वीडियो हाइप करना

अहम जानकारी: फ़िलहाल यह सुविधा चुनिंदा देशों में ही उपलब्ध है.

YouTube Partner Program में शामिल, अपने उन पसंदीदा क्रिएटर्स के वीडियो हाइप करें जिनके चैनल पर सदस्यों की संख्या 500 से 5,00,000 तक है. इससे उन उभरते हुए क्रिएटर्स को ज़्यादा व्यू पाने और नए प्रशंसकों तक पहुंचने में मदद मिलेगी. एक हफ़्ते में, लंबी अवधि के नए वीडियो तीन बार हाइप किए जा सकते हैं. इसके लिए, आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा. किसी वीडियो को हाइप करने पर उसे पॉइंट मिलते हैं. YouTube किसी हाइप किए गए वीडियो को अपने-आप बोनस पॉइंट देता है. ये बोनस पॉइंट, चैनल के सदस्यों की संख्या के हिसाब से तय किए जाते हैं. किसी क्रिएटर के चैनल पर जितने कम सदस्य होंगे, हाइप किए गए उसके वीडियो पर उतने ही ज़्यादा बोनस पॉइंट दिए जाएंगे.

सबसे ज़्यादा पॉइंट पाने वाले वीडियो एक नए लीडरबोर्ड में जोड़े जाते हैं. इस लीडरबोर्ड में पिछले हफ़्ते सबसे ज़्यादा हाइप किए गए वीडियो शामिल किए जाते हैं. क्रिएटर के चैनल पर मौजूद सदस्यों की संख्या के आधार पर, बोनस पॉइंट दिए जाते हैं. इससे ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले हर क्रिएटर को लीडरबोर्ड में टॉप पर पहुंचने का मौका मिलता है. लीडरबोर्ड में, आपकी दिलचस्पी के हिसाब से वीडियो नहीं दिखाए जाते हैं. इसमें किसी देश के सभी दर्शकों को वीडियो की एक ही सूची दिखती है. इनमें ऐसे वीडियो दिखते हैं जिन्हें आपके आस-पास रहने वाले लोगों ने हाइप किया होता है.

सुविधा की उपलब्धता और ज़रूरी शर्तें

उपलब्धता

वीडियो को बिना किसी शुल्क के हाइप करने की सुविधा इन देशों/इलाकों में उपलब्ध है.

  • ऑस्ट्रेलिया

  • ऑस्ट्रिया

  • बेल्जियम

  • ब्राज़ील

  • बुल्गारिया

  • कनाडा

  • क्रोएशिया

  • साइप्रस

  • चेकिया

  • डेनमार्क

  • एस्टोनिया

  • फ़िनलैंड

  • फ़्रांस

  • जर्मनी

  • ग्रीस

  • हंगरी

  • भारत

  • इंडोनेशिया

  • आयरलैंड

  • इटली

  • जापान

  • कोरिया

  • लातविया

  • लिथुआनिया

  • लक्ज़मबर्ग

  • माल्टा

  • मेक्सिको

  • नीदरलैंड्स

  • पोलैंड

  • पुर्तगाल

  • रोमानिया

  • स्लोवाकिया

  • स्लोवेनिया

  • स्पेन

  • स्वीडन

  • ताइवान

  • तुर्किये

  • यूनाइटेड किंगडम

  • अमेरिका

ध्यान दें: पैसे चुकाकर वीडियो को हाइप करने की सुविधा, फ़िलहाल ब्राज़ील और तुर्किये में टेस्ट की जा रही है.

ज़रूरी शर्तें

लंबी अवधि के सिर्फ़ ऐसे वीडियो हाइप किए जा सकते हैं जो किसी चैनल पर पिछले सात दिनों के अंदर अपलोड किए गए हों. साथ ही, उस चैनल पर सदस्यों की संख्या 500 से 5,00,000 तक हो. यह ज़रूरी है कि सभी वीडियो, YouTube की सेवा की शर्तों और कम्यूनिटी दिशा-निर्देशों के मुताबिक हों.

वीडियो को बिना किसी शुल्क के हाइप करना

अगर आप किसी ऐसे देश में हैं जहां यह सुविधा उपलब्ध है, तो वीडियो को एक हफ़्ते में तीन बार हाइप किया जा सकता है. आप चाहें, तो एक ही वीडियो को तीन बार हाइप करें या फिर अलग-अलग वीडियो हाइप करें.

हर सोमवार की आधी रात में (स्थानीय समय के हिसाब से रात 12:00 बजे), वीडियो को हाइप करने के मौके रीफ़्रेश हो जाएंगे. उदाहरण के लिए, अगर आपने पिछले हफ़्ते रविवार की शाम तक वीडियो को सिर्फ़ दो बार हाइप किया है, तो सोमवार की आधी रात से आपके पास वीडियो को पूरे हफ़्ते तीन बार हाइप करने का विकल्प होगा.

हाइप करके बैज हासिल करना

किसी चैनल के लिए, कोई हाइप स्टार बैज तब मिल सकता है, जब आपने उस चैनल के वीडियो को किसी महीने में सबसे ज़्यादा बार हाइप किया हो. दर्शक, बैज की इमेज को सेव करके उसे शेयर कर सकते हैं. इसके अलावा, वे उसे दूसरे ऐप्लिकेशन पर भी शेयर कर सकते हैं या अपने चैनल पेज के पोस्ट टैब पर पोस्ट कर सकते हैं. YouTube पर बैज हासिल करने के बारे में ज़्यादा जाने.

पैसे चुकाकर हाइप करना

ध्यान दें: फ़िलहाल, यह सुविधा सिर्फ़ Android पर उपलब्ध है.

अगर आप किसी ऐसे देश से हैं जहां यह सुविधा उपलब्ध है, तो पैसे चुकाकर एक ही वीडियो को जितनी बार चाहें उतनी बार हाइप किया जा सकता है. हालांकि, आपके देश या इलाके के हिसाब से हर दिन और हफ़्ते के लिए, वीडियो हाइप की सुविधा इस्तेमाल करने के लिए पैसे खर्च करने की सीमा अलग-अलग हो सकती है.

वीडियो को हाइप करने के बाद शेयर करना

किसी वीडियो को हाइप करने पर, अब आसानी से अपने चैनल के पोस्ट टैब और कम्यूनिटी टैब (अगर चालू है) पर सार्वजनिक पोस्ट की जा सकती है. इससे, उभरते हुए क्रिएटर्स को हाइलाइट करने और उनकी पहुंच बढ़ाने में मदद मिलती है.

वीडियो हाइप करना

  1. YouTube का मोबाइल ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले किसी क्रिएटर का ऐसा वीडियो ढूंढें और देखें जिसे पिछले सात दिनों के अंदर अपलोड किया गया हो.
  3. टिप्पणी की झलक दिखाने वाले कैरसेल में तब तक बाईं ओर स्वाइप करें, जब तक वीडियो को हाइप करने का विकल्प न दिखे. इसके अलावा, पर टैप करें. इससे कैरसेल पर हाइप करने का विकल्प दिखेगा.
  4. हाइप करें  पर टैप करें.
  5. कार्ड पर, किसी वीडियो के लिए पॉइंट चुनें. किसी क्रिएटर के वीडियो को हाइप करने पर, YouTube उसके चैनल पर मौजूद सदस्यों की संख्या के आधार पर यह तय करता है कि उस वीडियो को कितने पॉइंट मिलेंगे.
    • वीडियो को बिना किसी शुल्क के हाइप करना: पॉइंट चुनें इसके बाद हाइप करें.
    • पैसे चुकाकर हाइप करना: पॉइंट चुनें इसके बाद हाइप करें इसके बाद खरीदें.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मैंने गलती से किसी वीडियो को हाइप कर दिया है. क्या उसे पहले जैसा किया जा सकता है?

फ़िलहाल, हाइप किए गए वीडियो को पहले जैसा नहीं किया जा सकता.

क्या क्रिएटर को पता चलेगा कि उसके वीडियो को किसने हाइप किया है?

नहीं, फ़िलहाल क्रिएटर्स के पास यह देखने का विकल्प नहीं है कि उसके वीडियो को किसने हाइप किया.

मुझे वीडियो को हाइप करने का विकल्प क्यों नहीं दिख रहा?

अगर आपको वीडियो को हाइप करने की सुविधा नहीं दिख रही, तो इसकी ये वजहें हो सकती हैं:

  • आपके पास यह सुविधा इस्तेमाल करने का विकल्प न हो, क्योंकि आप किसी ऐसे किसी देश/इलाके में हैं जहां यह सुविधा उपलब्ध नहीं है.
  • आपने लॉग इन न किया हो.
  • फ़ोन या टैबलेट पर, YouTube ऐप्लिकेशन का नया वर्शन इस्तेमाल न किया जा रहा हो.

क्या मुझे वे सभी वीडियो दिखेंगे जिन्हें मैंने हाइप किया है?

हाइप किए गए वीडियो का हफ़्ते भर का रीकैप तैयार होने पर, हम आपको इसकी सूचना भेजेंगे. सूचनाएं मैनेज करने का तरीका जानें.

बोनस पॉइंट की सुविधा उन क्रिएटर्स के लिए कैसे काम करती है जिनके चैनल पर कम सदस्य हैं?

अगर आपने उन क्रिएटर्स के वीडियो हाइप किए हैं जिनके चैनल की पहुंच कम है, तो उन्हें बोनस पॉइंट मिलेंगे. क्रिएटर के चैनल की पहुंच जितनी कम होगी, उसे उतने ज़्यादा बोनस पॉइंट मिलेंगे. इसका हिसाब, चैनल के सदस्यों की संख्या के आधार पर लगाया जाता है.
उदाहरण के लिए, अगर किसी चैनल पर 500 सदस्य हैं और उसके वीडियो को एक बार हाइप किया गया है, तो उसे 7,500 पॉइंट मिलेंगे. वहीं, अगर किसी चैनल पर 5,00,000 सदस्य हैं और उसके वीडियो को एक बार हाइप किया गया है, तो उसे 50 पॉइंट मिलेंगे. चैनल पर कम सदस्य होने की वजह से मिलने वाले बोनस से, अलग-अलग सदस्यता वाले सभी क्रिएटर्स को बराबर मौके मिलते हैं.

क्या पैसे चुकाकर वीडियो हाइप करने के बाद रिफ़ंड मिल सकता है?

यह आपकी मर्ज़ी है कि पैसे चुकाकर कोई वीडियो हाइप करना है या नहीं. इसलिए, हाइप करने के लिए किए गए पेमेंट रिफ़ंड नहीं किए जाते. इस बारे में ज़्यादा जानकारी पाने के लिए, YouTube की रिफ़ंड नीतियां देखें. अगर आपको पेमेंट करने के दौरान किसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है या इस बारे में कोई सवाल पूछना है, तो हमारी सहायता टीम से संपर्क करें. YouTube पर की जाने वाली हर गतिविधि की तरह, किसी वीडियो को हाइप करते समय भी आपको हमारे कम्यूनिटी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा.

क्या ब्रैंड खातों से वीडियो हाइप किए जा सकते हैं?

नहीं, दर्शक किसी ब्रैंड खाते का इस्तेमाल करके वीडियो हाइप नहीं कर सकते. हालांकि, किसी ब्रैंड खाते से पब्लिश किए गए वीडियो हाइप किए जा सकते हैं. इसके लिए, यह ज़रूरी है कि उस खाते से जुड़ा चैनल YouTube Partner Program में शामिल हो.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
Android iPhone और iPad

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
7568291117777331845
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
59
false
false
false
false