube पर शॉर्ट वीडियो बनाने के टूल की मदद से वीडियो नहीं बनाया है और उसमें कॉपीराइट वाले कॉन्टेंट का इस्तेमाल किया है, तो उस वीडियो पर Content ID वाला दावा किया जा सकता है. इसके अलावा, कॉपीराइट उल्लंघन के आधार पर वीडियो हटाने का अनुरोध किए जाने पर उसे हटाया भी जा सकता है.

बीट के साथ सिंक करने की सुविधा

अपनी मीडिया क्लिप को म्यूज़िक की बीट के साथ सिंक करने के लिए, इस सुविधा का इस्तेमाल करें. इससे आपको और ज़्यादा दिलचस्प शॉर्ट वीडियो बनाने में मदद मिलेगी.
यह सुविधा इस्तेमाल करने का तरीका:
  1. अपने डिवाइस की गैलरी को ऐक्सेस करने के लिए, रिकॉर्ड स्क्रीन पर सबसे नीचे बाएं कोने में मौजूद, जोड़ें पर टैप करें.
  2. शॉर्ट वीडियो के लिए कम से कम दो फ़ोटो या वीडियो चुनें.
  3. चुनी गई फ़ोटो या वीडियो को YouTube पर मौजूद संगीत की बीट के साथ सिंक करने पर जो शॉर्ट वीडियो तैयार हुआ है उसकी झलक देखने के लिए, आगे बढ़ें पर टैप करें. सिंक करने का यह काम अपने-आप होता है.

अगर आपको यह शॉर्ट वीडियो पसंद है, तो आगे बढ़ें पर टैप करें. अगर नहीं, तो आपके पास अपनी पसंद का संगीत चुनने का विकल्प है. इसके लिए, स्क्रीन पर सबसे नीचे मौजूद संगीत के अलग-अलग विकल्पों के कैरसेल से अपनी पसंद का ऑडियो चुनें.

अगर आपको इस सुविधा का इस्तेमाल नहीं करना है, तो अभी नहीं पर टैप करें. इससे आपको वीडियो की सामान्य झलक दिखेगी, जिसमें क्लिप को ट्रिम किया जा सकता है और मैन्युअल तरीके से ऑडियो भी जोड़ा जा सकता है.

विज़ुअल गाइड इस्तेमाल करना

विज़ुअल गाइड के ज़रिए, Shorts फ़ीड में वीडियो के एलिमेंट के लिए सही जगह चुनने और उन्हें अलाइन करने में मदद मिलती है. ये दिशा-निर्देश और अलग-अलग विज़ुअल, टेक्स्ट या अन्य विज़ुअल एलिमेंट के लिए आसानी से सबसे सही जगह चुनने में आपकी मदद करते हैं, ताकि वे दर्शकों को साफ़ तौर पर दिखें.
यह सुविधा इस्तेमाल करने का तरीका:
  1. YouTube ऐप्लिकेशन में, बनाएं पर टैप करके शॉर्ट वीडियो बनाना शुरू करें.
  2. शॉर्ट वीडियो बनाने के लिए, नया वीडियो रिकॉर्ड करें या कोई मौजूदा वीडियो अपलोड करें.
  3. फ़ुटेज में बदलाव करने के लिए, सही के निशान पर टैप करें.
  4. एडिटर में जाकर, अपने शॉर्ट वीडियो में टेक्स्ट या दिलचस्प स्टिकर जोड़ें.
  5. टेक्स्ट या स्टिकर को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने पर, आपको विज़ुअल गाइड दिखेंगी. इनसे पता चलता है कि पसंद करने का बटन, टिप्पणियां, वीडियो का ब्यौरा, और दूसरे एलिमेंट दर्शकों को कहां दिखेंगे.
ध्यान दें: अगर आपने किसी ओवरले को स्क्रीन के किनारे के बहुत पास छोड़ा, तो ऐनिमेशन वाली सफ़ेद लाइनें दिखेंगी. ये लाइनें "असुरक्षित" जगह को दर्शाती हैं. इस जगह पर आने वाला कॉन्टेंट शायद कुछ डिवाइसों पर न दिखे. अगर आपने किसी ओवरले को ऐसी जगह पर छोड़ा है जहां दर्शकों के लिए बने एलिमेंट (जैसे, पसंद करने का बटन) दिख सकते हैं, तो आइकॉन भी दिखेंगे.

टेक्स्ट जोड़ना

वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद उसमें टेक्स्ट जोड़ने के लिए, कुछ लिखें पर टैप करें. वीडियो पर कई मैसेज लिखे जा सकते हैं. साथ ही, स्क्रीन पर उनका रंग, स्टाइल, और अलाइनमेंट भी बदला जा सकता है.
टेक्स्ट से जुड़े ज़्यादा कंट्रोल पाने के लिए, टाइमलाइन का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

स्टिकर जोड़ना

ध्यान दें: जब कोई दर्शक आपके सवाल का जवाब देता है, तो उसके जवाब, टिप्पणी के तौर पर दिखते हैं. ये जवाब सार्वजनिक होते हैं और सभी दर्शकों को दिखते हैं.

सवाल और जवाब वाला स्टिकर

Shorts पर सवाल और जवाब वाला स्टिकर! ✨

​वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद उसमें सवाल और जवाब वाला स्टिकर जोड़ने के लिए, स्टिकर इसके बाद सवाल और जवाब पर टैप करें इसके बाद आपको दर्शकों से जो सवाल पूछना है उसे लिखें. आपके पास स्टिकर का रंग, साइज़, और उसकी जगह बदलने का विकल्प है.

"अपना शॉर्ट वीडियो जोड़ें" स्टिकर

नया: 'अपना जवाब जोड़ें' स्टिकर

वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद, “अपना शॉर्ट वीडियो जोड़ें” स्टिकर जोड़ने के लिए, स्टिकर इसके बाद अपना शॉर्ट वीडियो जोड़ें पर टैप करें. इससे, ट्रेंड और बातचीत में हिस्सा लिया जा सकता है. इसके लिए, प्रॉम्प्ट के जवाब में अपना शॉर्ट वीडियो बनाएं. इसके बाद, दर्शक भी शॉर्ट वीडियो बनाकर अपना जवाब दे सकते हैं. फ़ीड में अलग-अलग प्रॉम्प्ट देखे जा सकते हैं. इनसे आपको अपने शॉर्ट वीडियो के लिए आइडिया मिल सकता है. इसके बाद, अपना शॉर्ट वीडियो जोड़कर दर्शकों के साथ जुड़ा जा सकता है.

पोल का स्टिकर

अपने शॉर्ट वीडियो में पोल वाला स्टिकर जोड़ने का तरीका ✅

ध्यान दें: पोल वाले स्टिकर को 'सबके लिए मौजूद नहीं' या 'निजी' के तौर पर सेट किए गए शॉर्ट वीडियो पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता.

वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद, पोल का स्टिकर जोड़ने के लिए, स्टिकर इसके बाद पोल पर टैप करें और शॉर्ट वीडियो के बारे में रीयल-टाइम में लोगों की राय पाएं. दर्शकों के लिए, पोल में दो विकल्प जोड़े जा सकते हैं. उनके लिए, यह पोल तब तक उपलब्ध रहेगा, जब तक शॉर्ट वीडियो YouTube पर उपलब्ध है. दर्शक इस दौरान अपना वोट बदल सकते हैं.

क्विज़ वाला स्टिकर

अपने शॉर्ट वीडियो में क्विज़ वाले स्टिकर जोड़ने का तरीका 🧠📝

ध्यान दें: 'बच्चों के लिए' के तौर पर सेट किए गए शॉर्ट वीडियो के साथ-साथ, 'सबके लिए मौजूद नहीं' या 'निजी' के तौर पर सेट किए गए शॉर्ट वीडियो में, क्विज़ इंटरैक्टिव नहीं होते.

वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद, क्विज़ वाला स्टिकर जोड़ने के लिए, स्टिकर इसके बाद क्विज़ पर टैप करें. अपना सवाल (ज़्यादा से ज़्यादा तीन लाइन में) और उसके जवाब के तौर पर दो विकल्प (हर विकल्प के लिए ज़्यादा से ज़्यादा दो लाइन) डालें. अगर आपके वीडियो में सवाल पहले से मौजूद है, तो सवाल वाले फ़ील्ड को खाली छोड़ा जा सकता है. इसके बाद, सिर्फ़ जवाब के विकल्प जोड़ें. पहला विकल्प, सही जवाब के तौर पर अपने-आप सेट हो जाता है.

डिफ़ॉल्ट तौर पर सेट सही जवाब और रंग बदलकर, स्टिकर को अपनी पसंद के मुताबिक बनाया जा सकता है. जब आप पोस्ट करने के लिए तैयार हो जाएं, तब स्टिकर के बाहर टैप करें. इसके बाद, आगे बढ़ें पर टैप करें.

पोस्ट करने के बाद, क्विज़ आपके और आपके दर्शकों के लिए इंटरैक्टिव बना रहता है. क्विज़ पूरा करने के बाद, सभी लोग यह देख सकते हैं कि उन्होंने सही जवाब दिया है या गलत. सभी के जवाबों को गोपनीय रखा जाता है और इन्हें एक-दूसरे को नहीं दिखाया जाता.

एआई स्टिकर

शॉर्ट वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद, उसमें एआई से जनरेट किया गया कोई स्टिकर जोड़ने के लिए, स्टिकर इसके बाद एआई स्टिकर पर टैप करें इसके बाद आपको जो इमेज जनरेट करनी है उसका ब्यौरा दें इसके बाद बनाएं पर टैप करें. इसके बाद, एआई से जनरेट किए गए चार स्टिकर में से किसी एक को अपने शॉर्ट वीडियो में इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर आपको स्टिकर दोबारा जनरेट करने हैं, तो फिर से कोशिश करें पर टैप करें.

इमेज स्टिकर

शॉर्ट वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद, इमेज वाला कोई स्टिकर जोड़ने के लिए, स्टिकर इसके बाद इमेज पर टैप करे इसके बाद अपनी फ़ोटो गैलरी से वह इमेज चुनें जिसे आपको इस्तेमाल करना है.

आपके पास यह चुनने का विकल्प होता है कि स्टिकर पर सफ़ेद बॉर्डर इस्तेमाल करना है या नहीं. इसके लिए, सफ़ेद बॉर्डर शामिल करें पर टैप करें. इसके अलावा, आपके पास स्टिकर को एक जगह से दूसरी जगह पर ले जाने और उसका साइज़ बदलने का भी विकल्प होता है. स्टिकर क्रॉप करने की अलग-अलग स्टाइल देखने के लिए, उस पर बार-बार टैप करें.

YouTube Shopping वाले प्रॉडक्ट का स्टिकर

अगर आपने ज़रूरी शर्तें पूरी की हैं, तो शॉर्ट वीडियो में प्रॉडक्ट टैग करने पर आपको टैग किए गए पहले प्रॉडक्ट के लिए, YouTube Shopping वाले प्रॉडक्ट का एक मज़ेदार स्टिकर दिखेगा. YouTube के मोबाइल ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करके, स्टिकर का साइज़ और उसकी जगह भी चुनी जा सकती है. प्रॉडक्ट खरीदने की सुविधा वाले स्टिकर के बारे में ज़्यादा जानें. साथ ही, इनकी जगह और साइज़ में बदलाव करने का तरीका जानें.

वॉइसओवर रिकॉर्ड करना

अपने वीडियो में हो रही गतिविधियों के बारे में बताने के लिए वॉइसओवर का इस्तेमाल करें.
यह सुविधा इस्तेमाल करने का तरीका:
  1. वॉइसओवर एडिटर खोलने के लिए, एडिटिंग स्क्रीन में सबसे नीचे मौजूद वॉइसओवर पर टैप करें.
  2. प्लेहेड को बाईं या दाईं ओर बढ़ाकर उस जगह ले जाएं जहां से आपको वॉइसओवर शुरू करना है.
  3. रिकॉर्डिंग शुरू करने के लिए, लाल रंग के 'रिकॉर्ड करें' बटन को दबाकर रखें या उस पर टैप करें. रिकॉर्डिंग बंद करने के लिए, उसी बटन पर दोबारा टैप करें.
  4. रिकॉर्डिंग को हटाने के लिए, पहले जैसा करें पर टैप करें. अगर इसे वापस लाना है, तो फिर से करें पर टैप करें.
संगीत, वीडियो के ओरिजनल ऑडियो, और वॉइसओवर के ऑडियो लेवल को अडजस्ट करने के लिए, वॉल्यूम का इस्तेमाल करें.​
वीडियो में बदलाव करने के लिए टाइमलाइन का इस्तेमाल करना
टाइमलाइन एडिटर की मदद से, एक ही जगह पर वीडियो, टेक्स्ट, संगीत, और वॉइसओवर में बदलाव किया जा सकता है. साथ ही, अलग-अलग वीडियो क्लिप में बदलाव किया जा सकता है, उन्हें फिर से क्रम में लगाया जा सकता है, और ट्रिम किया जा सकता है. टाइमलाइन को आसानी से ज़ूम इन और ज़ूम आउट करके, सटीक बदलाव किए जा सकते हैं.
  1. शॉर्ट वीडियो में बदलाव करने के लिए, बदलाव करें पर टैप करके टाइमलाइन खोलें या स्क्रीन पर ऊपर की ओर स्वाइप करें.
  2. किसी टेक्स्ट, वीडियो या अन्य क्लिप के शुरू और खत्म होने के समय को अडजस्ट करें. इससे यह तय किया जा सकता है कि वीडियो में वह क्लिप कितनी देर तक दिखेगी. इस सुविधा का इस्तेमाल करके, अपनी क्लिप क्रम से लगाएं. इससे वे आपके वीडियो में ठीक उसी समय दिखेंगी जब आपको उन्हें दिखाना है.
  3. क्लिप सेक्शन का क्रम बदलने के लिए, उसे टैप करके रखें. क्लिप को ऊपर से नीचे की ओर खींचकर छोड़ें. इससे यह तय किया जा सकेगा कि क्लिप किस क्रम में दिखेगी.

फ़िल्टर जोड़ना

​फ़िल्टर जोड़ने के लिए, फ़िल्टर पर टैप करें. अपने शॉर्ट वीडियो को अलग लुक देने के लिए, पैनल में मौजूद ढेर सारे क्रिएटिव और कंट्रास्ट फ़िल्टर में से किसी एक को चुनें.

टिप्पणी जोड़ना

अपने चैनल के किसी वीडियो पर की गई टिप्पणियों का जवाब, शॉर्ट वीडियो बनाकर दिया जा सकता है. शॉर्ट वीडियो बनाकर किसी टिप्पणी का जवाब देने पर, टिप्पणी करने वाले व्यक्ति को वैसे ही सूचना मिलेगी जैसे टेक्स्ट से जवाब देने पर मिलती है. साथ ही, टिप्पणी वाले फ़ीड में मूल टिप्पणी के नीचे, शॉर्ट वीडियो वाली टिप्पणी दिखेगी. शॉर्ट वीडियो बनाकर टिप्पणियों का जवाब देने का तरीका जानें.

लिखे गए शब्दों को सुनना

ध्यान दें: आपका जनरेट किए गया टेक्स्ट, सर्वर को भेजा जाता है और एक मॉडल, आवाज़ जनरेट करता है. इसके बाद, उसे वीडियो पर लगाया जाता है.
लिखे गए शब्दों को सुनने की सुविधा का इस्तेमाल, अपने शॉर्ट वीडियो में कहानी बताने के लिए करें.
  1. रिकॉर्डिंग स्क्रीन में, टेक्स्ट पर टैप करें.
  2. अपना टेक्स्ट जोड़ें.
  3. सबसे ऊपर कोने में, आवाज़ जोड़ें पर टैप करें.
  • ध्यान दें: टेक्स्ट पर टैप करके, वॉइसओवर के विकल्पों में बदलाव किया जा सकता है.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
Android iPhone और iPad

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
15437550196034235370
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
59
false
false
false
false