YouTube Studio ऐप्लिकेशन में पेमेंट से जुड़ी गतिविधि देखना

क्या आपके मन में सवाल है कि आपको पेमेंट इसी महीने मिलेगा या अगले महीने? क्या AdSense for YouTube खाते का इस्तेमाल किए बिना, आपको यह जानना है कि आपका चैनल पेमेंट थ्रेशोल्ड (पेमेंट पाने के लिए ज़रूरी कमाई) के कितने करीब है? कमाई करने वाले जिन क्रिएटर्स के AdSense for YouTube खाते से सिर्फ़ एक चैनल लिंक है वे YouTube Studio के मोबाइल ऐप्लिकेशन में, पेमेंट से जुड़ी गतिविधि देख सकते हैं.

YouTube Studio के मोबाइल ऐप्लिकेशन में, इन विषयों के बारे में आसानी से जानकारी मिल सकती है:

  • कितनी कमाई हो रही है
  • आपकी कमाई में किए गए अडजस्टमेंट
  • अगले पेमेंट तक पहुंचने के लिए, अब तक कितनी कमाई हुई है
  • पिछले 12 महीनों के आपके पेमेंट का इतिहास. इसमें यह जानकारी होती है: आपको पिछली बार किस तारीख को पेमेंट किया गया, कितने पैसे दिए गए, और पेमेंट का ब्रेकडाउन क्या था.

ऐप्लिकेशन में, आपके पास पेमेंट पाने के तरीके और AdSense for YouTube से मिलने वाले पेमेंट की समयावधि के काम करने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, संसाधन देखने का विकल्प भी है.

पेमेंट से जुड़ी गतिविधि देखना

पेमेंट से जुड़ी गतिविधि देखने के लिए:

  1. YouTube Studio ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. सबसे नीचे मौजूद मेन्यू में, कमाई करें पर टैप करें.
  3. "क्रिएटर्स के लिए सहायता और टूल" में जाकर, पेमेंट से जुड़ी आपकी गतिविधि पर टैप करें.

अपने दूसरे चैनलों के लिए, पेमेंट से जुड़ी गतिविधि देखना

पेमेंट से जुड़ी गतिविधि में जाकर, “दूसरे चैनल” में अपने AdSense खाते से लिंक किए गए दूसरे सभी चैनल देखे जा सकते हैं. आपको उस चैनल के लिए पेमेंट से जुड़ी गतिविधि का ब्यौरा दिखेगा जिसमें आपने लॉग इन किया है. साथ ही, आपको दूसरे सभी चैनलों के लिए पेमेंट से जुड़ी गतिविधि का कुल ब्यौरा दिखेगा.

किसी खास चैनल के पेमेंट की गतिविधि की जानकारी देखने के लिए, आपको सीधे उस चैनल के YouTube Studio ऐप्लिकेशन में लॉग इन करना होगा. "दूसरे चैनल" सेक्शन में, पेमेंट की गतिविधि की जानकारी नहीं दिखती.

ध्यान दें: कृपया पक्का करें कि एक ही ईमेल पते को, एक ही AdSense खाते से लिंक किए गए सभी चैनलों के लिए, मालिक, मैनेजर या एडिटर की भूमिका दी गई हो. अगर ये भूमिकाएं अलग-अलग ईमेल खातों में दी गई हैं, तो इस सुविधा का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा. चैनल ऐक्सेस करने की अनुमतियों या ब्रैंड खाते की सेटिंग में जाकर, अपनी भूमिका की समीक्षा की जा सकती है और उसे अपडेट किया जा सकता है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मुझे एक ही AdSense खाते से जुड़े सभी चैनलों के लिए, पेमेंट से जुड़ी गतिविधि क्यों नहीं दिख रही है?

अपने पेमेंट देखने के लिए, आपको उस ईमेल पते का इस्तेमाल करना होगा जिसे एक ही AdSense खाते से जुड़े सभी चैनलों के लिए, मालिक, मैनेजर या एडिटर की भूमिका दी गई हो.

YouTube Studio में रेवेन्यू देखना भी, आपकी दी गई अनुमतियों पर निर्भर करती है. आपको जिस भी चैनल का रेवेन्यू देखना है, उसके लिए अनुमति लेगी होगी.

चैनल ऐक्सेस करने की अनुमतियों या ब्रैंड खाते की सेटिंग में जाकर, अपनी भूमिका की समीक्षा की जा सकती है और उसे अपडेट किया जा सकता है.

मेरी अनुमानित आमदनी और मुझे मिलने वाले कुल पेमेंट में अंतर क्यों है?

आपको मिलने वाले कुल पेमेंट के तय होने तक, आपकी अनुमानित आमदनी में कुछ बदलाव हो सकते हैं. इसमें इन बदलावों के अलावा और भी चीज़ें शामिल हो सकती हैं:

इसका मतलब है कि आपकी अनुमानित आमदनी और आपको मिलने वाले कुल पेमेंट में अंतर हो सकता है.

इस महीने के लिए मिला पेमेंट, इस महीने हुई कुल कमाई से अलग क्यों है?

ध्यान रखें कि AdSense for YouTube का पेमेंट साइकल एक महीने का होता है. इसका मतलब है कि किसी महीने में हुई कमाई, उसके अगले महीने तय होगी और उसी महीने पेमेंट किया जाएगा. हालांकि, इसके लिए ज़रूरी है कि कमाई पेमेंट थ्रेशोल्ड तक हो और आपके खाते पर कोई रोक न लगी हो.
कमाई दिखाने वाले प्रोग्रेस बार से पता चलता है कि मौजूदा महीने में कितनी कमाई हुई है और वह पेमेंट थ्रेशोल्ड तक पहुंचने के कितने करीब है.
उदाहरण के लिए, मान लीजिए कि आपके खाते के लिए पेमेंट थ्रेशोल्ड 100 डॉलर पर सेट किया गया है. अगर जनवरी में आपका बैलेंस 100 डॉलर हो जाता है और आपके खाते पर कोई रोक नहीं लगी है, तो हम फ़रवरी के आखिर में आपको इसका पेमेंट कर देंगे. इसका मतलब है कि फ़रवरी में मिला पेमेंट, जनवरी में हुई कमाई का है. फ़रवरी में हुई कमाई की जानकारी प्रोग्रेस बार में दिखाई जाती है, ताकि यह पता चल सके कि आपका बैलेंस, पेमेंट थ्रेशोल्ड तक पहुंचने के कितने करीब है.

मेरे पेमेंट थ्रेशोल्ड तक न पहुंचने पर क्या होगा?

अगर आपकी कमाई, महीने के आखिर तक पेमेंट थ्रेशोल्ड तक नहीं पहुंचती है, तो उसे अगले महीने की कमाई में जोड़ दिया जाएगा. आपकी कमाई तब तक जोड़ी जाती रहेगी, जब तक वह पेमेंट थ्रेशोल्ड तक न पहुंच जाए. कमाई दिखाने वाले प्रोग्रेस बार में यह देखा जा सकता है कि आपकी कमाई, पेमेंट थ्रेशोल्ड तक पहुंचने के कितने करीब है.

YouTube Analytics और YouTube Studio, दोनों में मेरी कमाई का डेटा अलग-अलग क्यों है?

YouTube Studio और YouTube Analytics में दिखने वाली कमाई में अंतर हो सकता है. इसकी कई वजहें हो सकती हैं. जैसे:
  • डेटा दिखने में लगने वाला समय
  • पिछले महीनों की कुल कमाई
जिन क्रिएटर्स को डॉलर में पेमेंट नहीं किया जाता उन्हें मिलने वाले पेमेंट में अंतर देखने को मिल सकता है. इसकी वजह यह है कि जब मुद्रा का कन्वर्ज़न रेट लागू किया जाता है, तब कमाई में अंतर आ सकता है.

AdSense for YouTube खाता बदलने पर, पेमेंट से जुड़ी मेरी गतिविधि पर क्या फ़र्क़ पड़ेगा?

अपना AdSense for YouTube खाता बदलने पर, पेमेंट से जुड़ी गतिविधि अपडेट हो जाएगी और नया AdSense for YouTube खाता दिखने लगेगा. इस बदलाव में, उस मुद्रा के लिए अपडेट भी शामिल होंगे जिसमें आपको पेमेंट चाहिए.

अपना AdSense for YouTube खाता बदलते समय इन बातों का ध्यान रखें:

  • YouTube Studio ऐप्लिकेशन में, पेमेंट का पुराना डेटा उपलब्ध नहीं होगा.
  • जिन पेमेंट के लिए मंज़ूरी मिलना बाकी है उन्हें आपके पुराने AdSense for YouTube खाते से प्रोसेस किया जाएगा और उसी के मुताबिक आपको पेमेंट किया जाएगा. आगे होने वाले पेमेंट, आपके नए AdSense for YouTube खाते से प्रोसेस किए जाएंगे.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
Android iPhone और iPad

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
5935274825102284075
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
59
false
false
false
false