YouTube पर फटाफट चेकआउट करना

YouTube ऐप्लिकेशन में ही प्रॉडक्ट ब्राउज़ किए जा सकते हैं और खरीदे जा सकते हैं. YouTube पर प्रॉडक्ट खरीदने के बारे में ज़्यादा जानें.

किसी भी खरीदारी और उससे जुड़ी सभी गतिविधियों को मैनेज करने की पूरी ज़िम्मेदारी खुदरा दुकानदार की होगी. खुदरा दुकानदारों से की गई खरीदारी के लिए, YouTube किसी भी तरह से जवाबदेह या ज़िम्मेदार नहीं होगा.

ज़रूरी शर्तें

  • फ़िलहाल, यह सुविधा सिर्फ़ अमेरिका में रहने वाले उन कारोबारियों या कंपनियों के लिए उपलब्ध है जो Shopify का इस्तेमाल करती हैं. साथ ही, यह सुविधा सिर्फ़ YouTube ऐप्लिकेशन पर उपलब्ध है.

टैग किए गए प्रॉडक्ट खरीदना

आपको किसी वीडियो में टैग किए गए प्रॉडक्ट दिख सकते हैं. साथ ही, आपको किसी बाहरी ब्राउज़र पर रीडायरेक्ट किए बिना, उन्हें खरीदने का विकल्प भी मिल सकता है.

  1. वीडियो में टैग किए गए किसी प्रॉडक्ट पर टैप करें.
  2. आपको ऐप्लिकेशन में रहकर ही जिस प्रॉडक्ट की खरीदारी पूरी करनी है उस पर अभी खरीदें पर टैप करें.
    • अगर आपको खुदरा दुकानदार की वेबसाइट पर जाकर खरीदारी पूरी करनी है, तो देखें पर टैप करें.
  3. अभी खरीदें चुनने के बाद, अपनी पसंद के हिसाब से साइज़, रंग और संख्या जैसे विकल्प चुनें.
  4. जारी रखें पर टैप करें.
  5. क्रेडिट/डेबिट कार्ड की जानकारी डालें और चेकआउट करें.

अपनी खरीदारी मैनेज करना

खुदरा दुकानदार या शॉपिंग प्लैटफ़ॉर्म की मदद से खरीदारी को मैनेज करने के लिए, ऑर्डर का इतिहास देखें.

  1. YouTube ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. सबसे नीचे दाईं ओर, अपनी प्रोफ़ाइल पर टैप करें.
  3. सबसे ऊपर दाईं ओर, सेटिंग पर टैप करें.
  4. खरीदारी और सदस्यताएं इसके बाद YouTube पर खरीदे गए ऑर्डर पर टैप करें.
  5. आपको जिस ऑर्डर को मैनेज करना है उस पर जाकर, ऑर्डर देखें पर टैप करें.
  6. खुदरा दुकानदार वाले खाते में लॉग इन करने के बाद, सीधे तौर पर खुदरा दुकानदार की वेबसाइट से अपना ऑर्डर मैनेज किया जा सकता है.

अपने ऑर्डर के लिए सहायता पाना

ऑर्डर, सामान वापसी या रिफ़ंड से जुड़ी किसी भी मदद के लिए, सीधे खुदरा दुकानदार या ब्रैंड से संपर्क करें.

  1. YouTube ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. सबसे नीचे दाईं ओर, अपनी प्रोफ़ाइल पर टैप करें.
  3. सबसे ऊपर दाईं ओर, सेटिंग पर टैप करें.
  4. खरीदारी और सदस्यताएं इसके बाद YouTube पर खरीदे गए ऑर्डर पर टैप करें.
  5. आपको जिस ऑर्डर को मैनेज करना है उस पर जाकर, क्या आपको इस ऑर्डर से जुड़ी मदद चाहिए? <Retailer Name> से संपर्क करने का तरीका देखें पर टैप करें.
  6. अपने ऑर्डर के बारे में ज़्यादा जानकारी पाने के लिए, <Retailer Name> से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल देखें पर टैप करें. सेलर से ईमेल या फ़ोन पर भी संपर्क किया जा सकता है.
  7. अगर इस मामले में आपको और मदद चाहिए, तो सवाल सबमिट करें पर टैप करें, ताकि शॉपिंग प्लैटफ़ॉर्म, Cafe24 और Shopify से सीधे तौर पर संपर्क किया जा सके और मदद ली जा सके.

अहम जानकारी: इसके अलावा, सहायता पाने के लिए:

  • खुदरा दुकानदार की वेबसाइट पर जाकर, ऑर्डर के इतिहास वाले पेज पर ‘Need help with this order? See how to contact <retailer's name>’ सेक्शन में जाएं.
  • ऑर्डर की पुष्टि करने वाले ईमेल या KaKao पर मिली सूचना (सिर्फ़ दक्षिण कोरिया में) में, “Order details” पेज के लिंक पर क्लिक करें.

तकनीकी समस्याओं को हल करना

अगर आपको कार्ट में आइटम जोड़ने में समस्या आ रही है, तो समस्या हल करने के लिए ये सुझाव आज़माएं:

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मुझे अपने ऑर्डर से जुड़ी मदद कैसे मिल सकती है?

आपको हुई परेशानी के लिए हम माफ़ी चाहते हैं. आपने जिस खुदरा दुकानदार की वेबसाइट से ऑर्डर किया है उस पर आपको ऑर्डर से जुड़ी मदद मिल सकती है. वहां पर आपको ऑर्डर देखने, उसे रद्द करने, लौटाने या एक्सचेंज करने का विकल्प मिल सकता है.

कृपया सीधे तौर पर खुदरा दुकानदार से संपर्क करें. इसके लिए, ऑर्डर की पुष्टि करने वाले ईमेल या सूचना, ऑर्डर के इतिहास या उसकी वेबसाइट पर दी गई संपर्क जानकारी का इस्तेमाल करें. अपने ऑर्डर के लिए सहायता पाने का तरीका जानें.

अगर मैंने खुदरा दुकानदार से संपर्क किया है, लेकिन वह जवाब नहीं दे रहा है, तो मुझे क्या करना चाहिए?

हमें इस बात का अफ़सोस है कि आपका संपर्क खुदरा दुकानदार से नहीं हो पाया. मदद पाने के लिए, सीधे तौर पर शॉपिंग प्लैटफ़ॉर्म से संपर्क किया जा सकता है. दक्षिण कोरिया में किए गए ऑर्डर के लिए, सीधे Cafe24 से संपर्क करें. वहीं, अमेरिका में किए गए ऑर्डर के लिए, सीधे Shopify से संपर्क करें.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
8616712239856849892
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
59
false
false
false
false