वीडियो के लिए नोट लिखना

नोट लिखने की सुविधा सिर्फ़ अमेरिका में अंग्रेज़ी भाषा में उपलब्ध है. अगर आपने नोट लिखने से जुड़ी ज़रूरी शर्तें पूरी की हैं, तो इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको YouTube के मोबाइल ऐप्लिकेशन में साइन इन करना होगा.

अगर आपको लगता है कि वीडियो में साफ़ तौर पर जानकारी नहीं दी गई है या गलत जानकारी दी गई है, तो वीडियो के लिए नोट जोड़ा सकता है. नोट लिखने के बाद, आपको इसे सबमिट करने होगा. इसके बाद, अलग-अलग नज़रिया और अनुभव रखने वाले लोग, सबमिट किए गए नोट की समीक्षा करेंगे और उन्हें रेटिंग देंगे. अगर कई लोग आपके नोट को मददगार मानते हैं, तो उन्हें पब्लिश कर दिया जाएगा और ये वीडियो के नीचे दिखेंगे.

मोबाइल से साइन अप करने का तरीका

  1. मोबाइल के लिए उपलब्ध YouTube ऐप्लिकेशन में साइन इन करें.
  2. अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर टैप करें.
  3. सेटिंग पर टैप करें. इसके बाद, सामान्य पर टैप करें.
  4. साइन अप करने के लिए, दर्शकों को जानकारी दें पर टैप करें.

नोट लिखने का तरीका

  1. देखे जा रहे वीडियो के नीचे, नोट जोड़ें ''' पर टैप करें.
  2. लिखना शुरू करने के लिए, नोट जोड़ें को चुनें.
  3. टेक्स्ट बॉक्स में अपना नोट लिखें.
  4. अगर आप चाहें, तो टाइमस्टैंप में जाकर, वीडियो के उस हिस्से का टाइमस्टैंप जोड़ें जिसके बारे में आपके नोट में जानकारी दी गई है. टाइमस्टैंप जोड़ने के लिए टेक्स्ट बॉक्स में टाइप करें या वीडियो के जिस हिस्से के लिए नोट जोड़ना है उस पर जाकर को चुनें.
  5. इसके अलावा, आपके नोट में दी गई जानकारी की पुष्टि करने वाले सोर्स का लिंक भी जोड़ा जा सकता है. एक से ज़्यादा लिंक जोड़ने पर, आपको उन्हें कॉमा लगाकर अलग करना होगा.
  6. सबमिट करें को चुनें.
ज़रूरी जानकारी: अगर आपको नोट जोड़ने का विकल्प नहीं दिखता है, तो हो सकता है कि आपने अभी नोट लिखने की ज़रूरी शर्तें पूरी नहीं की हैं. यह विकल्प उन वीडियो पर उपलब्ध नहीं है जिनमें नाबालिगों को दिखाया गया हो. इसके अलावा, बच्चों के लिए बने या निजी के तौर पर सेट किए गए वीडियो पर भी यह विकल्प उपलब्ध नहीं है.

पब्लिश हुए नोट में आपकी पहचान ज़ाहिर नहीं की जाती. नोट में आपके चैनल का नाम नहीं दिखता.

नोट लिखने के बारे में सलाह

नोट हमेशा आपके अपने शब्दों में होना चाहिए. उसे किसी सोर्स से कॉपी न किया गया हो. साथ ही, उससे वीडियो के बारे में कोई जानकारी या मददगार कॉन्टेक्स्ट मिलता हो. मददगार नोट लिखने के लिए यहां दी गई सलाह अपनाएं:

  • नोट में किए गए दावों की जानकारी देने वाले सोर्स उपलब्ध कराएं.
  • आसानी से समझी जा सकने वाली भाषा का इस्तेमाल करें.
  • नोट में अपना पक्ष ज़ाहिर न करें और न ही किसी भी तरह की राय दें.
  • कोई ऐसी खास जानकारी या कॉन्टेक्स्ट दें जो वीडियो, ब्यौरे या टाइटल में पहले से न हो.
  • वीडियो या टाइटल में किए गए दावे पर ही बात करें. अगर हो सके, तो उस हिस्से का टाइमस्टैंप भी जोड़ें जहां दावे वाली बात की गई हो.
  • 600 या इससे कम वर्णों का इस्तेमाल करें.

नोट के उदाहरण

2:41: सील और सी लॉयन असल में एक-दूसरे से अलग होते हैं. सी लॉयन के कान के बाहरी हिस्से उभरे हुए होते हैं, जबकि सील के कान के बाहरी हिस्से नहीं होते, सिर्फ़ छेद होते हैं.

सोर्स: ​​https://www.britannica.com/story/whats-the-difference-between-seals-and-sea-lions

4:30: प्रज़ेंटर का कहना है कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की यात्रा के दौरान, उसे एक कैसोवेरी उड़ता हुआ दिखा. हालांकि, ऐसा मुमकिन नहीं है, क्योंकि कैसोवेरी उड़ने वाले पक्षी नहीं होते हैं.

सोर्स: https://www.britannica.com/animal/cassowary

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नोट लिखने की सुविधा कौन इस्तेमाल कर सकता है?

नोट लिखने की सुविधा इस्तेमाल करने के लिए, ज़रूरी है कि आपका YouTube चैनल ये शर्तें पूरी करता हो:

इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए, यह ज़रूरी है कि आप अमेरिका में हों और आपके खाते की डिफ़ॉल्ट भाषा अंग्रेज़ी हो.

ज़रूरी शर्तें पूरी करने वालों को इसे इस्तेमाल करने के लिए, YouTube मोबाइल ऐप्लिकेशन में साइन अप करना होगा.

मुझे वीडियो में नोट क्यों दिख रहे हैं, जबकि मेरे पास नोट लिखने की सुविधा का ऐक्सेस नहीं है?

नोट लिखने की सुविधा का ऐक्सेस न होने पर भी, वीडियो देखते समय आपको नोट दिख सकते हैं. ये नोट मोबाइल और कंप्यूटर, दोनों पर दिख सकते हैं. नोट से वीडियो का कॉन्टेक्स्ट जानने में मदद मिलती है और वीडियो देखने का अनुभव बेहतर होता है. साथ ही, YouTube पर मौजूद अलग-अलग तरह के कॉन्टेंट से जुड़ी अहम जानकारी मिलती है.

अगर आपको लगता है कि नोट में दी गई जानकारी गलत है, तो इसकी शिकायत करने या अपना सुझाव/राय देने के लिए:

  1. नोट के बगल में, ज़्यादा को चुनें.
  2. सुझाव/राय भेजें या शिकायत करें को चुनें.

नोट सबमिट करने के बाद क्या होता है?

अलग-अलग नज़रिए और अनुभव रखने वाले लोग आपके सबमिट किए गए नोट की समीक्षा करते हैं और उसे रेटिंग देते हैं. अगर वे उसे मददगार मानते हैं, तो हो सकता है कि उसे पब्लिश किया जाए और वह वीडियो के नीचे दिखे.
ध्यान दें: आपके लिखे गए हर नोट को पब्लिश नहीं किया जाएगा.

क्या अपने नोट की स्थिति देखी जा सकती है?

अगर आपका नोट पब्लिश किया जाता है, तो आपको इसकी सूचना दी जाएगी और वह वीडियो के नीचे दिखने लगेगा.

मैं किसी नोट को कैसे मिटाऊं?

आपके पास किसी भी समय अपने नोट को मिटाने का विकल्प होता है. भले ही, उसे पब्लिश किया जा चुका हो.
  1. YouTube ऐप्लिकेशन में, आप टैब पर टैप करें.
  2. सेटिंग पर टैप करें.
  3. YouTube में आपका डेटा इसके बाद YouTube देखने का अपना इतिहास मैनेज करें इसके बाद इंटरैक्शन इसके बाद संदर्भ के तौर पर नोट और रेटिंग पर टैप करें.
  4. अपने नोट के बगल में, मिटाएं पर टैप करें.

अपने कंप्यूटर के ज़रिए नोट मिटाने के लिए:

  1. YouTube पर, सबसे ऊपर दाएं कोने में मौजूद अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर टैप करें.
  2. YouTube में आपका डेटा इसके बाद YouTube देखने का अपना इतिहास मैनेज करें इसके बाद इंटरैक्शन इसके बाद संदर्भ के तौर पर नोट और रेटिंग पर टैप करें.
  3. अपने नोट के बगल में, मिटाएं को चुनें.

वीडियो पर जाकर भी किसी नोट को मिटाया जा सकता है. इसके लिए:

  1. नोट जोड़ें ''' को चुनें.
  2. आपको जो नोट मिटाना है उसके बगल में, ज़्यादा पर टैप करें.
  3. मिटाएं को चुनें.
आपके नोट को मिटने में कुछ घंटे लग सकते हैं.
मुझे कैसे पता चलेगा कि मुझे प्रोग्राम में शामिल कर लिया गया है?

अगर आपने साइन अप किया है, तो प्रोग्राम में शामिल किए जाने पर आपको एक सूचना मिलेगी. इसके बाद, नोट लिखने की सुविधा का इस्तेमाल किया जा सकता है.

अगर आपको प्रोग्राम में शामिल किया जा चुका है, लेकिन आपके पास नोट जोड़ने की सुविधा का ऐक्सेस नहीं है, तो देखें कि आपने उसी चैनल में लॉग इन किया हो जिसके पास इस सुविधा का ऐक्सेस है और जिसका नाम आपको मिले ईमेल में शामिल है.

नोट को रेटिंग कौन देता है?
तीसरे पक्ष के समीक्षक, नोट को रेटिंग देकर यह बताते हैं कि नोट कितने मददगार हैं. रेटिंग देने वाले लोग वही हैं जो YouTube के खोज नतीजों और सुझावों पर भी अपनी राय देते हैं.
यह कैसे पक्का किया जाता है कि पब्लिश किए गए नोट, ज़्यादा लोगों के लिए मददगार हैं?

रेटिंग देने वालों से पूछा जाता है कि उनके हिसाब से कोई नोट मददगार है या नहीं. इसमें इस बात का ध्यान रखा जाता है कि वह नोट भरोसेमंद सोर्स से लिया गया हो, निष्पक्ष हो, और बोलचाल की भाषा में लिखा गया हो.

किसी वीडियो के नीचे कोई नोट तब दिखेगा, जब समीक्षकों ने उसे मददगार माना हो. हमारे सिस्टम, पिछली रेटिंग को ध्यान में रखते हैं और ऐसे नोट की पहचान करते हैं जिन्हें पहले मददगार नहीं माना गया था, लेकिन अब माना गया है. ऐसे नोट जिन्हें अब मददगार माना गया है उन्हें पब्लिश किए जाने की संभावना ज़्यादा होती है.

सभी नोट, हमारे कम्यूनिटी दिशा-निर्देशों के मुताबिक होने चाहिए.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
8182301563139050427
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
59
false
false
false
false