Jewels खरीदने और तोहफ़े भेजने का तरीका
Jewels ऐसे वर्चुअल आइटम होते हैं जिन्हें YouTube के मोबाइल ऐप्लिकेशन से ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाली वर्टिकल लाइव स्ट्रीम के दौरान तोहफ़े देने के लिए खरीदा जा सकता है. तोहफ़े में वर्चुअल आइटम भेजकर, अपनी भावनाएं ज़ाहिर की जा सकती हैं, क्रिएटर्स की सराहना की जा सकती है, और अपने पसंदीदा क्रिएटर्स से जुड़ा जा सकता है.
ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाली वर्टिकल लाइव स्ट्रीम पर Jewels खरीदने के लिए, आपकी उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए. इसके लिए, यह भी ज़रूरी है कि आप जिस जगह पर हों वहां यह सुविधा उपलब्ध हो.
अपने पसंदीदा क्रिएटर्स को तोहफ़े भेजने के लिए, Jewels खरीदने का तरीका
Jewels की मदद से मिलने वाले तोहफ़े
Jewels खरीदने के बाद, आपके पास ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले क्रिएटर्स की वर्टिकल लाइव स्ट्रीम में तोहफ़े भेजने का विकल्प होता है. कोई तोहफ़ा भेजने पर, वह लाइव स्ट्रीम में सबसे ऊपर ओवरले के तौर पर दिखता है. इससे आपको अपने पसंदीदा क्रिएटर्स के कॉन्टेंट से सीधे इंटरैक्ट करने और साथ मिलकर मज़ेदार पल बिताने का मौका मिलता है.
कोई तोहफ़ा भेजने पर, लाइव स्ट्रीम में सभी को आपका उपयोगकर्ता नाम और प्रोफ़ाइल फ़ोटो दिख सकती है. ये दोनों चीज़ें, लाइव चैट और पिन किए गए मैसेज वाले स्पेस में भी दिख सकती हैं.
Jewels खरीदना
Android, iPhone, और iPad पर YouTube मोबाइल ऐप्लिकेशन में, Jewels खरीदे जा सकते हैं.
- वर्टिकल लाइव स्ट्रीम खोलने के लिए, YouTube मोबाइल ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करें.
- YouTube ऐप्लिकेशन पर लाइव स्ट्रीम या शॉर्ट वीडियो ब्राउज़ करते समय, आपको वर्टिकल फ़ॉर्मैट में लाइव स्ट्रीम दिख सकती हैं. इसका मतलब है कि रिकॉर्ड करते समय इन लाइव स्ट्रीम की लंबाई, इनकी चौड़ाई से ज़्यादा रखी गई है. अगर इस तरह की कोई लाइव स्ट्रीम मिलती है, तो उस पर टैप करके वर्टिकल लाइव फ़ीड में पहुंचा जा सकता है.
- वर्टिकल लाइव फ़ीड में जाने के लिए, शॉर्ट वीडियो पर रोकें पर टैप करें. इसके बाद, लाइव बटन पर टैप करें.
- वर्टिकल लाइव स्ट्रीम में जाकर, तोहफ़ा आइकॉन को चुनें. ध्यान दें, अगर क्रिएटर ने लाइव स्ट्रीम में तोहफ़े पाने की सुविधा चालू की होगी, तब ही आपको तोहफ़ा आइकॉन दिखेगा.
- तोहफ़े देखें और वह तोहफ़ा चुनें जो आपको भेजना हो.
- अगर आपके पास ज़रूरत के मुताबिक Jewels हैं, तो आपका चुना गया तोहफ़ा, क्रिएटर की लाइव स्ट्रीम पर दिखेगा.
- अगर तोहफ़ा खरीदते समय आपके पास ज़रूरत के मुताबिक Jewels नहीं होंगे, तो आपको Jewels का बंडल खरीदने के लिए कहा जाएगा.
- Jewels का बंडल चुनने के बाद, पेमेंट करने के लिए आगे बढ़ें. पेमेंट होने के बाद, वह तोहफ़ा चुनें जिसे आपको क्रिएटर की लाइव स्ट्रीम पर भेजना है.
-
Jewels का डिफ़ॉल्ट बंडल, आपके लिए सबसे किफ़ायती होगा. इसमें उतने Jewels होंगे कि आप वह तोहफ़ा खरीद सकें जो आपने लाइव स्ट्रीम पर भेजने के लिए चुना है.
-
उदाहरण: कोई दर्शक 1,000 Jewels की कीमत वाला तोहफ़ा रिडीम करने की कोशिश करता है, लेकिन उसके पास सिर्फ़ 500 Jewels हैं. ऐसा होने पर सिस्टम, डिफ़ॉल्ट बंडल के तौर पर “9.99 डॉलर में 700” को सेट करेगा, ताकि कम पड़ रहे (1,000-500) = 500 Jewels की समस्या दूर की जा सके.
-
यहां जाकर, बचे हुए Jewels की संख्या और खरीदारी का इतिहास देखा जा सकता है.
Jewels की कीमत और खरीदारी की सीमाएं
एक लाइव स्ट्रीम के दौरान कई बार Jewels खरीदे जा सकते हैं. हालांकि, इसे लेकर कुछ सीमाएं भी तय की गई हैं, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है. Jewels कभी खत्म नहीं होते. हालांकि, खाते के मिटने या बंद होने पर, खाते में उपलब्ध Jewels को इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा. साथ ही, इन्हें किसी नए खाते में भी ट्रांसफ़र नहीं किया जा सकेगा.
आपके देश या इलाके के हिसाब से, दिन और हफ़्ते में की जाने वाली खरीदारी की सीमा अलग-अलग हो सकती है. आम तौर पर इन्हें खरीदने में हर रोज़ 500 डॉलर और हर हफ़्ते 2,000 डॉलर (या इसके बराबर की स्थानीय मुद्रा) खर्च किए जा सकते हैं:
- Jewels (एक बार में ज़्यादा से ज़्यादा 30,000 Jewels खरीदे जा सकते हैं)
- सुपर चैट
- सुपर स्टिकर्स
- सुपर थैंक्स
हमारी सेवा की शर्तों के मुताबिक, हम कभी-कभी Jewels के प्रोग्राम की कुछ चीज़ों में बदलाव कर सकते हैं. जैसे, बंडल का साइज़, कीमतें, उपलब्ध तोहफ़े और कोई खास तोहफ़ा खरीदने के लिए ज़रूरी Jewels की संख्या.
Jewels के लिए चुकाए गए पैसों का रिफ़ंड पाना
Jewels के लिए चुकाए गए पैसों का रिफ़ंड नहीं मिलता है. अगर कभी Jewels प्रोग्राम को बंद करने या इसके काम करने के तरीके में बदलाव करने की वजह से, Jewels की उपलब्धता पर असर पड़ता है, तो कृपया हमारी सहायता टीम से संपर्क करें. अगर आपको Jewels या तोहफ़े भेजने की सुविधा को इस्तेमाल करने में समस्या आ रही है या पेमेंट को लेकर आपके सवाल हैं, तो भी हमसे संपर्क करें.
ज़्यादा जानकारी के लिए, YouTube की रिफ़ंड नीतियां देखें. अगर आपने किसी Android डिवाइस से साइन अप किया है, तो सहायता पाने के लिए Google Play की सहायता टीम से संपर्क करें. अगर आपने Apple से साइन अप किया है, तो आपको Apple की सहायता टीम से संपर्क करना होगा.