YouTube पर बातचीत वाले एआई टूल के बारे में जानकारी!
YouTube पर वीडियो देखते समय, बातचीत करने वाले एआई टूल से कॉन्टेंट के बारे में ज़्यादा जानकारी हासिल की जा सकती है. उदाहरण के लिए, वीडियो के बारे में सवाल पूछे जा सकते हैं या सुझाया गया कोई प्रॉम्प्ट चुना जा सकता है. जैसे, “इससे मिलते-जुलते वीडियो के सुझाव दो.” जनरेटिव एआई के बारे में ज़्यादा जानें.
उपलब्धता
|
|
|
शुरू करने के लिए:
- वीडियो के नीचे मौजूद,
पर टैप करें.
- सुझाया गया कोई प्रॉम्प्ट चुनें या अपना सवाल टाइप करें.
स्मार्ट टीवी और गेम कंसोल पर YouTube TV का इस्तेमाल शुरू करना
- कोई वीडियो देखते समय, रिमोट पर अप या डाउन ऐरो दबाकर वीडियो की जानकारी देखें. इसके बाद,
बटन को चुनें.
- सुझाया गया कोई प्रॉम्प्ट चुनें या सवाल पूछने के लिए, आवाज़ से निर्देश देने की सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए,
बटन चुनें.
रिमोट के माइक्रोफ़ोन का इस्तेमाल करना
अगर आपके स्मार्ट टीवी या गेम कंसोल के रिमोट में माइक्रोफ़ोन बटन है, तो वीडियो देखते समय भी सवाल पूछे जा सकते हैं. अपने डिवाइस के हिसाब से, आपको माइक्रोफ़ोन बटन पर एक बार टैप करना पड़ सकता है. इसके अलावा, सवाल पूछते समय आपको इसे दबाकर रखना पड़ सकता है.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
यह टूल, साइन-इन किए हुए उन उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है जो उपलब्ध भाषाओं और देशों में उम्र से जुड़ी शर्तें (13 साल या इससे ज़्यादा उम्र या आपके देश में कानूनी तौर पर तय की गई उम्र) पूरी करते है.
फ़िलहाल, यह टूल निगरानी में रखे गए बच्चे के खातों के लिए उपलब्ध नहीं है. इसके अलावा, YouTube Kids ऐप्लिकेशन में भी उपलब्ध नहीं है.
यह टूल, Android, iOS, और कंप्यूटर में वेब ब्राउज़र पर उपलब्ध है. यह टूल, वॉच पेज पर चुनिंदा वीडियो के लिए दिखेगा. कृपया ध्यान दें कि आने वाले समय में यह टूल, अन्य भाषाओं के वीडियो के लिए भी उपलब्ध हो सकता है.
YouTube पर मौजूद बातचीत करने वाला एआई टूल कैसे काम करता है?
इस टूल को, देखे जा रहे वीडियो से जुड़े सवालों के जवाब देने के लिए डिज़ाइन किया गया है. ये जवाब, लार्ज लैंग्वेज मॉडल (एलएलएम) की मदद से जनरेट होते हैं. एलएलएम, YouTube और वेब से इकट्ठा की गई जानकारी का इस्तेमाल करते हैं. एलएलएम और जनरेटिव एआई के बारे में ज़्यादा जानें.
बातचीत वाले इस एआई टूल को सिर्फ़ जानकारी देने के मकसद से बनाया गया है. कानून, वित्त, स्वास्थ्य से जुड़े मामलों या अन्य पेशेवर सलाह के लिए, एआई से मिले जवाबों पर भरोसा न करें.
बातचीत वाले एआई टूल को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है. ऐसा हो सकता है कि इस टूल से मिली जानकारी सटीक न हो, आपत्तिजनक (लोगों के बारे में भी) हो, और YouTube के विचारों से मेल न खाती हो.
यह Gemini Apps से कैसे अलग है?
किस तरह का डेटा इकट्ठा किया जाता है? इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है?
हम इस टूल से पूछे गए आपके सवाल और इस टूल के इस्तेमाल से जुड़ा अन्य डेटा भी इकट्ठा करते हैं. साथ ही, इससे जुड़े आपके सुझाव, शिकायत, और राय भी सेव करते हैं. इससे हमें अपने प्रॉडक्ट और सेवाओं को डेवलप करने, लोगों तक पहुंचाने, और उन्हें बेहतर बनाने में मदद मिलती है. Google खाते से जुड़ी आपकी बातचीत का डेटा, 45 दिनों के बाद अपने-आप मिट जाएगा.
समीक्षा करने वाले लोग, इस टूल का इस्तेमाल करके की गई बातचीत को पढ़ सकते हैं, उसकी जानकारी दे सकते हैं, और उसे प्रोसेस कर सकते हैं. ऐसा इसलिए किया जाता है, ताकि इस टूल के लिए इस्तेमाल होने वाले हमारे प्रॉडक्ट की क्वालिटी में सुधार किया जा सके और उन्हें बेहतर बनाया जा सके. इस प्रोसेस के तहत, हम आपकी निजता बनाए रखने के लिए कुछ ज़रूरी कदम उठाते हैं. इनमें से एक कदम यह है कि हम आपकी बातचीत को समीक्षा करने वाले लोगों के पास भेजने से पहले ही आपके Google खाते से अलग कर देते हैं. हम ईमेल पते और फ़ोन नंबर जैसी निजी जानकारी की पहचान करने और उसे हटाने के लिए, ऑटोमेटेड टूल का इस्तेमाल भी करते हैं.
ऐसी बातचीत जिनकी समीक्षा किसी व्यक्ति ने की हो और जिन्हें आपके Google खाते से अलग रखा गया हो उनका डेटा 45 दिनों के बाद अपने-आप नहीं मिटता. इन्हें तीन साल तक अलग से सेव करके रखा जाता है.
अगर स्मार्ट टीवी, गेम कंसोल या स्ट्रीमिंग डिवाइस पर बातचीत करने वाले एआई टूल का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो YouTube पर बोलकर की गई गतिविधि की ऑडियो रिकॉर्डिंग सेव करने के बारे में ज़्यादा जानें.
टूल के बारे में सुझाव/राय देने या शिकायत करने का तरीका
सुझाव/राय देने या शिकायत करने के लिए:
- वीडियो देखते समय,
पर टैप करें या उसे चुनें.
- जवाब पाने के लिए, सुझाया गया कोई प्रॉम्प्ट चुनें या अपना सवाल टाइप करें.
- जवाब पर, 'पसंद है' या 'पसंद नहीं है' में से किसी एक को चुनें.
कानूनी समस्या की शिकायत करना
कानूनी वजहों से किसी जवाब की शिकायत करने के लिए:
- उस जवाब पर, 'पसंद नहीं है' को चुनें.
- कानूनी समस्याओं की शिकायत करें को चुनें.
- किसी कानूनी समस्या की शिकायत करने के लिए, दिए गए निर्देशों का पालन करें.
सुझाव, राय, और शिकायत:
- इनकी समीक्षा विशेषज्ञों की टीम करती है. लागू होने वाले कानूनों के तहत, 'सुझाव/राय/शिकायत' सेक्शन में बताई गई समस्याओं का पता लगाने, उन्हें हल करने, और उनकी रिपोर्ट तैयार करने के लिए मानवीय समीक्षा ज़रूरी है.
- इनका इस्तेमाल हमारी निजता नीति के मुताबिक किया जाता है. YouTube इस डेटा का इस्तेमाल अपने प्रॉडक्ट, सेवाओं, और मशीन लर्निंग टेक्नोलॉजी को डेवलप करने, लोगों तक पहुंचाने, और उन्हें बेहतर बनाने के लिए करता है. इसकी ज़्यादा जानकारी हमारी निजता नीति में दी गई है.
YouTube के एआई टूल और सुविधाओं के बारे में सबमिट किए गए अपने सुझाव, शिकायत या राय देखने या मिटाने के लिए, कृपया मेरी गतिविधि पेज पर जाएं.
क्या इस टूल का इस्तेमाल करके, YouTube की सहायता टीम से चैट की जा सकती है?
क्या YouTube मुझे विज्ञापन दिखाने के लिए, मेरी बातचीत का डेटा इस्तेमाल करता है?
नहीं, बातचीत के डेटा का इस्तेमाल आपको विज्ञापन दिखाने के लिए नहीं किया जाता. अगर इसमें कोई बदलाव होता है, तो हम आपको इस बारे में साफ़ तौर पर जानकारी देंगे.
यह जानने के लिए कि हम उपयोगकर्ता के डेटा को निजी और सुरक्षित कैसे रखते हैं, निजता और सुरक्षा से जुड़े सिद्धांत पढ़ें.