Player for Education का इस्तेमाल करना

अगर आपने शिक्षा देने वाले वीडियो या शॉर्ट वीडियो बनाए हैं, तो शिक्षा से जुड़े हमारे पार्टनर (जैसे, शिक्षक और स्कूल) आपके वीडियो को अपने लर्निंग मटीरियल में एम्बेड कर सकते हैं. जब ये पार्टनर आपके वीडियो को अपने लर्निंग मटीरियल में एम्बेड करते हैं या पहले से एम्बेड किया गया कोई वीडियो देखते हैं, तो हो सकता है कि वे Player for Education का इस्तेमाल कर रहे हों. Player for Education, एम्बेड किया गया एक प्लेयर है. इससे YouTube, शिक्षा से जुड़े टूल के ज़रिए बेहतर तरीके से वीडियो दिखा पाता है.

आपके वीडियो Player for Education में एम्बेड किए जा सकें, इसके लिए ज़रूरी है कि उन वीडियो के लिए, एम्बेड करने की सुविधा चालू हो. Player for Education में आपके वीडियो शामिल करने के लिए, यह ज़रूरी नहीं है कि आपको पेमेंट की शर्तें बताई जाएं या आपको उन्हें स्वीकार करना पड़े. अगर आपको अपने वीडियो Player for Education में इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं देनी है, तो वीडियो एम्बेड करने की सुविधा बंद कर दें.

शिक्षा से जुड़े कॉन्टेंट के ज़रिए कमाई करना

शिक्षा से जुड़े हमारे पार्टनर, YouTube से Player for Education का लाइसेंस लेने के लिए पैसे चुकाते हैं. यह प्लेयर, छात्र-छात्राओं के लिए निजता की सुरक्षा से जुड़े ज़्यादा विकल्प उपलब्ध कराता है. यह इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि छात्र-छात्राओं को वीडियो से पढ़ने के दौरान एक बेहतर अनुभव मिल पाए. Player for Education पर वीडियो में विज्ञापन नहीं दिखाए जाते हैं. हालांकि, वीडियो पर विज्ञापन न दिखने के बावजूद आपकी कमाई हो सकती है. यह कमाई, इस बात पर निर्भर करती है कि प्लेयर पर आपके वीडियो को लोगों ने कुल कितने समय तक देखा.

Player for Education से कमाई करने के लिए पेमेंट की शर्तें स्वीकार करने के बाद, इस पर चलाए जाने वाले अपने वीडियो से कमाई की जा सकती है. यह कमाई, इस बात पर निर्भर करती है कि प्लेयर पर हर महीने आपके वीडियो को लोगों ने कुल कितने समय तक देखा. ये पैसे उस लाइसेंस फ़ीस से आते हैं जो शिक्षा से जुड़े पार्टनर चुकाते हैं.

पेमेंट की शर्तें स्वीकार करना

Player for Education के ज़रिए कमाई करने से पहले, आपको पेमेंट की शर्तें स्वीकार करनी होंगी. अगर शिक्षा से जुड़े आपके कॉन्टेंट की मांग की जाती है, तो आपसे एक कानूनी समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा जाएगा.

  1. YouTube Studio में साइन इन करें.
  2. कमाई करें टैब को चुनें.
  3. कमाई करने के नए तरीके में जाकर, Player for Education को चुनें.
  4. इसके बाद, शुरू करें को चुनें और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.

ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले नए क्रिएटर्स को हर महीने कानूनी समझौते भेजे जाते हैं.

शर्तें स्वीकार करने पर, उन्हें आपके सभी चैनलों पर लागू कर दिया जाएगा. इसके बाद, Player for Education पर वीडियो देखने के कुल समय के हिसाब से आपकी कमाई होगी.

अपनी कमाई देखना

Player for Education पर वीडियो से हुई आपकी कमाई की जानकारी, AdSense खाते में दिखेगी और वहीं से आपको पेमेंट भी किया जाएगा. कमाई की जानकारी YouTube Analytics में भी देखी जा सकती है. Player for Education से हुई कमाई की जानकारी, महीने में एक बार अपडेट की जाएगी.

अपनी परफ़ॉर्मेंस देखना

Player for Education पर दिखाए गए अपने वीडियो की परफ़ॉर्मेंस देखने के लिए, Google Analytics में जाएं. इसमें आपको वीडियो पर मिले व्यू और उसे देखने के कुल समय की जानकारी भी मिलेगी.

  1. अपने कंप्यूटर पर, YouTube Studio में साइन इन करें.
  2. बाईं ओर दिए गए मेन्यू से, Analytics को चुनें.
  3. रिपोर्ट में जाकर, ऐडवांस मोड या और कॉन्टेंट देखें पर क्लिक करें.
  4. Player for Education के लिए, प्लेयर का टाइप वाला फ़िल्टर इस्तेमाल करें.
स्कूलों और अन्य शिक्षा संस्थानों में Player for Education का इस्तेमाल किया जा सके, इसके लिए एडमिन को यह पक्का करना होगा कि यह सुविधा ब्लॉक न की गई हो. इसके लिए, youtubeeducation.com को अनुमति वाली सूची में शामिल करें.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
12793593070236866208
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
59
false
false
false
false