आपका कॉन्टेंट और तीसरे पक्ष की ट्रेनिंग

YouTube के लिए यह बेहद अहम है कि एआई को ज़िम्मेदारी के साथ तैयार किया जाए. इसके लिए वह पक्का करता है कि क्रिएटर्स और कॉपीराइट का अधिकार रखने वाले लोग या कंपनियां यह तय करें कि उनके कॉन्टेंट का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है. ऐसा हो सकता है कि कुछ क्रिएटर्स और कॉपीराइट का अधिकार रखने वाले लोग या कंपनियां, जनरेटिव एआई की नई टेक्नोलॉजी को बनाने में मदद करने के लिए एआई कंपनियों के साथ साझेदारी करना चाहें. 

अगर क्रिएटर्स और कॉपीराइट का अधिकार रखने वाले लोग या कंपनियां चाहें, तो वे एआई मॉडल की ट्रेनिंग के लिए, तीसरे पक्ष की उन कंपनियों को अपने YouTube वीडियो का इस्तेमाल करने की अनुमति दे सकती हैं जो एआई मॉडल तैयार करती हैं. इसके लिए, वे तीसरे पक्ष की ट्रेनिंग की सेटिंग चालू कर सकती हैं और यह चुन सकती हैं कि किन कंपनियों को अनुमति देनी है.

डिफ़ॉल्ट रूप से, तीसरे पक्ष की ट्रेनिंग की सेटिंग बंद रहती है. अगर आपको YouTube पर उपलब्ध अपने कॉन्टेंट को तीसरे पक्ष की ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं देनी है, तो आपको कुछ करने की ज़रूरत नहीं है. YouTube की सेवा की शर्तों के तहत, बिना अनुमति वाले कॉन्टेंट का इस्तेमाल करने पर पाबंदी है. जैसे, कॉन्टेंट को बिना अनुमति के डाउनलोड या स्क्रैप करना.

कॉन्टेंट से जुड़ी ज़रूरी शर्तें

कॉन्टेंट को तीसरे पक्ष की ट्रेनिंग के लिए तब मंज़ूरी दी जाती है, जब:

तीसरे पक्ष की ट्रेनिंग को अनुमति देने का क्या मतलब है

तीसरे पक्ष की ट्रेनिंग की सेटिंग चालू करने का मतलब है कि:

  • आपने तीसरे पक्ष की कंपनियों की सूची में से, किसी एक या सभी कंपनियों को अनुमति देने के लिए चुना है.
  • आपने तीसरे पक्ष की चुनिंदा कंपनियों को अपना कॉन्टेंट इस्तेमाल करने की अनुमति दी है और वे अपने एआई मॉडल को ट्रेन करने के लिए उसका इस्तेमाल कर पाएंगे. 
    • YouTube Studio का इस्तेमाल करने वाले क्रिएटर्स के लिए: आपके जिस कॉन्टेंट का इस्तेमाल किया जा सकता है उसमें आपके चैनल पर अपलोड किए गए वे सभी वीडियो शामिल हैं जो ज़रूरी शर्तें पूरी करते हैं.
    • YouTube Studio कॉन्टेंट मैनेजर का इस्तेमाल करने वाले, कॉपीराइट का अधिकार रखने वाले लोगों या कंपनियों के लिए: आपके जिस कॉन्टेंट का इस्तेमाल किया जा सकता है उसमें आपके दावे वाले वे सभी वीडियो शामिल हैं जो ज़रूरी शर्तें पूरी करते हैं. इसमें आपके लिंक किए गए चैनलों के वीडियो भी शामिल होते हैं. ज़्यादा जानें.
  • ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल किए जा सकने वाले वीडियो की जानकारी, वीडियो आईडी के ज़रिए सार्वजनिक इंटरफ़ेस (YouTube Data API) पर उपलब्ध होगी.
  • YouTube आपके वीडियो का ऐक्सेस तीसरे पक्ष की किसी कंपनी के साथ तब तक शेयर कर सकता है, जब तक आपने और कॉपीराइट का अधिकार रखने वाले अन्य लोगों या कंपनियों ने इसके लिए अनुमति दी हो.

तीसरे पक्ष की ट्रेनिंग की सेटिंग देखना और उनमें बदलाव करना

YouTube Studio का इस्तेमाल करना

चैनल के मालिक, YouTube Studio में चैनल की सेटिंग में जाकर, तीसरे पक्ष की ट्रेनिंग की सेटिंग को कभी भी देख सकते हैं और उनमें बदलाव कर सकते हैं.

YouTube Studio कॉन्टेंट मैनेजर का इस्तेमाल करना

एडमिन, YouTube Studio कॉन्टेंट मैनेजर में सेटिंग पेज पर जाकर, तीसरे पक्ष की ट्रेनिंग की सेटिंग को कभी भी देख सकते हैं और उनमें बदलाव कर सकते हैं.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अगर मुझे अपना फ़ैसला बदलना हो, तो क्या होगा?

इस सेटिंग को किसी भी समय चालू या बंद किया जा सकता है. आपके पास किसी भी समय यह तय करने का भी विकल्प होता है कि आपको तीसरे पक्ष की कौनसी कंपनियों को अनुमति देनी है.

ध्यान रखें कि सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध इंटरफ़ेस (YouTube Data API) में बदलावों को दिखने में सात दिन तक लग सकते हैं.

तीसरे पक्ष की कोई कंपनी मेरे कॉन्टेंट का इस्तेमाल कैसे करेगी?

तीसरे पक्ष को ट्रेनिंग के लिए अनुमति देने का मतलब है कि YouTube ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले आपके वीडियो को तीसरे पक्ष की किसी कंपनी के साथ शेयर कर सकता है, ताकि वह कंपनी अपने तैयार किए गए एआई मॉडल को ट्रेन कर सके.

ध्यान रखें कि आपकी अनुमति मिलने के बाद भी ज़रूरी नहीं है कि तीसरे पक्ष की कंपनियां आपके वीडियो का इस्तेमाल ट्रेनिंग देने के लिए करें.

ऐसा इसलिए, क्योंकि तीसरे पक्ष की कंपनियां YouTube/Google से अलग होती हैं और उनका कंट्रोल हमारे पास नहीं होता.

अगर मैंने “तीसरे पक्ष की सभी कंपनियों को अनुमति दें” विकल्प चुना, तो इसमें कौनसी कंपनियां शामिल होंगी?
"तीसरे पक्ष की सभी कंपनियों को अनुमति दें" विकल्प चुनने का मतलब है कि आपने तीसरे पक्ष की उन कंपनियों को भी अनुमति दी है जो सूची में शामिल नहीं हैं.
अगर आपको सूची में शामिल कंपनियों के अलावा, किसी अन्य कंपनी को अनुमति नहीं देनी है, तो “सिर्फ़ चुनिंदा कंपनियां” विकल्प को चुनें. इसके बाद, सूची में मौजूद हर कंपनी को चुनें.
तीसरे पक्ष की कंपनियों को सूची में कैसे शामिल किया जाता है?
सूची में शामिल होने के लिए, तीसरे पक्ष की वे कंपनियां आवेदन कर सकती हैं जो एआई मॉडल तैयार करती हैं और उन मॉडल को ट्रेन करने के लिए, YouTube क्रिएटर्स और कॉपीराइट का अधिकार रखने वाले अन्य लोगों या कंपनियों के साथ काम करना चाहती हैं.
अगर मैं एआई मॉडल को ट्रेन करने के लिए, तीसरे पक्ष की कंपनियों को अपना कॉन्टेंट इस्तेमाल करने की अनुमति दूं, तो क्या इससे मेरी कमाई होगी?
YouTube फ़िलहाल, क्रिएटर्स और कॉपीराइट का अधिकार रखने वाले लोगों के लिए तीसरे पक्ष की कंपनियों के साथ लेन-देन की सुविधा नहीं दे रहा है.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
8264186851063317335
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
59
false
false
false
false