लीडरबोर्ड दर्शकों के लिए एक मज़ेदार और इंटरैक्टिव माहौल बनाने के साथ-साथ उनके योगदान को सराहने का शानदार ज़रिया है. इससे दर्शकों को अपने पसंदीदा क्रिएटर्स की लाइव स्ट्रीम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की प्रेरणा मिलती है. यह लीडरबोर्ड, लाइव स्ट्रीम के दौरान दिखता है. इसमें दर्शकों को लाइव स्ट्रीम में उनके इंटरैक्शन के आधार पर रैंक किया जाता है.
सबसे बड़े प्रशंसकों की रैंक दिखाने वाला लीडरबोर्ड
इस लीडरबोर्ड से, लाइव स्ट्रीम में हर दर्शक के इंटरैक्शन और उसे मिली रैंक का पता चलता है. लाइव स्ट्रीम के दौरान इंटरैक्ट करने पर, दर्शकों को पॉइंट मिलते हैं. कुल पॉइंट के आधार पर, लीडरबोर्ड में उनकी रैंक दिखती है. दर्शक जितना ज़्यादा इंटरैक्ट करेंगे, लीडरबोर्ड में उनकी रैंक उतनी ही बेहतर हो सकती है. इंटरैक्शन किसी भी तरह से हो सकता है. जैसे, स्ट्रीम के दौरान लाइव चैट मैसेज, सुपर चैट, सुपर स्टिकर्स या तोहफ़े भेजना.
किसी लाइव स्ट्रीम के दौरान इंटरैक्ट करने पर, दर्शकों को चैट में सबसे ऊपर एक क्राउन आइकॉन दिखता है. इसमें उन्हें लाइव स्ट्रीम के दौरान मिले पॉइंट दिखते हैं. इस आइकॉन को क्लिक करने पर, दर्शक लीडरबोर्ड पर पहुंच जाते हैं, जहां उन्हें स्ट्रीम के दौरान सबसे ज़्यादा इंटरैक्ट करने वाले 50 दर्शकों की जानकारी दिखती है. लाइव चैट में, सबसे ज़्यादा इंटरैक्ट करने वाले तीन दर्शकों के नाम के बगल में एक खास बैज भी दिखता है!
सबसे बड़े प्रशंसकों की रैंक दिखाने वाले लीडरबोर्ड में शामिल होना
लीडरबोर्ड में शामिल होने से, दर्शक लाइव स्ट्रीम के दौरान अपने पसंदीदा क्रिएटर्स और दूसरे प्रशंसकों के साथ मज़ेदार तरीके से जुड़ सकते हैं. इसके ये फ़ायदे हैं:
- ज़्यादा से ज़्यादा लोगों की नज़रों में आएं: स्ट्रीम के दौरान लाइव चैट में मैसेज, सुपर चैट, सुपर स्टिकर्स या तोहफ़े भेजने से, आपको लीडरबोर्ड में टॉप रैंक मिल सकती है. इससे क्रिएटर का ध्यान अपनी ओर खींचा जा सकता है और आपको सराहना भी मिल सकती है.
- मज़ेदार इंटरैक्शन में शामिल हों: स्ट्रीम के दौरान ज़्यादा से ज़्यादा इंटरैक्ट करें और देखें कि कौनसे प्रशंसक रैंक में टॉप पर हैं. इस तरह से, इंटरैक्शन को एक नए लेवल पर ले जाया जा सकता है. इससे दर्शकों के लिए लाइव स्ट्रीम ज़्यादा दिलचस्प और मनोरंजक बन जाती है.
- अपनी कम्यूनिटी बनाएं: लीडरबोर्ड में शामिल होने से, आपको अपने पसंदीदा क्रिएटर के दूसरे प्रशंसकों से इंटरैक्ट करने और जुड़ने का मौका मिलता है. साथ ही, लीडरबोर्ड के टॉप 50 प्रशंसकों में शामिल होने का मौका मिलता है.
XP पाना और उन पर दावा करना
लाइव स्ट्रीम के दौरान इंटरैक्ट करते समय, लाइव चैट में सबसे ऊपर दिखने वाले क्राउन आइकॉन पर नज़र बनाए रखें. इसमें आपको लाइव स्ट्रीम के दौरान मिले पॉइंट दिखते हैं. लीडरबोर्ड देखने के लिए, इस आइकॉन पर क्लिक करें. यहां आपको यह भी दिखेगा कि सबसे ज़्यादा इंटरैक्ट करने वाले 50 दर्शकों में से आपकी रैंक क्या है.
आपको इनके लिए एक्सपीरियंस पॉइंट (XP) मिल सकते हैं:
- लाइव चैट में मैसेज भेजने के लिए
- सुपर चैट भेजने के लिए
- सुपर स्टिकर्स भेजने के लिए
- तोहफ़े भेजना
- सुपर चैट का जवाब देना
- वीडियो देखने के समय के XP पर दावा करना
- लाइव स्ट्रीम को 30 सेकंड तक देखने पर, आपको 10 XP मिल सकते हैं. लगातार 10 मिनट तक वीडियो देखने पर, आपको 10 अतिरिक्त XP मिल सकते हैं.
- अपने स्कोर में वीडियो देखने के समय के पॉइंट जोड़ने के लिए, आपको एक्सपी पाएं बटन पर टैप करना होगा. दस मिनट के बाद पॉइंट नहीं मिलते. इसलिए, ज़्यादा पॉइंट पाने के लिए आपको एक्सपी का दावा करना होगा.
लीडरबोर्ड पर की गई अपनी गतिविधि मैनेज करना
आपने वीडियो देखने के लिए जितने एक्सपी का दावा किया है उसका रिकॉर्ड, मेरी गतिविधि में देखा जा सकता है.
इससे आपको लाइव स्ट्रीम में हिस्सा लेने और अलग-अलग लाइव स्ट्रीम में योगदान देने के इतिहास के बारे में पता चलता है. यह तरीका भी अपनाया जा सकता है:
- गतिविधि मिटाना: आपके पास, वीडियो देखने के समय से जुड़े दावे की कुछ खास एंट्री हटाने का विकल्प होता है.
- गतिविधि के इतिहास से एंट्री मिटाने पर, क्रिएटर की लीडरबोर्ड में जोड़े गए पॉइंट नहीं हटेंगे. साथ ही, स्ट्रीम में आपकी मौजूदा रैंकिंग में भी कोई बदलाव नहीं होगा.
- चैनल के मालिकाना हक के ट्रांसफ़र की समीक्षा करें: अगर आपने किसी चैनल का मालिकाना हक किसी दूसरे व्यक्ति को ट्रांसफ़र किया है, तो वीडियो देखने के समय से जुड़े आपके पिछले दावे, आपके निजी मेरी गतिविधि सेक्शन में बने रहते हैं. ऐसा तब तक होता है, जब तक आप उन्हें मिटाने का विकल्प नहीं चुनते.
सबसे बड़े प्रशंसकों की रैंक दिखाने वाले लीडरबोर्ड में शामिल होने की सुविधा मैनेज करना
दर्शक, सबसे बड़े प्रशंसकों की रैंक दिखाने वाले लीडरबोर्ड में अपने-आप रजिस्टर हो जाते हैं. अगर आपको इसमें शामिल नहीं होना है, तो YouTube की सेटिंग में जाकर इससे ऑप्ट आउट किया जा सकता है:
- YouTube ऐप्लिकेशन
में साइन इन करें.
- आप टैब पर जाएं. इसके बाद, सेटिंग
पर जाकर, 'लाइव चैट' को चुनें.
- लाइव चैट सेक्शन में, लीडरबोर्ड से ऑप्ट आउट करें टॉगल को चुनकर लीडरबोर्ड को बंद करें.
सबसे बड़े प्रशंसकों की रैंक दिखाने वाले लीडरबोर्ड में शामिल होने की सुविधा मैनेज करना
अपनी लाइव स्ट्रीम में सबसे बड़े प्रशंसकों की रैंक दिखाने वाले लीडरबोर्ड की सुविधा बंद करने के लिए
वेब ब्राउज़र से YouTube Studio में लाइव जाने से पहले, लीडरबोर्ड की सुविधा बंद करने के लिए:
-
लाइव स्ट्रीम की प्रोसेस को पसंद के मुताबिक सेट करने के लिए, दिए गए पेज पर जाएं.
- इसके बाद, लीडरबोर्ड बॉक्स से चुने हुए का निशान हटाएं.
वेब ब्राउज़र से YouTube Studio में लाइव जाने के दौरान लीडरबोर्ड बंद करने के लिए:
-
लाइव कंट्रोल रूम के सबसे ऊपर दाएं कोने में मौजूद, 'बदलाव करें' बटन पर क्लिक करें.
-
इसके बाद, लीडरबोर्ड बॉक्स से चुने हुए का निशान हटाएं.
Cameo से मोबाइल पर लाइव जाने से पहले, लीडरबोर्ड बंद करने के लिए:
-
YouTube ऐप्लिकेशन में सबसे नीचे मौजूद, 'लाइव' को चुनें.
-
स्ट्रीम शुरू करने से पहले, ऐडवांस सेटिंग पर क्लिक करके सेटिंग में बदलाव करें.
-
'ऐडवांस सेटिंग' टैब पर जाएं.
-
'लीडरबोर्ड में रैंक दिखाने की अनुमति दें' को टॉगल करें.
चैनल के मालिकाना हक के ट्रांसफ़र
अगर किसी चैनल का मालिकाना हक एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को ट्रांसफ़र किया जाता है, तो चैनल के लीडरबोर्ड की सेटिंग में कोई बदलाव नहीं होता. इसका मतलब है कि ऑप्ट-आउट करने की पिछली सेटिंग, नए मालिक के लिए भी लागू रहेंगी.
ट्रांसफ़र के बाद की गतिविधि मैनेज करना
अगर आपने पहले किसी चैनल का मालिकाना हक ट्रांसफ़र किया था, तो आपको मेरी गतिविधि सेक्शन में, वीडियो देखने के अपने निजी समय के दावे अब भी दिख सकते हैं.
- आपके पास मेरी गतिविधि सेक्शन में जाकर, इन दावों की एंट्री को कभी भी मिटाने का विकल्प होता है.
- इन एंट्री को मिटाने से, चैनल के लीडरबोर्ड पर पॉइंट या रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं होगा. ऐसा इसलिए, क्योंकि अब आपके पास चैनल का मालिकाना हक नहीं है.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
लीडरबोर्ड कितने समय तक दिखता है?
जब तक लाइव स्ट्रीम चलती है, तब तक लीडरबोर्ड दिखता है. स्ट्रीम खत्म होने के बाद भी, दर्शक उसे फिर से चलाकर लीडरबोर्ड देख सकते हैं.
एक्सपीरियंस पॉइंट (XP) से, क्या हासिल किया जा सकता है?
अगर लीडरबोर्ड के टॉप तीन प्रशंसकों में नाम आने पर मुझे बैज मिलता है, तो वह मेरे पास कब तक रहेगा?
बिना शुल्क या पैसे चुकाकर किए गए हर इंटरैक्शन से कितने पॉइंट मिलते हैं?
क्या इसकी कोई सीमा है कि लाइव चैट में मैसेज भेजने और सुपर चैट, सुपर स्टिकर्स या तोहफ़ों की मदद से इंटरैक्ट करने पर कितने पॉइंट मिल सकते हैं?
हां, इसकी सीमा तय है कि लाइव चैट में मैसेज भेजने से कितने पॉइंट मिल सकते हैं. दर्शकों के देश या इलाके के हिसाब से, रोज़ाना और हर हफ़्ते की जाने वाली खरीदारी की सीमा भी अलग-अलग होती है. आम तौर पर, हर दिन कुल 500 डॉलर और हर हफ़्ते कुल 2,000 डॉलर या इसके बराबर की स्थानीय मुद्रा खर्च करके, इन्हें खरीदा जा सकता है:
- Jewels की मदद से भेजे जाने वाले तोहफ़े (दर्शकों के पास, किसी भी समय ज़्यादा से ज़्यादा 30,000 Jewels हो सकते हैं)
- सुपर चैट
- सुपर स्टिकर्स