कॉपीराइट उल्लंघन के आधार पर कॉन्टेंट हटाने का अनुरोध, आम तौर पर कॉपीराइट का मालिक या उसका कोई आधिकारिक प्रतिनिधि करता है. यह कॉपीराइट के कथित उल्लंघन की वजह से, YouTube पर मौजूद कॉन्टेंट को हटाने के लिए किया जाने वाला एक कानूनी अनुरोध होता है.
कॉपीराइट उल्लंघन के आधार पर कॉन्टेंट हटाने का अनुरोध मिलने पर, YouTube उसकी समीक्षा करता है. अगर अनुरोध मान्य पाया जाता है, तो कॉपीराइट कानून के तहत कॉन्टेंट को YouTube से हटा दिया जाता है. साथ ही, कॉन्टेंट अपलोड करने वाले व्यक्ति के चैनल पर कॉपीराइट उल्लंघन की स्ट्राइक भेजी जाती है.
ध्यान दें: कॉपीराइट उल्लंघन के आधार पर कॉन्टेंट हटाने के अनुरोधों को शेड्यूल भी किया जा सकता है. ऐसा करने पर, कॉन्टेंट अपलोड करने वाले व्यक्ति को सात दिनों का समय मिल जाता है. इस दौरान, वह कॉन्टेंट हटाने और कॉपीराइट उल्लंघन की स्ट्राइक से बचने के लिए कार्रवाई कर सकता है. जैसे, वीडियो हटाना या अनुरोध वापस लेने के लिए कहना. किसी कॉन्टेंट को हटाने के फ़ैसले के ख़िलाफ़ कानूनी विरोध तब तक नहीं किया जा सकता, जब तक उसे हटा नहीं दिया जाता और कॉपीराइट उल्लंघन की स्ट्राइक नहीं भेज दी जाती.
कॉन्टेंट अपलोड करने वाले व्यक्ति के पास, कॉपीराइट उल्लंघन की स्ट्राइक से जुड़ी समस्या को हल करने के ये विकल्प होते हैं:
- Copyright School प्रोग्राम पूरा करने के बाद, 90 दिनों तक इंतज़ार करें: अगर कॉन्टेंट अपलोड करने वाला व्यक्ति Copyright School प्रोग्राम पूरा कर लेता है, तो कॉपीराइट उल्लंघन की स्ट्राइक 90 दिनों के बाद हट जाती हैं. हालांकि, वीडियो वापस नहीं लाया जाता.
- दावा वापस लेने का अनुरोध करें: कॉन्टेंट अपलोड करने वाला कोई व्यक्ति, कॉन्टेंट हटाने का अनुरोध सबमिट करने वाले व्यक्ति से संपर्क कर सकता है और उससे कॉपीराइट उल्लंघन के आधार पर कॉन्टेंट हटाने का अनुरोध वापस लेने के लिए कह सकता है.
- कानूनी विरोध सबमिट करें: अगर कॉन्टेंट अपलोड करने वाले व्यक्ति को लगता है कि उसके कॉन्टेंट को गलती से हटाया गया है या वह कॉपीराइट से जुड़े किसी अपवाद (जैसे, फ़ेयर यूज़) के दायरे में आता है, तो वह व्यक्ति कानूनी विरोध सबमिट कर सकता है.
कॉन्टेंट हटाने के विकल्पों के बारे में जानकारी
कॉपीराइट उल्लंघन के आधार पर कॉन्टेंट हटाने के लिए शेड्यूल किए गए अनुरोध
कॉपीराइट उल्लंघन के आधार पर कॉन्टेंट हटाने के अनुरोधों को शेड्यूल किया जा सकता है. ऐसा करने पर, कॉन्टेंट अपलोड करने वाले व्यक्ति को सात दिनों का समय मिलता है. इस दौरान, वह कॉन्टेंट हटाने और चैनल पर भेजी गई कॉपीराइट उल्लंघन की स्ट्राइक से बचने के लिए कार्रवाई कर सकता है. इन सात दिनों के दौरान, वह ये कार्रवाइयां कर सकता है:
-
कॉन्टेंट मिटाना: अगर कॉन्टेंट हटाने का कोई अनुरोध शेड्यूल किया गया है और कॉन्टेंट अपलोड करने वाला व्यक्ति सात दिन पूरे होने से पहले ही अपना कॉन्टेंट मिटा देता है, तो उसके चैनल पर कॉपीराइट उल्लंघन की स्ट्राइक नहीं भेजी जाएगी. अगर सात दिन पूरे हो जाने के बाद कॉन्टेंट मिटाया जाता है, तो कॉपीराइट उल्लंघन की स्ट्राइक से नहीं बचा जा सकेगा.
- अनुरोध वापस लेने के लिए कहना: कॉन्टेंट अपलोड करने वाला व्यक्ति, कॉन्टेंट हटाने का अनुरोध सबमिट करने वाले व्यक्ति से संपर्क करके उससे कॉपीराइट उल्लंघन के आधार पर कॉन्टेंट हटाने का अनुरोध वापस लेने के लिए कह सकता है.
- अपील रद्द करना: अगर Content ID वाले दावे के ख़िलाफ़ की गई अपील के अस्वीकार होने की वजह से, कॉन्टेंट हटाने का अनुरोध किया जाता है, तो कॉन्टेंट अपलोड करने वाला व्यक्ति सात दिनों के अंदर अपनी अपील रद्द कर सकता है. अपील रद्द करने पर, कॉन्टेंट अपलोड करने वाले व्यक्ति के चैनल पर कॉपीराइट उल्लंघन की स्ट्राइक नहीं भेजी जाएगी. हालांकि, उसके कॉन्टेंट पर Content ID वाला दावा बना रहेगा. कॉपीराइट उल्लंघन के आधार पर कॉन्टेंट हटाने के अनुरोध और Content ID वाले दावों के बीच का फ़र्क़ जानें.
कॉन्टेंट अपलोड करने वाले व्यक्ति के कार्रवाई न करने पर, कॉन्टेंट को YouTube से हटा दिया जाता है. साथ ही, उसके चैनल पर कॉपीराइट उल्लंघन की स्ट्राइक भेजी जाती है. इसके बाद, कॉन्टेंट अपलोड करने वाला व्यक्ति कॉपीराइट उल्लंघन की स्ट्राइक की समस्या हल करने का तरीका चुन सकता है. जैसे, कानूनी विरोध सबमिट करना.
वीडियो की कॉपी अपलोड होने से रोकना
YouTube Studio के फ़ॉर्म का इस्तेमाल करके वीडियो हटाने का अनुरोध सबमिट करने के लिए, “वीडियो की कॉपी अपलोड होने से रोकें” विकल्प चुना जा सकता है. इससे हटाए गए वीडियो की कॉपी दोबारा अपलोड किए जाने से अपने-आप रोका जा सकता है. यह सुविधा, Copyright Match Tool की तरह ही काम करती है. यह आपके वीडियो से मिलते-जुलते वीडियो की पहचान करती है, ताकि आप उनकी समीक्षा करके ज़रूरी कार्रवाई कर सकें. ”वीडियो की कॉपी अपलोड होने से रोकें” सुविधा के बारे में ज़्यादा जानें.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
कॉपीराइट उल्लंघन के आधार पर कॉन्टेंट हटाने के अनुरोधों की समीक्षा कैसे की जाती है?हमारे ऑटोमेटेड सिस्टम, इन अनुरोधों को प्रोसेस करने के लिए मशीन लर्निंग का इस्तेमाल करते हैं. इन सिस्टम को ट्रेनिंग देने के लिए, समीक्षा करने वाले लोगों के दिए गए फ़ैसलों के डेटा का इस्तेमाल किया जाता है. ऑटोमेटेड सिस्टम, कॉन्टेंट हटाने के अनुरोधों को सिर्फ़ तब प्रोसेस करते हैं, जब उन्हें पूरा भरोसा होता है कि किसी अनुरोध में कानूनी तौर पर पूरी जानकारी मौजूद है और वह मान्य है. अनुरोध को अमान्य तब माना जाता है, जब हमें पता चलता है कि कोई व्यक्ति कॉपीराइट के मालिकाना हक का गलत दावा करके नुकसान पहुंचाने के मकसद से YouTube पर मौजूद कॉन्टेंट को हटाने की कोशिश कर रहा है.
ऑटोमेटेड सिस्टम, कॉपीराइट उल्लंघन के आधार पर कॉन्टेंट हटाने के लिए बड़े पैमाने पर मिले अनुरोधों की तेज़ी और बेहतर तरीके से समीक्षा करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं. इनसे हमें ज़्यादा सटीक फ़ैसले लेने में मदद मिलती है.
साल 2022 में YouTube को कॉपीराइट उल्लंघन के आधार पर वीडियो हटाने के 1.6 करोड़ से ज़्यादा अनुरोध मिले. ऑटोमेटेड सिस्टम की मदद से, हम कॉन्टेंट हटाने के उन अनुरोधों को प्रोसेस करते हैं जिनके मान्य होने की संभावना होती है. इससे हम कई अनुरोधों का तुरंत और सटीक जवाब दे पाते हैं. इस बारे में ज़्यादा जानें कि YouTube के सिस्टम, कॉन्टेंट की समीक्षा कैसे करते हैं.
अगर कॉपीराइट उल्लंघन के आधार पर कॉन्टेंट हटाने का अनुरोध शेड्यूल किया गया है, तो आपको इससे जुड़ा एक ईमेल मिलेगा. इसमें आपको बताया जाएगा कि सात दिन पूरे होने से पहले, आपके पास कौन-कौनसी कार्रवाइयां करने का विकल्प है. YouTube Studio में जाकर भी यह देखा जा सकता है कि कॉपीराइट उल्लंघन के आधार पर कॉन्टेंट हटाने का अनुरोध शेड्यूल किया गया है या नहीं:
- कंप्यूटर पर, YouTube Studio में साइन इन करें.
- बाईं ओर मौजूद मेन्यू में जाकर, कॉन्टेंट
पर क्लिक करें.
- फ़िल्टर बार
कॉपीराइट पर क्लिक करें.
- वह कॉन्टेंट ढूंढें जिसकी शिकायत की गई है.
- पाबंदियां कॉलम में जाकर, कॉपीराइट पर कर्सर घुमाएं.
- कर्सर घुमाने पर दिखने वाले टेक्स्ट में अगर कॉपीराइट – कॉन्टेंट हटाया जाना बाकी है लिखा है, तो इसका मतलब है कि कॉन्टेंट हटाने के लिए शेड्यूल किया गया है.
कॉन्टेंट हटाने के आपके अनुरोध के जवाब में, कॉन्टेंट अपलोड करने वाले व्यक्ति ने कानूनी विरोध दर्ज किया होगा. अगर आपने कथित तौर पर उल्लंघन करने वाले कॉन्टेंट को हटाए रखने के लिए, कॉन्टेंट अपलोड करने वाले के ख़िलाफ़ कानूनी कार्रवाई का सबूत नहीं दिया, तो कॉन्टेंट को प्लैटफ़ॉर्म पर वापस उपलब्ध करा दिया जाएगा.
अगर हमें अमेरिका के हिसाब से 10 कामकाजी दिनों के अंदर, आपसे कोई सूचना नहीं मिलती है, तो हम उस कॉन्टेंट को YouTube पर वापस ला सकते हैं. कानूनी विरोध का जवाब देने के बारे में ज़्यादा जानें.