वीडियो को हाइप करने की सुविधा की उपलब्धता, इससे जुड़ी ज़रूरी शर्तें, और नीतियां

अहम जानकारी: फ़िलहाल, यह सुविधा चुनिंदा देशों में ही उपलब्ध है.

हाइप की सुविधा, YouTube Partner Program में शामिल उन उभरते हुए क्रिएटर्स के लिए डिज़ाइन की गई है जिनके चैनल पर सदस्यों की संख्या 500 से 5,00,000 तक है. अगर आपके पास हाइप का ऐक्सेस नहीं है, तो इसका मतलब यह है कि आपके चैनल पर सदस्यों की संख्या तय सीमा से ज़्यादा हो गई है या आपका चैनल अब YPP में शामिल नहीं है.

आपके कॉन्टेंट में दिलचस्पी दिखाने के लिए, दर्शक आपके वीडियो को हाइप कर सकते हैं. इससे, नए दर्शकों को आपका चैनल ढूंढने में आसानी होगी. हाइप किए गए अपने वीडियो मैनेज करने का तरीका जानें.

हाइप की सुविधा कैसे काम करती है?

1. वीडियो अपलोड करें

वीडियो पब्लिश होने के शुरुआती सात दिनों तक, दर्शकों को वीडियो हाइप करने का विकल्प दिखेगा. जब किसी वीडियो को हाइप किया जाता है, तो उस पर हाइप पॉइंट तुरंत जोड़ दिए जाते हैं.

2. अपने प्रशंसकों को हाइप करने का मौका दें

हाइप की मदद से, दर्शक आपके हाल ही में अपलोड किए गए वीडियो को देख सकते हैं और दूसरों को यह वीडियो देखने के लिए प्रेरित कर सकते हैं. हर हफ़्ते सबसे ज़्यादा हाइप पॉइंट वाले वीडियो, देश के हिसाब से बनाए गए लीडरबोर्ड पर दिखते हैं. इस लीडरबोर्ड में, उस देश के दर्शकों के सबसे ज़्यादा हाइप किए गए वीडियो की रैंकिंग तय होती है.

3. प्रशंसकों के हाइप से, अब आपका वीडियो लीडरबोर्ड में शामिल हो जाएगा

सबसे ज़्यादा हाइप किए गए वीडियो, लीडरबोर्ड पर दिखाए जाते हैं. ये वीडियो शुरुआती सात दिनों तक YouTube के प्लैटफ़ॉर्म पर “हाइप किया गया” बैज के साथ हाइलाइट भी किए जा सकते हैं. जब प्रशंसक आपके वीडियो को हाइप करते हैं, तो वे अपने पोस्ट टैब और कम्यूनिटी टैब (अगर चालू हो) पर एक सार्वजनिक पोस्ट करते हैं. हाइप किए गए वीडियो के बारे में सार्वजनिक तौर पर पोस्ट शेयर करने से, आपके फ़ैन आपके चैनल को हाइलाइट कर सकते हैं. इससे नए दर्शकों को आपका चैनल ढूंढने में आसानी होगी. आपके दर्शक, पिछले सात दिनों में अपलोड किए गए किसी वीडियो को सीमित संख्या में ही हाइप कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें कोई शुल्क नहीं चुकाना पड़ता.

हाइप करने की सेटिंग मैनेज करना

फ़िलहाल, ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले क्रिएटर्स के लिए, हाइप करने की सुविधा डिफ़ॉल्ट रूप से चालू है. डेस्कटॉप सेटिंग के अलावा, सीधे YouTube Studio के मोबाइल ऐप्लिकेशन से भी इस सुविधा से ऑप्ट आउट किया जा सकता है. अपने चैनल के लिए हाइप की सुविधा बंद करने के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, हाइप किए गए वीडियो मैनेज करना लेख पढ़ें.

चैनलों और अलग-अलग वीडियो के लिए ज़रूरी शर्तें

चैनलों के लिए ज़रूरी शर्तें

  • यह सुविधा YouTube Partner Program में शामिल ऐसे चैनलों के लिए उपलब्ध है जिन पर सदस्यों की संख्या 500 से 5,00,000 तक हो.
  • आप ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, ब्राज़ील, बुल्गारिया, कनाडा, क्रोएशिया, साइप्रस, चेकिया, डेनमार्क, एस्टोनिया, फ़िनलैंड, फ़्रांस, जर्मनी, ग्रीस, हंगरी, भारत, इंडोनेशिया, आयरलैंड, इटली, जापान, कोरिया, लातविया, लिथुआनिया, लक्ज़मबर्ग, माल्टा, मेक्सिको, नीदरलैंड्स, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, स्पेन, स्वीडन, ताइवान, तुर्किये, यूनाइटेड किंगडम या अमेरिका में हों.

अलग-अलग वीडियो के लिए ज़रूरी शर्तें

हाइप की ज़रूरी शर्तें पूरी न करने वाले कॉन्टेंट में यह शामिल है. हालांकि, इसमें अन्य तरह का कॉन्टेंट भी शामिल हो सकता है:

उपलब्धता

वीडियो को बिना किसी शुल्क के हाइप करने की सुविधा इन देशों/इलाकों में उपलब्ध है.

  • ऑस्ट्रेलिया
  • ऑस्ट्रिया
  • बेल्जियम
  • ब्राज़ील
  • बुल्गारिया
  • कनाडा
  • क्रोएशिया
  • साइप्रस
  • चेकिया
  • डेनमार्क
  • एस्टोनिया
  • फ़िनलैंड
  • फ़्रांस
  • जर्मनी
  • ग्रीस
  • हंगरी
  • भारत
  • इंडोनेशिया
  • आयरलैंड
  • इटली
  • जापान
  • कोरिया
  • लातविया
  • लिथुआनिया
  • लक्ज़मबर्ग
  • माल्टा
  • मेक्सिको
  • नीदरलैंड्स
  • पोलैंड
  • पुर्तगाल
  • रोमानिया
  • स्लोवाकिया
  • स्लोवेनिया
  • स्पेन
  • स्वीडन
  • ताइवान
  • तुर्किये
  • यूनाइटेड किंगडम
  • अमेरिका
ध्यान दें: पैसे चुकाकर वीडियो को हाइप करने की सुविधा, फ़िलहाल ब्राज़ील और तुर्किये में टेस्ट की जा रही है.

हाइप की सुविधा से जुड़ी नीतियां

यह सुविधा पाने वाले क्रिएटर्स और एमसीएन के लिए, यहां दी गई शर्तों, दिशा-निर्देशों, और नीतियों को स्वीकार करना और इनका पालन करना ज़रूरी है:

अतिरिक्त जानकारी

हम वीडियो को हाइप करने के विकल्प को चरणों में लॉन्च कर रहे हैं. इस सुविधा को और बेहतर बनाया जा रहा है. हम चाहते हैं कि वीडियो को हाइप करने का विकल्प सिर्फ़ उसी वीडियो के लिए उपलब्ध हो जो सभी दर्शकों के लिए सही हो. हम अपनी नीतियों में ज़रूरत के हिसाब से बदलाव करने, चैनलों से हाइप करने का विकल्प हटाने, और हमारी नीतियों का उल्लंघन करने वाले कॉन्टेंट को लीडरबोर्ड से हटाने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
6829036901349221844
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
59
false
false
false
false