बच्चों के निगरानी में रखे गए खातों से वीडियो पर टिप्पणियां करने के बारे में जानकारी

टिप्पणियां, YouTube पर मिलने वाले अनुभव का एक अहम हिस्सा हैं. भले ही, उपयोगकर्ता कोई बच्चा (13 साल से कम उम्र या उनके देश/इलाके में लागू कानून के मुताबिक तय की गई उम्र) ही क्यों न हो. जिन बच्चों के निगरानी में रखे गए खातों को “YouTube के ज़्यादातर वीडियो” या “ज़्यादा एक्सप्लोर करें” कॉन्टेंट सेटिंग पर सेट किया गया है वे टिप्पणियां पढ़ तो सकते हैं, लेकिन लिख नहीं सकते.

सिर्फ़ टिप्पणियां पढ़ने की सुविधा से इन बच्चों को यह मौका मिलता है कि वे जो देख रहे हैं उसके बारे में ज़्यादा जानकारी पा सकें और खुद को YouTube कम्यूनिटी का हिस्सा महसूस कर सकें.

वीडियो पर की गई टिप्पणियां, आपके बच्चे के लिए निगरानी में रखे गए खाते के साथ कैसे काम करती हैं?

इन खातों में टिप्पणियों की सुविधा में बेहतर सुरक्षा के लिए, ये काम भी किए जाते हैं:

  • कम उम्र के दर्शकों के लिए, ज़्यादा सख्त फ़िल्टर लागू किए जाते हैं.
  • लिंक वाली ऐसी टिप्पणियां हटा दी जाती हैं जो बच्चों को तीसरे पक्ष की वेबसाइटों पर ले जाती हैं.
  • YouTube देखने के दौरान बच्चों को कुछ मैसेज मिलते हैं. इनमें यह जानकारी दी जाती है कि टिप्पणियां महज़ राय हैं. इसके अलावा, उन्हें यह भी बताया जाता है कि डिजिटल प्लैटफ़ॉर्म पर किस तरह से बातचीत करनी चाहिए.
  • "बच्चों के लिए" के तौर पर सेट किए गए कॉन्टेंट पर टिप्पणियां करने की सुविधा बंद होती है.
अगर आपको अपने बच्चे को टिप्पणियों का ऐक्सेस नहीं देना है, तो उसके खाते के लिए “एक्सप्लोर करें” कॉन्टेंट सेटिंग चुनें. हालांकि, इसे चुनने पर आपके बच्चे को YouTube पर कम वीडियो दिखेंगे.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
15804127654815072649
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
59
false
false
false
false
false