हम चाहते हैं कि क्रिएटर्स, कॉन्टेंट बनाने या उसमें बदलाव करने के लिए उपलब्ध टूल का नए तरीकों से और ज़िम्मेदारी के साथ इस्तेमाल करें. हम यह भी मानते हैं कि दर्शकों को इस बारे में जानकारी होनी चाहिए कि वे प्लैटफ़ॉर्म पर जो कॉन्टेंट देख या सुन रहे हैं वह असली है या नहीं.
अगर एआई की मदद से कॉन्टेंट को जनरेट किया गया है या ओरिजनल कॉन्टेंट में बदलाव किया गया है और वह देखने में असली लगता है, तो क्रिएटर्स को यह बताना होगा कि उन्होंने एआई का इस्तेमाल किया है. यह जानकारी वे कॉन्टेंट अपलोड करने के दौरान दे सकते हैं.
क्रिएटर्स के लिए यह ज़रूरी है कि वे ऐसे जेन एआई कॉन्टेंट के बारे में जानकारी दें जिसमें:
- किसी असल व्यक्ति को कुछ ऐसा कहते या करते हुए दिखाया गया हो जो उसने न तो कभी कहा हो और न किया हो.
- किसी असल घटना या जगह के फ़ुटेज में बदलाव करके दिखाया गया हो.
- असल लगने वाला कोई सीन जनरेट किया गया हो, लेकिन सच में वैसा कभी हुआ ही न हो.
- ऐसा संगीत तैयार किया गया हो जो वीडियो का मुख्य हिस्सा हो.
इसमें ऐसा कॉन्टेंट भी शामिल हो सकता है जिसे पूरी तरह से या आंशिक रूप से एआई टूल की मदद से बनाया या बदला गया है.
एआई डिसक्लोज़र की ज़रूरी शर्तें और उदाहरण
क्रिएटर्स, एआई से बनाए गए या इसकी मदद से बड़े बदलाव करके तैयार किए गए कॉन्टेंट के बारे में जानकारी देने के लिए, ‘एआई का इस्तेमाल’ सेटिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए, उन्हें कंप्यूटर, फ़ोन या टैबलेट पर YouTube Studio में जाना होगा.
इस फ़ील्ड को चुनने के बाद कॉन्टेंट अपलोड करने पर, दर्शकों को कॉन्टेंट पर 'एआई से जनरेट किया गया' या 'एआई से बदलाव करके तैयार किया गया' लेबल दिखता है.
जेन एआई से जनरेट किए गए कॉन्टेंट के उदाहरण
यहां एआई कॉन्टेंट के उदाहरण दिए गए हैं. एआई कॉन्टेंट में ऐसा कॉन्टेंट शामिल हो सकता है जिसे पूरी तरह से या आंशिक रूप से, एआई ऑडियो, वीडियो या इमेज बनाने या बदलाव करने वाले टूल इस्तेमाल करके बनाया गया है. एआई से जनरेट और बड़े बदलाव करके तैयार किए गए असली लगने वाले कॉन्टेंट का इस्तेमाल करने पर, एआई के इस्तेमाल की जानकारी देना ज़रूरी है. ऐसे एआई कॉन्टेंट के बारे में जानकारी देने की ज़रूरत नहीं है जो असली न लगे या जिसमें मामूली बदलाव किए गए हैं. ध्यान रखें कि यहां सिर्फ़ कुछ उदाहरण दिए गए हैं. इस तरह का और भी कॉन्टेंट हो सकता है.
यहां कुछ उदाहरण दिए गए हैं. इनमें बताया गया है कि किस तरह के कॉन्टेंट के लिए क्रिएटर्स को जानकारी देने की ज़रूरत नहीं है
- कॉन्टेंट, जो असल न हो
- ऐसा कॉन्टेंट जिसमें किसी व्यक्ति को एक काल्पनिक दुनिया में यूनिकॉर्न की सवारी करते हुए दिखाया गया हो
- ऐसा कॉन्टेंट जिसमें ग्रीन स्क्रीन का इस्तेमाल करके, किसी व्यक्ति को अंतरिक्ष में उड़ते हुए दिखाया गया हो
- ऐनिमेशन वाला ऐसा वीडियो जिसमें एआई की मदद से मिसाइल का ऐनिमेशन बनाकर या बदलकर दिखाया गया हो
- मामूली बदलाव
- ऐसा कॉन्टेंट जिसमें ब्यूटी फ़िल्टर इस्तेमाल किए गए हों
- ऐसा कॉन्टेंट जिसमें कलर अडजस्टमेंट या लाइटिंग वाले फ़िल्टर इस्तेमाल किए गए हों
- ऐसा कॉन्टेंट जिसमें स्पेशल इफ़ेक्ट वाले फ़िल्टर इस्तेमाल किए गए हों. जैसे, बैकग्राउंड को धुंधला करने या विंटेज इफ़ेक्ट वाले फ़िल्टर
- ऐसा कॉन्टेंट जिसमें वीडियो के बारे में जानकारी, स्क्रिप्ट, थंबनेल, टाइटल, इन्फ़ोग्राफ़िक वगैरह तैयार करने या बेहतर बनाने के लिए प्रोडक्शन में मदद करने वाली जेन एआई सुविधाओं का इस्तेमाल किया गया हो
- कैप्शन तैयार करना
- वीडियो को ज़्यादा साफ़ करना, क्वालिटी को बेहतर बनाना या उसमें सुधार करना, और आवाज़/ऑडियो की क्वालिटी को ठीक करना
- कॉन्टेंट बनाने का आइडिया जनरेट करना
- ऐसा कॉन्टेंट जिसमें वॉइस ओवर या डबिंग के लिए खुद की आवाज़ की नकल की गई हो
- ऐसा कॉन्टेंट जिसमें वीडियो गेम के गेमप्ले का फ़ुटेज दिखाया गया हो
- ऐसा कॉन्टेंट जिसमें चलती हुई कार के सीन की नकल करने के लिए, एआई की मदद से बैकड्रॉप जनरेट किया या बढ़ाया गया हो
- ऐसा कॉन्टेंट जिसमें पहले से रिकॉर्ड किए गए ऑडियो की क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए, इफ़ेक्ट इस्तेमाल किए गए हों
ध्यान रखें कि ऊपर दिए गए उदाहरणों के अलावा, और भी उदाहरण हो सकते हैं.
यहां कुछ उदाहरण दिए गए हैं. इनमें बताया गया है कि किस तरह के कॉन्टेंट के लिए क्रिएटर्स को जानकारी देना ज़रूरी है
- ऐसा कॉन्टेंट जिसमें एआई से जनरेट किया गया संगीत इस्तेमाल किया गया हो
- ऐसा कॉन्टेंट जिसमें एआई से किसी असली जगह का फु़टेज जनरेट करके दिखाया गया हो. जैसे, यात्रा से जुड़े किसी वीडियो का प्रमोशन करने के लिए, गोवा में सर्फ़िंग कर रहे किसी व्यक्ति का वीडियो
- दो असली पेशेवर टेनिस खिलाड़ियों के बीच मैच के एआई से बनाए गए असली लगने वाले वीडियो
- ऐसा कॉन्टेंट जिसमें किसी व्यक्ति को कोई ऐसी सलाह देते हुए दिखाया गया हो जो उसने असल में न दी हो
- ऐसा कॉन्टेंट जिसमें किसी असल शहर की ओर बढ़ता हुआ बवंडर या उसमें मौसम की ऐसी अन्य घटनाएं दिखाई गई हों जो सच्ची लगती हैं, लेकिन हैं नहीं
- यह दिखाना कि अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारी, बीमार या घायल मरीज़ों का इलाज करने से मना कर रहे हों
- किसी मशहूर हस्ती को चोरी करते हुए दिखाना, जबकि उसने असल में चोरी न की हो. इसके अलावा, किसी व्यक्ति को यह कहते हुए दिखाना कि उसने चोरी की है, जबकि उसने असल में ऐसा कुछ भी न कहा हो
- ऐसा कॉन्टेंट जिसमें किसी असल व्यक्ति को जेल में या गिरफ़्तार होते हुए दिखाया गया हो, जबकि वास्तव में ऐसा हुआ ही न हो
ध्यान रखें कि ऊपर दिए गए उदाहरणों के अलावा, और भी उदाहरण हो सकते हैं.
जेन एआई से जनरेट किए गए कॉन्टेंट के बारे में जानकारी देने का तरीका
अगर एआई की मदद से कॉन्टेंट को जनरेट किया गया है या ओरिजनल कॉन्टेंट में बदलाव किया गया है और वह देखने में असली लगता है, तो क्रिएटर्स को यह बताना होगा कि उन्होंने एआई का इस्तेमाल किया है. यह जानकारी वे कॉन्टेंट अपलोड करने के दौरान दे सकते हैं. म्यूज़िक आर्टिस्ट यह लेख पढ़ सकते हैं: म्यूज़िक कॉन्टेंट के लिए, जेन एआई के इस्तेमाल के बारे में जानकारी देने का तरीका.
- YouTube Studio
में जाएं.
- कॉन्टेंट अपलोड करने के लिए दिया गया तरीका अपनाएं.
- एट्रिब्यूट सेक्शन में, “एआई का इस्तेमाल” पर जाएं. अगर आपका कॉन्टेंट ऐसा है जिसके लिए जानकारी देना ज़रूरी है, तो हां पर टैप करें. अगर ज़रूरी नहीं है, तो नहीं पर टैप करें.
- वीडियो की अन्य जानकारी चुनने के लिए प्रोसेस जारी रखें.
एआई कॉन्टेंट के लिए लेबल
अगर क्रिएटर “हां” चुनकर यह बताते हैं कि उनका कॉन्टेंट असली जैसा है और उसे एआई से जनरेट किया गया है या उसमें एआई की मदद से अहम बदलाव किए गए हैं, तो हम उनके वीडियो में एक लेबल जोड़ देंगे.
संगीत या असली लगने वाले एआई कॉन्टेंट के लिए, वीडियो प्लेयर पर लेबल
एआई से जनरेट किए गए संगीत या असली लगने वाले कॉन्टेंट के लिए, वीडियो प्लेयर में भी लेबल दिख सकता है.
ब्यौरे वाले सेक्शन को बड़ा करने पर दिखने वाला लेबल
ब्यौरे वाले सेक्शन को बड़ा करने पर इस तरह के कॉन्टेंट पर लेबल दिख सकते हैं: एआई से जनरेट किया गया ऐसा ऑडियो जो संगीत नहीं है या ऐसा एआई कॉन्टेंट जो असली नहीं दिखता है या ऐनिमेशन है.
एआई कॉन्टेंट की अपने-आप पहचान
YouTube इस तरह के कॉन्टेंट पर अपने-आप एआई लेबल जोड़ सकता है. ये लेबल, वीडियो प्लेयर या कॉन्टेंट के ब्यौरे वाले सेक्शन को बड़ा करने पर दिखते हैं:
- ऐसा कॉन्टेंट जिसे YouTube के अलग-अलग जेन एआई टूल का इस्तेमाल करके बनाया गया हो
- ऐसा कॉन्टेंट जिसमें C2PA मेटाडेटा मौजूद हो
- ऐसा कॉन्टेंट जिसकी पहचान हमारे इंटरनल सिस्टम ने एआई से जनरेट किए गए या बदलाव किए गए कॉन्टेंट के तौर पर की हो
अगर वीडियो प्लेयर पर या उसके नीचे एआई लेबल अपने-आप जोड़ दिया जाता है, तो आपको YouTube Studio में इसकी सूचना मिलेगी.
अगर किसी क्रिएटर को लगता है कि हमारे सिस्टम से गलती हुई है, तो ज़्यादातर मामलों के लिए एआई डिसक्लोज़र सर्वे में नहीं विकल्प चुनकर एआई डिसक्लोज़र बदला जा सकता है. इसके लिए, YouTube Studio में “एट्रिब्यूट” सेटिंग पर जाना होगा. डिसक्लोज़र सर्वे को अपडेट करने तक, YouTube Studio में सूचना दिखती रहेगी.
हालांकि, YouTube के एआई टूल से बनाए गए कॉन्टेंट, C2PA मेटाडेटा वाले कॉन्टेंट या मैन्युअल समीक्षा के बाद लेबल किए गए कॉन्टेंट में बदलाव नहीं किया जा सकता.
जानकारी न देने के जोखिम
YouTube उन क्रिएटर्स के कॉन्टेंट पर मैन्युअल तरीके से लेबल लगा सकता है जो यह जानकारी अक्सर ज़ाहिर नहीं करते हैं. इसके अलावा, वह उनके ख़िलाफ़ कार्रवाइयां कर सकता है. इनमें कॉन्टेंट को हटाना या क्रिएटर के चैनल को YouTube Partner Program से निलंबित करने जैसी कार्रवाई शामिल है.
याद रखें कि हमारे कम्यूनिटी दिशा-निर्देश, YouTube पर मौजूद हर कॉन्टेंट पर लागू होते हैं. इसमें एआई से बनाया गया कॉन्टेंट या ओरिजनल कॉन्टेंट में एआई से बदलाव करके तैयार किया गया कॉन्टेंट शामिल है.