माता-पिता की निगरानी में YouTube का इस्तेमाल करने वाले 9 से 12 साल के बच्चों के लिए, चैनलों को ब्लॉक करना

अगर आपने अपने 9 से 12 साल के बच्चे के लिए, माता-पिता की निगरानी में YouTube का इस्तेमाल करने की सुविधा सेट अप की है, तो आपके पास उसके लिए YouTube पर कुछ चैनलों को ब्लॉक करने का विकल्प है. अगर आपको कोई चैनल अनब्लॉक करना है, तो YouTube Kids से लिंक किए गए माता-पिता के खाते का इस्तेमाल करके, उसे YouTube पर अनब्लॉक किया जा सकता है.

चैनलों को ब्लॉक और अनब्लॉक करने के लिए, यहां दिया गया तरीका अपनाएं.

निगरानी में रखे गए खातों पर YouTube चैनलों को ब्लॉक करना

ध्यान दें:
  • माता-पिता की निगरानी में YouTube का इस्तेमाल करने पर, आपके 9 से 12 साल के बच्चे को उसके खाते की कॉन्टेंट सेटिंग के मुताबिक, सीमित वीडियो दिखेंगे.
  • अगर आपका बच्चा YouTube और YouTube Kids, दोनों के लिए एक ही Google खाते का इस्तेमाल करता है, तो किसी चैनल को YouTube पर ब्लॉक करने से, वह YouTube Kids पर भी ब्लॉक हो जाएगा.
  • किसी चैनल को ब्लॉक करने से, सिर्फ़ उस चैनल पर अपलोड किए गए वीडियो ब्लॉक होंगे. इससे, दूसरे चैनलों पर दोबारा अपलोड किए गए वीडियो या इसी तरह के चैनलों पर ऐसे ही मिलते-जुलते वीडियो ब्लॉक नहीं होंगे.

माता-पिता के लिंक किए गए खाते का इस्तेमाल करके, YouTube पर कुछ खास चैनलों को ब्लॉक करना

कंप्यूटर से, YouTube पर किसी चैनल को ब्लॉक करने के लिए:

  1. किसी YouTube चैनल को ब्लॉक करने के लिए, उसके चैनल पेज पर जाएं.
  2. चैनल पेज पर इसके बारे में जानकारी टैब पर जाएं.
  3. उपयोगकर्ता की शिकायत करें पर क्लिक करें.
  4. यह चैनल बच्चों के लिए ब्लॉक करें को चुनें. यह विकल्प सिर्फ़ तब दिखेगा, जब YouTube Kids से लिंक किए गए, माता-पिता के खाते का इस्तेमाल किया जा रहा हो.
  5. आपको एक पॉप-अप दिख सकता है, जो इस बात की सूचना देगा कि ब्लॉक किए गए चैनलों पर मौजूद वीडियो से मिलते-जुलते वीडियो, दूसरे चैनलों पर अब भी दिख सकते हैं. जारी रखें पर क्लिक करें.
  6. आपको जिस बच्चे के लिए यह चैनल ब्लॉक करना है उसके नाम के बगल में मौजूद, ब्लॉक करें को चुनें.
  7. इससे ब्लॉक करें बटन अनब्लॉक करें में बदल जाएगा, ताकि चैनल को कभी भी अनब्लॉक किया जा सके.
  8. हो गया पर क्लिक करें.

YouTube ऐप्लिकेशन से किसी चैनल को ब्लॉक करने के लिए:

  1. किसी YouTube चैनल को ब्लॉक करने के लिए, उसके चैनल पेज पर जाएं.
  2. ज़्यादा पर टैप करें.
  3. यह चैनल बच्चों के लिए ब्लॉक करें पर टैप करें. यह विकल्प सिर्फ़ तब दिखेगा, जब YouTube Kids से लिंक किए गए, माता-पिता के खाते का इस्तेमाल किया जा रहा हो.
  4. आपको एक पॉप-अप दिख सकता है, जो इस बात की सूचना देगा कि ब्लॉक किए गए चैनलों पर मौजूद वीडियो से मिलते-जुलते वीडियो, दूसरे चैनलों पर अब भी दिख सकते हैं. जारी रखें पर टैप करें.
  5. आपको जिस बच्चे के लिए यह चैनल ब्लॉक करना है उसके नाम के बगल में मौजूद, ब्लॉक करें पर टैप करें.
  6. इससे ब्लॉक करें बटन अनब्लॉक करें में बदल जाएगा, ताकि चैनल को कभी भी अनब्लॉक किया जा सके.
  7. हो गया पर टैप करें.

आपके पास, बच्चे के डिवाइस से सीधे YouTube Kids पर कॉन्टेंट को ब्लॉक करने का विकल्प भी है.

माता-पिता के लिंक किए गए खाते का इस्तेमाल करके, YouTube पर अलग-अलग चैनलों को अनब्लॉक करना

YouTube Kids से लिंक किया गया माता-पिता का खाता इस्तेमाल करके, YouTube पर अलग-अलग चैनलों को अनब्लॉक करने के लिए यह तरीका अपनाएं:

​कंप्यूटर पर:

  1. किसी YouTube चैनल को अनब्लॉक करने के लिए, उसके चैनल पेज पर जाएं.
  2. चैनल पेज पर इसके बारे में जानकारी टैब पर जाएं.
  3. उपयोगकर्ता की शिकायत करें पर क्लिक करें.
  4. यह चैनल बच्चों के लिए ब्लॉक करें को चुनें. यह विकल्प सिर्फ़ तब दिखेगा, जब YouTube Kids से लिंक किए गए, माता-पिता के खाते का इस्तेमाल किया जा रहा हो.
  5. आपको एक पॉप-अप दिख सकता है, जो इस बात की सूचना देगा कि ब्लॉक किए गए चैनलों पर मौजूद वीडियो से मिलते-जुलते वीडियो, दूसरे चैनलों पर अब भी दिख सकते हैं. जारी रखें पर क्लिक करें.
  6. आपको जिस बच्चे के लिए यह चैनल अनब्लॉक करना है उसके नाम के बगल में मौजूद, अनब्लॉक करें को चुनें.
  7. इससे अनब्लॉक करें बटन ब्लॉक करें में बदल जाएगा, ताकि चैनल को दोबारा ब्लॉक किया जा सके.
  8. हो गया पर क्लिक करें.

YouTube ऐप्लिकेशन में:

  1. किसी YouTube चैनल को अनब्लॉक करने के लिए, उसके चैनल पेज पर जाएं.
  2. ज़्यादा पर टैप करें.
  3. यह चैनल बच्चों के लिए ब्लॉक करें पर टैप करें. यह विकल्प सिर्फ़ तब दिखेगा, जब YouTube Kids से लिंक किए गए, माता-पिता के खाते का इस्तेमाल किया जा रहा हो.
  4. आपको एक पॉप-अप दिख सकता है, जो इस बात की सूचना देगा कि ब्लॉक किए गए चैनलों पर मौजूद वीडियो से मिलते-जुलते वीडियो, दूसरे चैनलों पर अब भी दिख सकते हैं. जारी रखें पर टैप करें.
  5. आपको जिस बच्चे के लिए इस चैनल को अनब्लॉक करना है उसके नाम के बगल में मौजूद, अनब्लॉक करें पर टैप करें.
  6. इससे अनब्लॉक करें बटन ब्लॉक करें में बदल जाएगा, ताकि चैनल को दोबारा ब्लॉक किया जा सके.
  7. हो गया पर टैप करें.

माता-पिता के लिंक किए गए खाते का इस्तेमाल करके, YouTube पर सभी चैनलों को अनब्लॉक करना

कंप्यूटर पर:

  1. अपने कंप्यूटर पर YouTube में साइन इन करें.
  2. अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर क्लिक करें.
  3. सेटिंग पर क्लिक करें.
  4. नीचे की ओर स्क्रोल करके माता-पिता के लिए टूल पर जाएं. इसके बाद, बच्चों की प्रोफ़ाइल और किशोरों के लिए उपलब्ध सुविधाएं मैनेज करें पर क्लिक करें.
  5. अपने ट्वीन बच्चे की प्रोफ़ाइल चुनें.
  6. सामान्य सेटिंग में जाकर, वीडियो अनब्लॉक करें पर क्लिक करें.
  7. आपको एक पॉप-अप दिख सकता है. इसमें आपको सूचना मिलेगी कि YouTube और YouTube Kids पर ब्लॉक किया गया सारा कॉन्टेंट, अनब्लॉक कर दिया जाएगा. अनब्लॉक करें को चुनें.

फ़ोन या टैबलेट पर:

  1. YouTube ऐप्लिकेशन में साइन इन करें.
  2. सबसे नीचे दाएं कोने में मौजूद, आप पर टैप करें.
  3. सेटिंग पर टैप करें.
  4. माता-पिता के लिए टूल पर टैप करें.
  5. अपने ट्वीन बच्चे की प्रोफ़ाइल चुनें.
  6. सामान्य सेटिंग में जाकर, वीडियो अनब्लॉक करें पर क्लिक करें.
  7. आपको एक पॉप-अप दिख सकता है. इसमें आपको सूचना मिलेगी कि YouTube और YouTube Kids पर ब्लॉक किया गया सारा कॉन्टेंट, अनब्लॉक कर दिया जाएगा. अनब्लॉक करें को चुनें.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
3192014866192580294
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
59
false
false
false
false