अपने AdSense for YouTube खाते में कुछ समय के लिए पेमेंट पर लगी रोक हटाना

आपके AdSense for YouTube खाते में कुछ समय के लिए पेमेंट पर रोक लगने से आपको परेशानी हो सकती है. ऐसा इसलिए, क्योंकि इससे आपको अपनी कमाई का पेमेंट नहीं मिल पाता है. इस लेख में, YouTube से होने वाली आपकी कमाई पर रोक लगने की आम वजहें बताई गई हैं. साथ ही, इन समस्याओं को हल करने का तरीका बताया गया है.

हम आपके AdSense for YouTube खाते में, कुछ समय के लिए पेमेंट पर इन वजहों से रोक लगा सकते हैं:

पेमेंट से पहले की जाने वाली पुष्टि के लिए

टैक्स की पुष्टि के लिए

Tax

पहचान की पुष्टि के लिए

Identity

पेमेंट की पुष्टि के लिए

Payments

पेमेंट से पहले की जाने वाली पुष्टि के लिए

Policy

सुरक्षा के लिए

सुरक्षा

Tax टैक्स की पुष्टि के लिए

वजह क्या जांच करनी है पेमेंट पर लगी रोक को कैसे हटाएं
आपने टैक्स की अपनी जानकारी सबमिट नहीं की है.

क्या आपने टैक्स की अपनी जानकारी सबमिट कर दी है? YouTube पर कमाई करने वाले सभी क्रिएटर्स के लिए, टैक्स की जानकारी सबमिट करना ज़रूरी है. इस बात से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता कि वे कहां रहते हैं.

अगर आपने टैक्स की अपनी जानकारी पहले सबमिट कर दी है, तो क्या आपने हाल ही में उसकी दोबारा जांच की है?

टैक्स की अपनी जानकारी सबमिट करें.

टैक्स की सबमिट की गई जानकारी को ध्यान से देखें. साथ ही, दोबारा देख लें कि क्या आपके टैक्स फ़ॉर्म को स्वीकार कर लिया गया है.

Identity पहचान की पुष्टि के लिए

वजह क्या जांच करनी है पेमेंट पर लगी रोक को कैसे हटाएं
आपने अपनी पहचान की पुष्टि नहीं की है. क्या आपने ज़रूरी दस्तावेज़ सबमिट कर दिए हैं? अपनी पहचान की पुष्टि करें.
आपने पेमेंट के पते की पुष्टि नहीं की है. क्या आपको डाक से व्यक्तिगत पहचान संख्या (पिन) मिली है? पेमेंट के पते की पुष्टि करने के लिए अपना पिन डालें.

Payments पेमेंट की पुष्टि के लिए

वजह क्या जांच करनी है पेमेंट पर लगी रोक को कैसे हटाएं
आपने पेमेंट का तरीका सेट अप नहीं किया है. क्या आपकी कमाई, पेमेंट का तरीका चुनने के लिए ज़रूरी आमदनी तक पहुंच गई है? पेमेंट का तरीका सेट अप करें.
आपने सेल्फ़-होल्ड की सेटिंग बंद नहीं की है. क्या आपने AdSense for YouTube खाते से पेमेंट पाने पर रोक लगाई है? पेमेंट पाने की सुविधा फिर से शुरू करने के लिए, सेल्फ़-होल्ड की सेटिंग बंद करें.

पेमेंट से जुड़ी अन्य समस्याओं की वजह से भी, हम आपके खाते में कुछ समय के लिए पेमेंट पर रोक लगा सकते हैं. रोक लगने पर, आपको पेमेंट पेज पर एक सूचना दिखेगी. रोक को हटाने और पेमेंट पाने का तरीका जानने के लिए उस सूचना पर क्लिक करें.

Policy पेमेंट से पहले की जाने वाली पुष्टि के लिए

वजह क्या जांच करनी है पेमेंट पर लगी रोक को कैसे हटाएं

आपके खाते पर, पेमेंट से पहले पुष्टि के लिए रोक लगाई गई है.

पेमेंट पाने से पहले आपको अपनी पहचान की पुष्टि करने के लिए, हमारी Payments टीम के साथ कुछ जानकारी शेयर करनी होगी.

क्या आपको अपने Google पेमेंट्स सेंटर पर कोई सूचना दिख रही है?

क्या Google Payments टीम से ईमेल पर कोई ऐसा अनुरोध मिला था जिसमें आपको अपनी निजी जानकारी की पुष्टि करने के लिए कहा गया हो?

अपने Google पेमेंट्स सेंटर पर जाएं. इसके बाद, पेमेंट पर लगी रोक को हटाने का तरीका जानने के लिए, दिखाई गई सूचना पर क्लिक करें.

अगर आपको Google Payments टीम से कोई ईमेल मिला है, तो मांगी गई जानकारी के साथ पांच कामकाजी दिनों के अंदर जवाब दें.

हम आपके खाते की समीक्षा कर रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह, AdSense program की नीतियों और AdSense for YouTube के नियमों और शर्तों या AdSense के नियमों और शर्तों (जो भी लागू हो) के मुताबिक है या नहीं.

हम नीति का पालन करने और अमान्य गतिविधि रोकने के लिए, सभी खातों पर निगरानी रखते हैं. आपके खाते की जांच के दौरान, हम कभी-कभी आपके पेमेंट कुछ समय के लिए रोक सकते हैं.

क्या AdSense for YouTube में, आपके पेमेंट पेज पर कोई सूचना दिख रही है? आपको कोई कार्रवाई करने की ज़रूरत नहीं है. अगर आपका खाता हमारी नीतियों का पालन करता है और आपका ट्रैफ़िक मान्य है, तो जांच खत्म होने के बाद यह रोक अपने-आप हट जाएगी.

सुरक्षा सुरक्षा के लिए

वजह क्या जांच करनी है पेमेंट पर लगी रोक को कैसे हटाएं

आपके खाते पर, सुरक्षा के लिए पेमेंट पर रोक लगाई गई है.

अगर YouTube ने आपके कुछ पेआउट या सभी पेआउट पर रोक लगाई है, तो आपको पेआउट तब तक नहीं मिलेंगे, जब तक Google आपके खाते की जांच पूरी नहीं कर लेता और आपके पेआउट जारी नहीं कर देता.

आपके खाते पर कुछ समय के लिए रोक लगाने और समीक्षा पूरी हो जाने पर, Google Payments की टीम आपको ईमेल से इसकी सूचना देगी.

इस समीक्षा के दौरान, पेआउट को 35 दिनों तक रोका जा सकता है. ज़्यादा जानें.

इस दौरान आपको कुछ करने की ज़रूरत नहीं है. अगर Google Payments को ज़्यादा जानकारी की ज़रूरत होगी, तो आपसे पुष्टि करने के लिए कहा जा सकता है.

जब Google आपके पेमेंट्स खाते की जांच पूरी कर लेगा, तो आपको पेआउट का बकाया पेमेंट, पांच से सात दिनों के अंदर या पेमेंट की अगली तय तारीख तक मिल जाएगा.

अगर आपके खाते में कुछ समय के लिए पेमेंट पर रोक लगी है, तो इसे तब तक नहीं हटाया जाएगा, जब तक इससे जुड़ी समस्या को हल नहीं कर लिया जाता. अगर समस्या हल करने के बाद भी रोक जारी रहती है, तो सहायता पाने के लिए हमसे संपर्क करें.

कुछ समय के लिए पेमेंट पर रोक लगने की अन्य वजहें

कुछ मामलों में, ऐसा हो सकता है कि हम निजी जानकारी मांगने के लिए आपसे संपर्क करें. उदाहरण के लिए, ऐसा तब हो सकता है, जब Google Payments टीम को आपकी पहचान की पुष्टि करने के लिए आपकी जानकारी की ज़रूरत हो. ऐसे में, हम आपके AdSense for YouTube खाते पर तब तक के लिए रोक लगा देंगे, जब तक आपकी जानकारी की पुष्टि नहीं हो जाती.

अगर इस तरह की समस्या की वजह से, आपके खाते में कुछ समय के लिए पेमेंट पर रोक लगाई गई है, तो:

  • हम आपके उस ईमेल पते पर ईमेल भेजेंगे जो आपने AdSense for YouTube खाते के "पेमेंट > सेटिंग" सेक्शन में सेव किया है. यह ईमेल Payments टीम भेजेगी. इसे Google के किसी दूसरे ईमेल पते से भेजा जाएगा. इसमें हम आपसे कुछ निजी जानकारी देने के लिए कहेंगे.
  • आपके AdSense for YouTube खाते में रेड अलर्ट दिखेगा. इसमें बताया जाएगा कि आपके खाते में, कुछ समय के लिए पेमेंट पर रोक लगाई गई है.
  • आपको "लेन-देन" पेज पर यह जानकारी दिखेगी कि आपका पेमेंट जारी कर दिया गया है, लेकिन आपके खाते में कुछ समय के लिए पेमेंट पर रोक भी लगी है.

अगर मेरे खाते में कुछ समय के लिए पेमेंट पर रोक लगा दी गई है, तो ऐसे में मुझे क्या करना चाहिए? मैं इस समस्या को कैसे हल करूं?

जब तक आपको Google Payments टीम, Google के किसी दूसरे ईमेल पते से कोई ईमेल नहीं भेजती, तब तक आपको कुछ भी करने की ज़रूरत नहीं है.

अगर आपको अपने खाते में पेमेंट पर रोक लगने का रेड अलर्ट दिखे, लेकिन Google Payments टीम से इस बारे में कोई ईमेल न मिला हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें. इसके लिए, सूचना में दिए गए बटन पर क्लिक करें.

अगर आपको Google Payments टीम, Google के किसी दूसरे ईमेल पते से ईमेल भेजती है और उसमें निजी जानकारी की पुष्टि करने के लिए कहा गया है, तो कृपया ये काम करें:

  1. सीधे ईमेल का जवाब दें.
  2. पांच कामकाजी दिनों के अंदर सारी ज़रूरी जानकारी दें. कुछ मामलों में, आपको अपने दस्तावेज़ों की कॉपी भी अटैच करनी होगी.

ध्यान दें, जब तक मांगी गई जानकारी सबमिट नहीं की जाती, तब तक हम आपको पेमेंट नहीं भेज पाएंगे.

मुझसे यह जानकारी क्यों मांगी गई है?

कभी-कभी Google के बैंक (या कोई मध्यस्थ बैंक) को AdSense for YouTube से जुड़े पेमेंट को प्रोसेस करने के लिए आपकी निजी जानकारी की पुष्टि करने की ज़रूरत होती है. Google, क्रिएटर के जन्म की तारीख, राष्ट्रीयता वगैरह की जानकारी सेव नहीं करता. इसलिए, अगर आपके पेमेंट को प्रोसेस करने से पहले किसी बैंक को इस जानकारी की पुष्टि करनी होगी, तो हम आपसे संपर्क करेंगे.

यह ज़रूरी नहीं है कि हर क्रिएटर के पेमेंट पर इस तरह से रोक लगे. जिन देशों या इलाकों में धोखाधड़ी के ज़्यादा मामले सामने आते हैं वहां पेमेंट पर इस तरह से रोक लगना काफ़ी आम है.

मुझे कौनसी जानकारी शेयर करनी होगी?

पुष्टि करने के लिए, हम यहां दिए गए किसी एक या सभी विषयों के बारे में जानकारी मांग सकते हैं:

  • आपके जन्म की तारीख
  • आपके जन्म का देश
  • आपके खाते में पेमेंट पाने वाले का पूरा नाम
  • आपका पता
  • आपकी राष्ट्रीयता
  • आपका पासपोर्ट नंबर
  • आपका नैशनल आइडेंटिटी नंबर

हम इनमें से किसी एक या सभी दस्तावेज़ों की कॉपी मांग सकते हैं:

  • आपका पासपोर्ट या कोई दूसरा सरकारी आईडी
  • पते का सबूत. जैसे, बिजली, पानी जैसी सुविधाओं के बिल, बैंक स्टेटमेंट वगैरह

निजी जानकारी देने के बाद क्या होगा?

मांगी गई जानकारी शेयर करने और उसकी पुष्टि हो जाने के बाद, जानकारी मांगने वाला बैंक आपके पेमेंट को प्रोसेस करेगा. इसके बाद, हम पेमेंट पर लगी रोक हटा देंगे.

क्या मेरी निजी जानकारी शेयर की जा रही है?

पेमेंट प्रोसेस करने के लिए, आपकी सबमिट की गई जानकारी किसी तीसरे पक्ष (हमारे बैंक या मध्यस्थ बैंक) के साथ शेयर की जा सकती है. ज़रूरी जानकारी के साथ ईमेल का जवाब देने का मतलब है कि आपने किसी तीसरे पक्ष (हमारे बैंक या मध्यस्थ बैंक) के साथ यह जानकारी शेयर करने की सहमति दी है. हमारी निजता नीतियों के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, कृपया Google की निजता नीति देखें.

हमेशा ध्यान रखें:

  • आपको हमारा ईमेल हमेशा Google के किसी आधिकारिक ईमेल पते से भेजा जाएगा. उदाहरण के लिए, account-compliance@google.com. यह ईमेल, paymentsgoogle@gmail.com जैसे किसी ईमेल पते से नहीं मिलेगा.
  • हम आपसे कभी भी आपके बैंक खाते की जानकारी नहीं मांगेंगे. इसलिए, कृपया इस तरह की धोखाधड़ी करने वाले ईमेल से सावधान रहें.

पेमेंट पर रोक लगने की समस्या से बचने के बारे में सलाह

  • AdSense for YouTube खाता बनाते ही, टैक्स की अपनी जानकारी सबमिट करें और हर साल अपनी जानकारी की समीक्षा करें.
  • अपने खाते में अपनी संपर्क जानकारी को अप-टू-डेट रखें.
  • ज़्यादा जानकारी के लिए Google से मिलने वाले सभी अनुरोधों के तुरंत जवाब दें.
  • अपने AdSense for YouTube खाते की नियमित रूप से समीक्षा करें, ताकि आपके पेमेंट पर रोक न लगे.

यहां दी गई सलाह अपनाकर, कुछ समय के लिए पेमेंट पर रोक लगने की समस्या से बचा जा सकता है. साथ ही, यह पक्का किया जा सकता है कि आपको सही समय पर पेमेंट मिले.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
3865322575325208542
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
59
false
false
false
false