YouTube पर, चैनल की पैसे चुकाकर ली जाने वाली सदस्यताएं उपहार में देना

चैनल की जिन सदस्यताओं को दर्शक या क्रिएटर्स, उपहार में देने के लिए खरीद सकते हैं उन्हें उपहार में मिलने वाली सदस्यताएं कहा जाता है. जिन लोगों को सदस्यताएं मिलती हैं वे एक महीने तक उसके फ़ायदों का आनंद ले पाते हैं. उपहार में सदस्यता पाने के लिए, यह ज़रूरी है कि दर्शक ने इसके लिए ऑप्ट-इन किया हो और चैनल की सामान्य सदस्यता ली हो. ऑप्ट-इन करने के बाद, आपको उपहार में ऐसे किसी भी चैनल की सदस्यता मिल सकती है जिसने उपहार देने की सुविधा चालू की हो. इसके लिए, यह भी ज़रूरी है कि आपने चैनल की सामान्य सदस्यता ली हो और हाल ही में उस पर कोई गतिविधि की हो.

ध्यान दें: अगर आपने पहले किसी खास चैनल की सदस्यता के लिए ही ऑप्ट-इन किया था, तो दूसरे चैनलों की सदस्यताएं उपहार में पाने के लिए, आपको सभी चैनलों के लिए ऑप्ट-इन करना होगा.

उपहार में दी जाने वाली सदस्यताएं खरीदने और पाने का तरीका

सदस्यता उपहार में देना

उपहार में दी जाने वाली सदस्यताएं, उस कीमत पर खरीदी जाती हैं जो ज़्यादा से ज़्यादा कीमत के आस-पास हो. यह कीमत पांच डॉलर तक या इसके बराबर होती है. उपहार में सदस्यता देने के लिए, आपको किसी ऐसे चैनल की लाइव स्ट्रीम या प्रीमियर देखना होगा जिस पर उपहार में सदस्यताएं देने की सुविधा चालू हो. अगर किसी चैनल के लिए उपहार में सदस्यता देने की सुविधा उपलब्ध है, तो लाइव स्ट्रीम या प्रीमियर के दौरान, अन्य लोगों को उसकी सदस्यताएं उपहार में दी जा सकती हैं:

  1. Android ऐप्लिकेशन पर YouTube में साइन इन करें.
  2. ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले उस चैनल पर जाएं जिसकी सदस्यताएं उपहार में देनी है.
  3. चैनल की लाइव स्ट्रीम या प्रीमियर में शामिल हों.
  4. लाइव चैट में, पर टैप करें.
  5. सदस्यता का उपहार पर टैप करें.
  6. जितने दर्शकों को उपहार में सदस्यता देनी है उनकी संख्या चुनें.
  7. पेमेंट पूरा करें.

उपहार में दी जाने वाली सदस्यताएं खरीदने के बाद, एक काउंटडाउन टिकर आपकी खरीदारी को कुछ समय के लिए लाइव चैट में हाइलाइट करेगा. यह समय, आपकी खरीदारी की रकम के हिसाब से तय होगा. क्रिएटर आपके उपहार का एलान करने से पहले, लाइव चैट या लाइव स्ट्रीम को बंद कर सकता है. हालांकि, उपहार अब भी उपलब्ध कराया जाएगा.

ध्यान दें: उपहार में दी गई सदस्यताओं की संख्या, आपके चैनल का नाम, और आपकी प्रोफ़ाइल फ़ोटो सभी को दिखती है. चैनल को यह जानकारी, YouTube Data API सेवा से भी मिल सकती है. साथ ही, चैनल इस जानकारी को तीसरे पक्ष की सेवाओं के साथ शेयर कर सकता है. सदस्यता की खरीदारी को तब पूरा माना जाएगा, जब YouTube किसी दर्शक को उपहार के तौर पर पहली सदस्यता देगा.

उपहार में मिलने वाली सदस्यताओं के लिए ऑप्ट-इन या ऑप्ट-आउट करना

उपहार में मिलने वाली सदस्यताओं के लिए ऑप्ट इन करने के लिए, आपको किसी YouTube चैनल से साइन इन करना होगा. यह चैनल, ब्रैंड खाता नहीं होना चाहिए. यहां देखें कि ब्रैंड खाते का इस्तेमाल तो नहीं किया जा रहा. फ़िलहाल, उन लोगों को उपहार में सदस्यताएं नहीं मिल सकतीं जिन्होंने पैसे चुकाकर चैनल की सदस्यता ली है.

लाइव चैट से ऑप्ट-इन करना

  1. उस चैनल की लाइव स्ट्रीम या प्रीमियर पर जाएं जो उपहार में सदस्यता देने की शर्तें पूरी करता है.
  2. लाइव चैट में:
    • उपहार पाने की अनुमति दें को चुनें या
    • पिन किए गए सदस्यता का उपहार को चुनें.
  3. “उपहार पाने की अनुमति दें” स्विच को चालू करके, पुष्टि करें कि आपको ऑप्ट इन करना है.

चैनल या वॉच पेज से ऑप्ट-इन करना

  1. उस चैनल के पेज या उस वीडियो के वॉच पेज पर जाएं जो उपहार में सदस्यता देने की शर्तें पूरी करता है.
  2. शामिल हों इसके बाद ज़्यादा इसके बाद ”उपहार की सेटिंग वाला पेज” पर टैप करें.
  3. “उपहार पाने की अनुमति दें” स्विच को चालू करके, पुष्टि करें कि आपको ऑप्ट इन करना है.
ध्यान दें: अगर आपको उपहार में मिलने वाली सदस्यता के लिए चुना गया है, तो आपके चैनल का नाम सभी को दिखेगा. चैनल को यह जानकारी, YouTube Data API सेवा से भी मिल सकती है. साथ ही, चैनल इस जानकारी को तीसरे पक्ष की सेवाओं के साथ शेयर कर सकता है.

उपहार में मिलने वाली सदस्यताओं के लिए ऑप्ट-आउट करना

किसी चैनल की सदस्यताओं को उपहार में पाने से, ऑप्ट-आउट करने के लिए:

  1. जिस चैनल या वॉच पेज पर सदस्यता लेने की सुविधा चालू है उस पर मौजूद 'शामिल हों' पर टैप करके, “उपहार की सेटिंग वाला पेज” खोलें.
  2. इसके बाद, “उपहार पाने की अनुमति दें” को बंद करें. अब आपको किसी भी चैनल से, उपहार में दी जाने वाली सदस्यताएं नहीं मिलेंगी.

सदस्यताएं उपहार में पाना

जब कोई क्रिएटर या दर्शक दूसरों को सदस्यताएं उपहार में देता है, तो इसकी सूचना लाइव चैट में दी जाती है. अगर आपको उपहार में मिलने वाली एक महीने की सदस्यता के लिए चुना गया है, तो लाइव चैट में इसकी सूचना दिखेगी. साथ ही, आपको एक ईमेल भेजा जाएगा.

उपहार में मिली सदस्यताओं को वापस नहीं किया जा सकता और न ही इनके बदले पैसे मिलते हैं. उपहार में मिली सदस्यताओं के सभी फ़ायदों का एक महीने तक इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके बाद, वे फ़ायदे खत्म हो जाते हैं.

पैसे चुकाकर ली गई सदस्यता के फ़ायदे देखने और उन्हें ऐक्सेस करने के लिए:

  • आपने पैसे चुकाकर जिस चैनल की सदस्यता ली है उस पर मौजूद, 'पैसे चुकाकर ली जाने वाली सदस्यताएं' टैब को चुनें या
  • उस चैनल के किसी भी वीडियो के पेज पर, फ़ायदे देखें को चुनें.

उपहार में मिलने वाली सदस्यताएं, अपने-आप रिन्यू नहीं होंगी. साथ ही, इनकी अवधि खत्म होने के बाद आपसे शुल्क नहीं लिया जाएगा. अगर आपको उपहार में मिली सदस्यता को उसकी अवधि के खत्म होने से पहले रद्द करना है, तो सहायता टीम से संपर्क करें. उपहार में मिली सदस्यता को रद्द करने पर उसका ऐक्सेस खत्म हो जाएगा.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
12588691735033440276
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
59
false
false
false
false