माता-पिता के लिए उपलब्ध टूल में जाकर, YouTube चैनल पर निगरानी में रखे गए किशोर के खाते से की गई गतिविधि देखी जा सकती है. साथ ही, ईमेल पर मिलने वाली सूचनाएं भी मैनेज की जा सकती हैं. ईमेल पर सूचनाएं पाने की सुविधा अपने-आप चालू हो जाती है, ताकि आपको अपने किशोर बच्चे की गतिविधियों और पसंद के बारे में अपडेट मिल सकें. हालांकि, इसे किसी भी समय बंद किया जा सकता है.
चैनल पर किशोर बच्चे की गतिविधि देखकर इनके बारे में जानकारी मिलती है:
- ऐसे चैनल जो किशोर ने बनाए हैं और जिन पर वह वीडियो अपलोड कर सकता है. माता-पिता इन चैनलों की अलग-अलग जानकारी देख सकते हैं. जैसे, प्रोफ़ाइल फ़ोटो, चैनल का बैनर, हैंडल, ब्यौरा, और चैनल के सदस्यों की संख्या.
- किशोर ने अपने चैनलों पर सार्वजनिक, निजी, और 'सबके लिए मौजूद नहीं' के तौर पर कितने वीडियो अपलोड किए हैं.
- किशोर ने अपने चैनलों पर कितनी लाइव स्ट्रीम की हैं.
- किशोर ने दूसरों के वीडियो पर कितनी टिप्पणियां की हैं.
- किशोर ने कितने चैनलों की सदस्यता ली है.
ध्यान दें: 12 साल से ज़्यादा उम्र के बच्चे भी माता-पिता के लिए उपलब्ध टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं. माता-पिता के लिए उपलब्ध टूल में, 12 साल से ज़्यादा उम्र के बच्चों के पास यह देखने का विकल्प होता है कि उनके माता-पिता के कौन-कौनसे खाते लिंक किए गए हैं. साथ ही, वे सूचनाएं पाने से जुड़ी सुविधा और निगरानी में रखने से जुड़ी सुविधा को चालू या बंद कर सकते हैं.
चैनल पर की गई अपने किशोर बच्चे की गतिविधि देखना
- अपने कंप्यूटर पर YouTube में साइन इन करें.
- अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो
पर क्लिक करें.
- सेटिंग
पर क्लिक करें.
- नीचे की ओर स्क्रोल करके माता-पिता के लिए टूल पर जाएं. इसके बाद, बच्चों की प्रोफ़ाइलें और किशोरों के लिए उपलब्ध सुविधाएं मैनेज करें पर क्लिक करें.
- अपने किशोर बच्चे की प्रोफ़ाइल चुनें.
- चैनल और गतिविधि पर क्लिक करें.
ईमेल पर मिलने वाली सूचनाओं को चालू या बंद करना
जब आपका किशोर बच्चा, नया वीडियो या शॉर्ट वीडियो अपलोड करने, लाइव स्ट्रीम शुरू करने या अपने वीडियो की निजता सेटिंग अपडेट करने जैसी अहम गतिविधियां पूरी कर लेगा, तब आपको सूचनाएं मिलेंगी.
- अपने कंप्यूटर पर YouTube में साइन इन करें.
- अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो
पर क्लिक करें.
- सेटिंग
पर क्लिक करें.
- नीचे की ओर स्क्रोल करके माता-पिता के लिए टूल पर जाएं. इसके बाद, अपने बच्चों के लिए सेटिंग मैनेज करें पर क्लिक करें.
- अपने किशोर बच्चे की प्रोफ़ाइल चुनें.
- सूचनाएं
पर क्लिक करें.
- ईमेल पाने की सुविधा को चालू या बंद करें.